Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू का 111वां स्‍थापना दिवस - झांकियों से गमकी महामना की बगिया, उत्‍साह का संचार

बीएचयू का 111वां स्‍थापना दिवस - झांकियों से गमकी महामना की बगिया, उत्‍साह का संचार
Jan 23, 2026, 06:59 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : वसंत पंचमी के अवसर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने अपनी ब‍ग‍िया बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना की थी. विश्‍वविद्यालय आज अपना 111वां स्‍थापना दिवस मना रहा है. पूरे परिसर में यूं तो हरदिन चहल पहल रहती है लेकिन व‍िव‍िध आयोजनों के माध्‍यम से स्‍थापना द‍िवस मनाने की परंपरा रही है.


BHU


इसी कड़ी में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में स्थित विश्वविद्यालय के आधारशिला स्थल पर पूजा-अर्चना की. उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं. आधारश‍िला स्‍थल के पूजन के बाद बीएचयू में परंपरागत रूप से व‍िभ‍िन्‍न व‍िभागों की ओर से झांक‍ियों का प्रदर्शन क‍िया गया. महामना की कामना और सदभावना के भावों से ओतप्रोत और देशभक्‍त‍ि के रंग में रंगे भावों ने कदमताल क‍िया तो बीएचयू का प्रांगण सर्वव‍िद्या की राजधानी काशी ह‍िन्‍दू व‍िव‍ि भी गमक उठा.


BHU


सबसे अध‍िक च‍िकि‍त्‍सा व‍िज्ञान संकाय की झांकी ने लोगों को आकर्षि‍त क‍िया. ज‍िसमें आयुर्वेद और चि‍क‍ित्‍सा के साथ ही आधुन‍िक चि‍कि‍त्‍सा प्रणाली के साथ ही योग से न‍िरोग रहने का संदेश भी द‍िया गया. झांक‍ियों के माध्‍यम से वैद‍िक परंपराएं भी झलकीं तो दूसरी ओर आध्‍यात्‍म और संस्‍कृत‍ि का मूल भी पथ पर प्रदर्श‍ित क‍िया गया. सुबह 11 बजे से झांक‍ियों के गुजरने का क्रम शुरू हुआ तो पर‍िसर उल्‍लास से ओत प्रोत नजर आने लगा.


ALSO READ:वाराणसी में उद्यमियों को नहीं होगी जमीन की समस्‍या, बनेगी फ्लैटेड फैक्टरी


वासंत‍िक उल्‍लास झांक‍ियों से न‍िखरा तो व‍िव‍िध व‍िभागों के ओर से उनकी उपलब्‍ध‍ियों ने भी पथ संचलन कर बीएचयू के सर्वव‍िद्या की राजधानी होने के गौरव का अहसास कराया. बीएचयू के आयोजनों में शाम‍िल होने के ल‍िए प्रशासन‍िक अध‍िकारी भी पहुंचे और महामना को नमन कर आयोजन का ह‍िस्‍सा बने.

बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीण हुए उग्र, प्रधान सहित छह पर केस दर्ज
बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीण हुए उग्र, प्रधान सहित छह पर केस दर्ज
वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए ग्रामीणों और राजस्‍व कर्मियों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने दुर्व्‍यवहार किया. इस मामले में नायब तहसीलदार जाल्हुपुर ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव खेतलपुर, परगना शिवपुर, तहसील सदर, जिला वाराणसी स्थित आराजी नंबर 12, रकबा 0.194 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर के नाम से दर्ज है. इस सरकारी भूमि पर विजय शंकर और रमाशंकर नामक व्यक्तियों का अनावासीय अतिक्रमण था. इस संबंध में बीते 27 जनवरी को दोनों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया.यह भी पढ़ें: ईंधन संकट के चलते अन्‍नपूर्णा अन्‍न क्षेत्र में रसोई बंद, निराश लौटे श्रद्धालुशुक्रवार की शाम करीब 4 बजे जब राजस्व टीम उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची, तभी गांव खुटहन निवासी विजय शंकर, साहिल, रमाशंकर, विनोद और एक महिला ने टीम के सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की. आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ राजस्व टीम का कार्य रुकवाया, बल्कि टीम के साथ अभद्रता भी की. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरे प्रकरण में ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव ने आरोपियों का सहयोग कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई.पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाईइस मामले में थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार की लिखित शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान समेत अन्‍य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ईंधन संकट के चलते अन्‍नपूर्णा अन्‍न क्षेत्र में रसोई बंद, निराश लौटे श्रद्धालु
ईंधन संकट के चलते अन्‍नपूर्णा अन्‍न क्षेत्र में रसोई बंद, निराश लौटे श्रद्धालु
वाराणसी: गैस संकट की आंच अब आस्था के भाव को भी प्रभावित करने लगी है. खाडी युद्ध के एक पखवारे बाद इसका असर काशी अन्नपूर्णा मंदिर अन्नक्षेत्र की बांसफाटक स्थित दूसरी शाखा में देखने को मिला जहां, शनिवार से ईंधन के अभाव के कारण भोजन बनना बंद करना पड़ा है. शायद यह पहली बार हुआ है जब काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए भोजन प्रसाद बनना बंद हो गया. सबके पेट की भूख मिटाने वाली मां अन्‍नपूर्णेश्‍वरी के दरबार में आने वाले हर भक्‍त को भोजन और प्रसाद अनवरत म‍िलता है. इसल‍िए बाबा की नगरी में इसे शहर की पहली रसोई के रूप में मान्‍यता भी प्राप्‍त है. ल‍िहाजा सिलेंडर खत्म होने से अन्नपूर्णा रसोई पर ताला लगने के बाद अन्नक्षेत्र से भतों का बिना प्रसाद ही लौटना एलपीजी संकट की ओर इशारा कर रहा है.अन्नपूर्णा भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थानकाशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र, जो कि भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, वहां भोजन निर्माण का कार्य अचानक रुक जाना एक गंभीर समस्या बन गई है. इस अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन प्रदान किया जाता है. लेकिन अब ईंधन की कमी के कारण यह सेवा बाधित हो गई है. यह स्थिति न केवल भक्तों के लिए बल्कि अन्नक्षेत्र के प्रबंधन के लिए भी चुनौतीपूर्ण है.यह भी पढ़ें: ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिलभोजन निर्माण के लिए आवश्यक गैस की कमी ने इस प्रतिष्ठान की गतिविधियों को प्रभावित किया है. अन्नक्षेत्र के प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि वे इस समस्या का समाधान खोजने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन वर्तमान में स्थिति च‍िंंतापूर्ण है. भक्तों की आस्था और विश्वास को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए.गैस संकट के कारण केवल काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ही नहीं, बल्कि अन्य कई स्थानों पर भी भोजन निर्माण में कठिनाइयाँ आ रही हैं. यह संकट न केवल धार्मिक स्थलों पर, बल्कि आम जनता के लिए भी चिंता का विषय बन गया है. कई लोग इस संकट के कारण प्रभावित हुए हैं और उन्हें भोजन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है.भक्तों ने की अपनी चिंता व्यक्त इस संकट के बीच, भक्तों ने अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में भोजन का अभाव उनके लिए एक गंभीर च‍िंंता का व‍िषय है. आंध्रप्रदेश के विजयवाडा से आए श्रद्धालु ने बताया कि इस अन्नक्षेत्र में भोजन का निर्माण केवल एक सेवा नहीं, बल्कि उनकी आस्था का प्रतीक है. जब भी यहां आते हैं प्रसाद जरूर ग्रहण करते हैं. काशी आने वाले भक्‍त अन्‍नपूर्णा का आशीर्वाद प्रसाद के रूप में प्राप्‍त करते थे जो इस बार बंद है. हालांक‍ि प्रबंधन सूत्रों के अनुसार इस समस्या को हल करने के लिए सभी संभव प्रयास क‍िए जा रहे हैं.दुर्गाकुंड से आई महिला श्रद्धालु ने बताया कि भोजन के बिना लौटना पडा है.
ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
वाराणसी: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के तहत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. दो दिवसीय यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर और विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में आयोजित की जा रही है.प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 12 संसदीय क्षेत्रों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और रॉबर्ट्सगंज से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने किया.पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएंपहले दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जबकि कुश्ती मुकाबले विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में कराए गए. प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सुबह 9 बजे से शुरू हुईं.सब-जूनियर बालक वर्ग के प्रमुख परिणामएथलेटिक्स:100 मीटर दौड़: मोहम्मद मारूक (गाजीपुर) प्रथम, प्रशांत कुमार (घोसी) द्वितीय, सत्यम पटेल (मछलीशहर) तृतीय.800 मीटर दौड़: दीपांशु कुमार (गाजीपुर) प्रथम, किशन राजभर (घोसी) द्वितीय, शशिकांत (चंदौली) तृतीय.लंबीकूद: सत्यानंद यादव (घोसी) प्रथम, आलोक चौहान (चंदौली) द्वितीय, आशीष यादव (बलिया) तृतीय.ऊंचीकूद: अनुराग सिंह प्रथम, सत्यम सिंह (घोसी) द्वितीय, अ. निषाद (लालगंज) तृतीयशॉटपुट: आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) प्रथम, अनिरुद्ध वर्मा (वाराणसी) द्वितीय, उदय प्रताप यादव (घोसी) तृतीय.डिस्कस थ्रो: अनिकेत कुमार (मछलीशहर) प्रथम, अमन यादव (घोसी) द्वितीय, आर्यन यादव (गाजीपुर) तृतीय.जेवलिन थ्रो: परमहंस बिंद (बलिया) प्रथम, सत्य प्रकाश (घोसी) द्वितीय, सत्यम (चंदौली) तृतीय.कबड्डी: चंदौली की टीम विजेता और घोसी (मऊ) की टीम उपविजेता रही.भारोत्तोलन: 49 किग्रा वर्ग में दिव्यांशु पांडे (चंदौली) प्रथम, राहुल (रॉबर्ट्सगंज) द्वितीय55 किग्रा में अंकित यादव (चंदौली) प्रथम, राजरतन (गाजीपुर) द्वितीय.61 किग्रा में आदित्य यादव (चंदौली) प्रथम, अभिराज (भदोही) द्वितीय.67 किग्रा में कुलदीप यादव (चंदौली) प्रथम, उत्कर्ष सिंह (लालगंज) द्वितीय.कुश्ती:45 किग्रा में शिवम राजभर (वाराणसी) प्रथम, रितिक यादव (गाजीपुर) द्वितीय.48 किग्रा में रमन यादव प्रथम, गोल्डन (लालगंज) द्वितीय.52 किग्रा में विजय (घोसी) प्रथम, आदित्य यादव (गाजीपुर) द्वितीय.55 किग्रा में अर्जुन (वाराणसी) प्रथम, रोहन कुमार (चंदौली) द्वितीय.सब-जूनियर बालिका वर्ग के प्रमुख परिणामएथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सिमरन (गाजीपुर) प्रथम, आंचल (मिर्जापुर) द्वितीय और रिया वर्मा (लालगंज) तृतीय रहीं. 800 मीटर में ऐव (घोसी) प्रथम, प्रतिभा (चंदौली) द्वितीय और रु… पटेल (वाराणसी) तृतीय रहीं. ऊंचीकूद में आकांक्षा विश्वकर्मा (लालगंज) प्रथम, सुप्रिया पटेल (वाराणसी) द्वितीय और आस्था मौर्य (मिर्जापुर) तृतीय रहीं. कबड्डी में मिर्जापुर की टीम विजेता और गाजीपुर की टीम उपविजेता रही.जूनियर और सीनियर वर्ग में भी कड़ा मुकाबलाजूनियर और सीनियर वर्ग में भी एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेम कुमार राम (गाजीपुर) प्रथम रहे, जबकि सीनियर वर्ग में अनु कुमार वर्मा (मिर्जापुर) ने पहला स्थान हासिल किया.यह भी पढ़ें: स्‍मार्ट सिटी- सड़कों के किनारे खत्म होगा तारों का मकड़जाल, अंडरग्राउंड नेटवर्क का होगा इस्तेमालआज हो रहे फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन मुकाबलेआयोजन समिति के अनुसार 14 मार्च को लालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में फुटबॉल प्रतियोगिता, जबकि विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. कबड्डी, कुश्ती और जूडो की प्रतियोगिताएं 18 से 20 मार्च तक मेरठ में, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और फुटबॉल 22 से 24 मार्च तक झांसी में और एथलेटिक्स और बैडमिंटन 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होंगी.इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय, विवेक सिंह, वरिंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी और पीआरडी जवान उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है.