Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बरेका अस्पताल में ‘फायर सेफ्टी’ पर फोकस, कर्मचारियों को दिया गया लाइव ट्रेनिंग

बरेका अस्पताल में ‘फायर सेफ्टी’ पर फोकस, कर्मचारियों को दिया गया लाइव ट्रेनिंग
May 06, 2026, 03:45 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 4 से 10 मई 2026 तक आयोजित अग्नि संरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को अस्पताल परिसर में कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण और लाइव डेमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

यह कार्यक्रम महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन और प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में आग से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना रहा. इस वर्ष अग्नि संरक्षा सप्ताह की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज” रखी गई है.

dlw

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के सही इस्तेमाल, खतरनाक धुएं और गैसों से बचाव, तथा ढीले विद्युत कनेक्शनों को सुरक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई. कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा फायर एक्सटिंग्विशर का लाइव डेमो रहा, जिसमें कर्मचारियों को PASS और RACE तकनीक को प्रैक्टिकल तरीके से समझाया गया.

अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.


also read:बहूभोज बना मातम : युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार...


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. एस.के. मौर्या, डॉ. विशाल मिश्रा और डॉ. तन्मय आनंद समेत कई चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने हिस्सा लिया. सभी ने अग्निशमन के विभिन्न तरीकों को व्यावहारिक रूप से सीखा और आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने का संदेश दिया.

अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों को न केवल आपदा से निपटने के लिए तैयार करते हैं, बल्कि मरीजों और अस्पताल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
वाराणसी: तमाम जगारूकता के बावजूद शिक्षित वर्ग भी साइबर ठगों के जाल में फंस जा रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने सामने घाट इलाके के रहने वाले एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है. बीमा की फंसी हुई रकम को वापस दिलाने के नाम पर जालसाजों ने शिक्षक से 35 लाख 40 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित शिक्षक ने इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल और 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है. पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा भुक्‍तभोगी गोपेश पांडेय रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि साल 2023 में उन्होंने चार अलग-अलग कंपनियों में कुल 14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा कराया था. कुछ समय बाद उन्हें इस निवेश को लेकर संदेह हुआ. अपने पैसे सुरक्षित निकालने के लिए उन्होंने बीते फरवरी महीने में आईजीएमएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय बाद उनके पास अलग-अलग चार अनजान मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे. फोन करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए गोपेश को उनकी शिकायत के समाधान का पूरा भरोसा दिया और उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया.बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसाजालसाजों ने बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग मदों में पैसे ट्रांसफर करवाना शुरू किया. शातिरों ने 24 फरवरी से 20 मई के बीच किश्त जमा करने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुल ₹35,40,600 अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए. भुक्‍तभोगी की पत्नी भी शिक्षिका हैं. जालसाजों के झांसे में आकर गोपेश ने अपनी पत्नी के पैसे भी इसी बीमा रिफंड के नाम पर ठगों के हवाले कर दिए. इतनी बड़ी धनराशि ऐंठने के बाद भी ठगों का पेट नहीं भरा.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदअब वे फिर से फोन करके और पैसों की मांग कर रहे हैं. ठगों का कहना है कि कुछ और पैसे जमा करने पर पिछला सारा अमाउंट मिलाकर कुल 90 लाख रुपये का भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा. जब शिक्षक को पूरी तरह से ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय साइबर सेल और अपने संबंधित बैंक को भी इस धोखाधड़ी की सूचना दे दी है ताकि ठगों के खातों को फ्रीज कराया जा सके.
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी: सर्वर में समस्‍या के कारण शनिवार को लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीयूईटी 2026 की परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई. यहां परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 10:00 बजे तक समाप्त होनी थी, लेकिन 10:50 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी. परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर में समस्या होने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. हालांक‍ि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई तो अभ्‍यर्थ‍ियों ने राहत की सांस ली.सर्वर डाउन होने के कारण 11 बजे से शुरू परीक्षापरीक्षा देने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा होने या न होने या टालने संबंधी कोई भी प्रश्न का जवाब समय से न मिलने की वजह से वे काफी देर तक असमंजस में रहे. हालाँकि सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई और दो घंटे विलंब से चली परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थी और अभिभावक समय से परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहे. सीयूईटी की परीक्षा सुबह नौ बजे से आज होनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने बड़ी चिंता जाहिर की है कि इसमें भी गोलमाल होगा.परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने शुरू की तैयार‍ियां हालांकि परीक्षा कराने वाली संस्थाओं का कहना है कि यह सिर्फ बनारस में नहीं, पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन के कारण हुआ है. हालांक‍ि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होनी है ज‍िसके ल‍िए अभ्‍यर्थी समय से पहुंच गए और परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने तैयार‍ियां भी शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही परीक्षा का इंतजार था, लेकिन जब समय पर परीक्षा शुरू नहीं हुई तो वे चिंतित हो गए.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदकई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की तकनीकी समस्याएं परीक्षा के महत्व को कम कर देती हैं. अभ्‍यर्थ‍ियों की भीड़ और रोष को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
Two accused arrested in the murder of a youth over teasing, brick and rod recoveredवाराणसी: सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपी युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई. इस मामले में हत्‍या का मामला दर्ज कराया गया था.थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया.पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़इनसे पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था. घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया. इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया. जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी.कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक्शन में पुलिस इसके बाद मनोज अपने घर चला गया और घर में किसी को बिना कुछ बताए सो गया. बाद में परिजन उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है.Also Read: वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प