Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बनारस रेल इंजन कारखाना के एक अधिकारी संग छ कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

बनारस रेल इंजन कारखाना के एक अधिकारी संग छ कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
Jun 01, 2026, 09:43 AM
|
Posted By Preeti Kumari

An officer and six employees of Banaras Rail Engine Factory were given a warm farewell on their retirement.


वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आज एक भावनात्मक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ बरेका परिवार ने माह मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए अपने एक अधिकारी सहित छह समर्पित कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी. वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा के उपरांत जीवन के नए अध्याय की ओर अग्रसर हो रहे इन कर्मयोगियों को बरेका परिवार ने कृतज्ञता एवं शुभकामनाओं के साथ विदा किया.


l


पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी


इस अवसर पर सहायक कार्य प्रबंधक जयप्रकाश जैन, कार्यालय अधीक्षक मार्कण्डेय मिश्रा, मुख्य फार्मासिस्ट एंटोनी सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) अशोक कुमार वर्मा, सीडीएमएस मोहम्मद अख्तर खान, वरिष्ठ तकनीशियन लालजी तथा तकनीशियन (फिटर) राम बिनेश्वर प्रसाद को सम्मानित किया गया. है. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने कहा कि, "सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों और उपलब्धियों से परिपूर्ण एक नई शुरुआत है। आप सभी ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित कार्यों से बरेका की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाएं एवं कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी".


k


कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उन्हें फोल्डर प्रदान किया


समारोह के दौरान वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की यादों को साझा किया. उन्होंने बरेका को केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार बताते हुए अपने सहकर्मियों एवं अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बरेका में बिताए गए वर्षों की स्मृतियाँ उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेंगी.


उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पाल ने अपने संबोधन में कहा कि, "आप सभी ने अपने अनुभव, परिश्रम एवं समर्पण से बरेका की कार्यसंस्कृति को समृद्ध बनाया है, बरेका परिवार आपके योगदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा तथा आपके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल भविष्य की कामना करता है." इस अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय, बरेका के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रदान किए.


k


जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके जीवन के आगामी चरण को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक आनंद से परिपूर्ण होने की मंगलकामना की. कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव द्वारा किया गया. समारोह का समापन सम्मान, आत्मीयता एवं भावनाओं से भरे वातावरण में हुआ, जहाँ बरेका परिवार ने अपने कर्मयोगियों को नई जीवन-यात्रा के लिए शुभाशीष प्रदान किए.


k


Also Read: पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग की बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए ये निर्देश

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.