Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन, पद्मश्री चंदू चैंपियन करेंगे उद्घाटन

बीएचयू में बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन, पद्मश्री चंदू चैंपियन करेंगे उद्घाटन
Feb 11, 2026, 11:50 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में 13 फरवरी को बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया है. वाराणसी जिले के दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले समस्त संस्थानों एवं व्यक्तियों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है. जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री मुरलीकांत राजाराम पीटकर चंदू चैंपियन होंगे. जिन्हें अर्जुन पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. उन्‍होंने देश की ओर से सबसे पहले पैरा तैराकी में पदक जीता तथा इन पर चंदू चैंपियन फिल्म बनी है.


इस बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव में बौद्धिक दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न खेलों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा. यह खेलकूद महोत्सव पद्मश्री प्रो मंगला कपूर, डॉ उत्तम ओझा, डॉ संजय चौरसिया, डॉ तुलसी, डॉ आर ए जोसेफ, डॉ अजय तिवारी, वाराणसी के दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी आर पी सिंह, पवन कुमार, श्याम जी मदन मोहन, राजेंद्र राय, निधि, सहित अनेक अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. आयोजन में वाराणसी जिले के दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली संस्थाएं देवा इंटरनेशनल, अनमोल सेवा समिति, प्रेम ज्योति, नई सुबह, किरण सोसायटी, दिव्यांग समाकलन संस्थान, परिवर्तन इंस्टीट्यूट फॉर डिफरेंटली एबल्ड सहित अन्य सभी प्रमुख संस्था सहयोग कर रही हैं.


ALSO READ:वाराणसी के चकबंदी शिविर में ग्रामीणों ने लगाया पक्षपात का आरोप, विरोध प्रदर्शन


खेलकूद महोत्सव में 10 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें लगभग 250 खिलाड़ी 30 पदकों के लिए जो जोर लगाऐंगे. मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज तिवारी खेलों में शाँट, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़, तेज चाल, बाउची, ऊँची कूद, स्पून रेस, बाधा दौड़ प्रमुख है. प्रतियोगिता के प्रारंभ में बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी.

