Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बहूभोज बना मातम : युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

बहूभोज बना मातम : युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार...
May 06, 2026, 03:09 AM
|
Posted By Diksha Mishra

मीरजापुर: जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव में बहूभोज कार्यक्रम उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को नारीबारी गांव में आयोजित एक बहूभोज कार्यक्रम में 22 वर्षीय अजय अपने रिश्तेदार चन्द्रभूषण उर्फ मोछू के साथ शामिल होने पहुंचा था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास मौजूद तमंचा देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर गुस्से में आकर आरोपी ने अजय के सीने में गोली मार दी. गोली लगते ही अजय की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना को हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने शव को रेलवे ट्रैक पर ले जाकर ट्रेन से कटकर मौत दिखाने की साजिश रची. हालांकि, आसपास लोगों की आहट मिलने पर वह शव वहीं छोड़कर फरार हो गया.


also read:नाली जाम करने पर नगर निगम सख्त,ठोका 50 हज़ार का जुर्माना


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 मई को रानीपुर क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास से आरोपी चन्द्रभूषण उर्फ मोछू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर का तमंचा और फायर हुआ कारतूस भी बरामद किया गया है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
शिक्षक संग 35 लाख की साइबर ठगी, इस तरह से जाल में फंसाया
वाराणसी: तमाम जगारूकता के बावजूद शिक्षित वर्ग भी साइबर ठगों के जाल में फंस जा रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने सामने घाट इलाके के रहने वाले एक शिक्षक को अपना शिकार बनाया है. बीमा की फंसी हुई रकम को वापस दिलाने के नाम पर जालसाजों ने शिक्षक से 35 लाख 40 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित शिक्षक ने इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर सेल और 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है. पुलिस अब संबंधित मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा भुक्‍तभोगी गोपेश पांडेय रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि साल 2023 में उन्होंने चार अलग-अलग कंपनियों में कुल 14 लाख 35 हजार रुपये का बीमा कराया था. कुछ समय बाद उन्हें इस निवेश को लेकर संदेह हुआ. अपने पैसे सुरक्षित निकालने के लिए उन्होंने बीते फरवरी महीने में आईजीएमएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम) पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होने के कुछ ही समय बाद उनके पास अलग-अलग चार अनजान मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे. फोन करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए गोपेश को उनकी शिकायत के समाधान का पूरा भरोसा दिया और उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया.बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसाजालसाजों ने बीमा की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग मदों में पैसे ट्रांसफर करवाना शुरू किया. शातिरों ने 24 फरवरी से 20 मई के बीच किश्त जमा करने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुल ₹35,40,600 अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए. भुक्‍तभोगी की पत्नी भी शिक्षिका हैं. जालसाजों के झांसे में आकर गोपेश ने अपनी पत्नी के पैसे भी इसी बीमा रिफंड के नाम पर ठगों के हवाले कर दिए. इतनी बड़ी धनराशि ऐंठने के बाद भी ठगों का पेट नहीं भरा.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदअब वे फिर से फोन करके और पैसों की मांग कर रहे हैं. ठगों का कहना है कि कुछ और पैसे जमा करने पर पिछला सारा अमाउंट मिलाकर कुल 90 लाख रुपये का भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा. जब शिक्षक को पूरी तरह से ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय साइबर सेल और अपने संबंधित बैंक को भी इस धोखाधड़ी की सूचना दे दी है ताकि ठगों के खातों को फ्रीज कराया जा सके.
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी में सर्वर ने डाला खलल, दो घंटे देरी से शुरू हुई CUET परीक्षा, अभ्‍यर्थी परेशान
वाराणसी: सर्वर में समस्‍या के कारण शनिवार को लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीयूईटी 2026 की परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू हुई. यहां परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 10:00 बजे तक समाप्त होनी थी, लेकिन 10:50 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी. परीक्षार्थियों को बताया गया कि सर्वर में समस्या होने के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. हालांक‍ि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई तो अभ्‍यर्थ‍ियों ने राहत की सांस ली.सर्वर डाउन होने के कारण 11 बजे से शुरू परीक्षापरीक्षा देने दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों के सामने परीक्षा होने या न होने या टालने संबंधी कोई भी प्रश्न का जवाब समय से न मिलने की वजह से वे काफी देर तक असमंजस में रहे. हालाँकि सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू करा दी गई और दो घंटे विलंब से चली परीक्षा 12 बजे खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थी और अभिभावक समय से परीक्षा शुरू नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहे. सीयूईटी की परीक्षा सुबह नौ बजे से आज होनी थी लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई. इस परीक्षा को लेकर अभिभावकों ने बड़ी चिंता जाहिर की है कि इसमें भी गोलमाल होगा.परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने शुरू की तैयार‍ियां हालांकि परीक्षा कराने वाली संस्थाओं का कहना है कि यह सिर्फ बनारस में नहीं, पूरे प्रदेश में सर्वर डाउन के कारण हुआ है. हालांक‍ि दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से होनी है ज‍िसके ल‍िए अभ्‍यर्थी समय से पहुंच गए और परीक्षा के ल‍िए केंद्र ने तैयार‍ियां भी शुरू कर दी. परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह से ही परीक्षा का इंतजार था, लेकिन जब समय पर परीक्षा शुरू नहीं हुई तो वे चिंतित हो गए.Also Read: छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामदकई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दूर से आए हैं और इस स्थिति ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह की तकनीकी समस्याएं परीक्षा के महत्व को कम कर देती हैं. अभ्‍यर्थ‍ियों की भीड़ और रोष को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
छींटाकशी को लेकर हुई युवक की हत्‍या में दो आरोपी गिरफ्तार, ईंट और छड़ बरामद
Two accused arrested in the murder of a youth over teasing, brick and rod recoveredवाराणसी: सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपी युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई. इस मामले में हत्‍या का मामला दर्ज कराया गया था.थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया.पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़इनसे पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई. पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था. घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया. इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया. जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी.कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक्शन में पुलिस इसके बाद मनोज अपने घर चला गया और घर में किसी को बिना कुछ बताए सो गया. बाद में परिजन उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है.Also Read: वाराणसी में बहुरेंगे शहीद उद्यान के दिन, करोड़ों की लागत से होगा कायाकल्‍प