भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बढ़ी बर्फ की खपत, Heat Wave चलने की संभावना

Ice consumption rises in Delhi amid scorching heat, heat wave likely
Weather Update: अप्रैल का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है. भारत का एक बड़ा मैदानी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, वह डराने वाली है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-NCR में आज शुक्रवार से गर्मी की असल अग्निपरीक्षा शुरू होने जा रही है. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया.

तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड
भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जहां पारा बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 44.4 अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और अमरावती (महाराष्ट्र) दूसरे सबसे गर्म शहर रहे.

कई राज्यों में Heat Wave चलने की संभावना
गुरुवार को दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है! दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया जो औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है. भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में, मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान लू चलने की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में Heat Wave चलने की संभावना है.

Also Read: सूरज की तपन से धधक रहा बनारस, जानें ताजा अपडेट
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा Heat Wave चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 दिन हीट वेव के होते हैं. लेकिन इस बार 5-7 दिन से ज्यादा हीट वेव वाले हो सकते हैं.