वाराणसी में दर्दनाक हादसा, बाइकों की जबरदस्‍त टक्‍कर में दो युवकों की मौत
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, बाइकों की जबरदस्‍त टक्‍कर में दो युवकों की मौत
वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र में अखरी गांव के सामने हाईवे सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ जहां, दो बाइक की आमने सामने जबरदस्‍त टक्‍कर हो गई. हादसे में दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.हादसे में परिजनों में मचा कोहरामहादसे की खबर लगते ही युवकों के परिवार में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान बिहार के चेनारी थानांतर्गत खुरमाबाद निवासी आलोक श्रीवास्तव (27 वर्ष) पुत्र उमाकांत श्रीवास्तव और अखरी के राहुल उर्फ काजू पटेल (25 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र उर्फ लोटन पटेल के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, आलोक अखरी बाईपास से डाफी की तरफ जा रहा था जबकि राहुल अपनी पत्‍नी किरने देवी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर वापस घर लौट रहा था.Also Read: मनीष हत्‍याकांड के इनामी आरोपी हुए अंडरग्राउंड, विधायकों ने दी 10 लाख की आर्थिक सहायतागंभीर रूप से घायल दोनों युवकजैसे ही दोनों बाइक सवार अखरी के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे थे कि तभी दोनों बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर भागकर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
मनीष हत्‍याकांड के इनामी आरोपी हुए अंडरग्राउंड, विधायकों ने दी 10 लाख की आर्थिक सहायता
मनीष हत्‍याकांड के इनामी आरोपी हुए अंडरग्राउंड, विधायकों ने दी 10 लाख की आर्थिक सहायता
The accused in the Manish murder case went underground, and MLAs provided financial assistance of Rs 10 lakh.वाराणसी: युवा उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड के वांछित 25-25 हजार के इनामी पांच आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहे हैं. वहीं, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें दबिश देने में लगी हुई हैं. जौनपुर, गाजीपुर समेत आसपास जिलों में आरोपियों की लोकेशन मिली है. उधर, पिछले दिनों खालिसपुर में दबिश देने गई एसओजी पर हमला करने वाले अज्ञात 60 आरोपियों में भी किसी की पहचान नहीं हो सकी है. इस बीच हत्‍याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ गई है. बुधवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में मृतक मनीष की दादी सावित्री देवी को मदद के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा है.आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषितएसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि धनराशि पीड़िता के खाते में भेज दी गई है. इस दौरान एडीएम वित्त, डीसीपी गोमती नीतू कात्यायन, तहसीलदार कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे. घमहापुर निवासी आरोपियों में आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर हैं. अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है. डीसीपी गोमती जोन ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है. बतादें कि कार से दुर्घटना में महिला के घायल होने के बाद मनीष की पीट पीट कर हत्‍या कर दी गई थी.सपा प्रतिनिधिमंडल को रोकने का प्रयास, अजय राय ने कही ये बातमनीष सिंह की हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के गांव में पहुंचने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है. इस बीच गुरुवार को पीडित परिवार से मिलने घमहापुर जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया.Also Read: आंधी-बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे कई मजदूरइस दौरान गहमागहमी का माहौल देखने को मिला. इस दौरान सपा नेता और कार्यकर्ता वहीं जमीन पर बैठ गए. हालांकि बाद में सपा प्रतिनिधिमंडल घमहापुर पहुंचा और पीडित परिवार को ढांढस बंधाया. गांव में व्‍याप्‍त तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है. पुलिस के वरिष्‍ठ अफसर मामले की बराबर निगरानी कर रहे हैं.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
आधी रात को महिला की गला दबाकर हत्‍या, घटना को अंजाम देकर आरोपी पति फरार
Woman strangled to death at midnight, husband absconding after committing the crimeवाराणसी: लक्‍सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में बुधवार की रात एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्‍या कर दी. घटना की वजह घरेलू विवाद विवाद बताई जा रही है. गुरुवार की सुबह हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. घटना की जानकारी खुद पुलिस को देकर आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपी की तलाश कर रही है. पुलिस घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस जंगमबाड़ी स्थित ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली पूनम शर्मा ने पहले पति की मौत के बाद मनोज शर्मा से शादी की थी. महिला अपने पति संग औरंगाबाद निवासी राजू के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहती थी. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार उनके बीच अक्सर विवाद होता था. बुधवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आक्रोश में आकर पति ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी. रात भर शव के साथ रहा. सुबह लक्सा थाने की पुलिस को हत्या की सूचना देकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची लक्सा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार के अनुसार सर्विलांस की मदद से हत्यारोपित की तलाश की जा रही है.दो दिन पूर्व भी ऐसी ही घटना आई थी सामने बीते मंगलवार को भी लोहता थाना क्षेत्र में ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें पति ने पत्नी की ईंट से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी. नरगिस की शादी मूलरूप से बिहार के रहने वाले मदनपुरा निवासी असगर के साथ हुई थी. दोनों के पांच बच्चे हैं. असगर से तलाक के बाद नरगिस ने बजरडीहा के रहने वाले सुहेल से बीते जनवरी माह में निकाह कर लिया. नरगिस के नाम से कुछ जमीन थी जिसे बेचकर सुहेल ने रुपये हासिल कर लिए. इसके बाद उससे अपना पीछा छुडाने की कोशिश करने लगा.Also Read: वाराणसी में आंधी के दौरान हादसा, पेड़ गिरने से आम बीन रही युवती की मौतसाजिश के तहत वह अप्रैल माह में घर से गायब हो गया. सुहेल के एक सप्ताह तक घर नहीं आने पर नरगिस ने भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. बीते सोमवार की रात में वह घर आया और घूमने के बहाने नरगिस को लेकर मंडुवाडीह आया. यहां से साथ लेकर हरपालपुर में सूनसान स्थान पर गया. तभी सुहेल ने पास में पडे ईंट से नरगिस के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. तब तक उसे मारता रहा जब तक मौत नहीं हो गई.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U