Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल

ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
Mar 14, 2026, 12:52 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के तहत वाराणसी जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. दो दिवसीय यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर और विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में आयोजित की जा रही है.

प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 12 संसदीय क्षेत्रों—वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और रॉबर्ट्सगंज से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने किया.


y


पहले दिन एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएं


पहले दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जबकि कुश्ती मुकाबले विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में कराए गए. प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सुबह 9 बजे से शुरू हुईं.


सब-जूनियर बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम


एथलेटिक्स:

100 मीटर दौड़: मोहम्मद मारूक (गाजीपुर) प्रथम, प्रशांत कुमार (घोसी) द्वितीय, सत्यम पटेल (मछलीशहर) तृतीय.

800 मीटर दौड़: दीपांशु कुमार (गाजीपुर) प्रथम, किशन राजभर (घोसी) द्वितीय, शशिकांत (चंदौली) तृतीय.


लंबीकूद: सत्यानंद यादव (घोसी) प्रथम, आलोक चौहान (चंदौली) द्वितीय, आशीष यादव (बलिया) तृतीय.


ऊंचीकूद: अनुराग सिंह प्रथम, सत्यम सिंह (घोसी) द्वितीय, अ. निषाद (लालगंज) तृतीय

शॉटपुट: आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) प्रथम, अनिरुद्ध वर्मा (वाराणसी) द्वितीय, उदय प्रताप यादव (घोसी) तृतीय.

डिस्कस थ्रो: अनिकेत कुमार (मछलीशहर) प्रथम, अमन यादव (घोसी) द्वितीय, आर्यन यादव (गाजीपुर) तृतीय.


j


जेवलिन थ्रो: परमहंस बिंद (बलिया) प्रथम, सत्य प्रकाश (घोसी) द्वितीय, सत्यम (चंदौली) तृतीय.

कबड्डी: चंदौली की टीम विजेता और घोसी (मऊ) की टीम उपविजेता रही.


भारोत्तोलन: 49 किग्रा वर्ग में दिव्यांशु पांडे (चंदौली) प्रथम, राहुल (रॉबर्ट्सगंज) द्वितीय

55 किग्रा में अंकित यादव (चंदौली) प्रथम, राजरतन (गाजीपुर) द्वितीय.

61 किग्रा में आदित्य यादव (चंदौली) प्रथम, अभिराज (भदोही) द्वितीय.

67 किग्रा में कुलदीप यादव (चंदौली) प्रथम, उत्कर्ष सिंह (लालगंज) द्वितीय.

कुश्ती:

45 किग्रा में शिवम राजभर (वाराणसी) प्रथम, रितिक यादव (गाजीपुर) द्वितीय.

48 किग्रा में रमन यादव प्रथम, गोल्डन (लालगंज) द्वितीय.

52 किग्रा में विजय (घोसी) प्रथम, आदित्य यादव (गाजीपुर) द्वितीय.

55 किग्रा में अर्जुन (वाराणसी) प्रथम, रोहन कुमार (चंदौली) द्वितीय.


ब


सब-जूनियर बालिका वर्ग के प्रमुख परिणाम


एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सिमरन (गाजीपुर) प्रथम, आंचल (मिर्जापुर) द्वितीय और रिया वर्मा (लालगंज) तृतीय रहीं. 800 मीटर में ऐव (घोसी) प्रथम, प्रतिभा (चंदौली) द्वितीय और रु… पटेल (वाराणसी) तृतीय रहीं. ऊंचीकूद में आकांक्षा विश्वकर्मा (लालगंज) प्रथम, सुप्रिया पटेल (वाराणसी) द्वितीय और आस्था मौर्य (मिर्जापुर) तृतीय रहीं. कबड्डी में मिर्जापुर की टीम विजेता और गाजीपुर की टीम उपविजेता रही.


जूनियर और सीनियर वर्ग में भी कड़ा मुकाबला


जूनियर और सीनियर वर्ग में भी एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेम कुमार राम (गाजीपुर) प्रथम रहे, जबकि सीनियर वर्ग में अनु कुमार वर्मा (मिर्जापुर) ने पहला स्थान हासिल किया.


यह भी पढ़ें: स्‍मार्ट सिटी- सड़कों के किनारे खत्म होगा तारों का मकड़जाल, अंडरग्राउंड नेटवर्क का होगा इस्तेमाल


आज हो रहे फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन मुकाबले


आयोजन समिति के अनुसार 14 मार्च को लालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में फुटबॉल प्रतियोगिता, जबकि विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में वॉलीबॉल, जूडो और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं. जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. कबड्डी, कुश्ती और जूडो की प्रतियोगिताएं 18 से 20 मार्च तक मेरठ में, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और फुटबॉल 22 से 24 मार्च तक झांसी में और एथलेटिक्स और बैडमिंटन 25 से 27 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होंगी.

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नितीश कुमार राय, विवेक सिंह, वरिंद्र कुमार, रागिनी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह सहित विभाग के कई अधिकारी और पीआरडी जवान उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है.

सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
सावन में युवा कांग्रेसियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
वाराणसी : सावन मास के पावन अवसर पर लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर ग्राम सभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली. प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए. ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु छित्तूपुर से सीर गोवर्धन होते हुए शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे.शोभायात्रा के दौरान भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. डीजे की धुन पर शंकर-पार्वती के स्वरूप में कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया. पूरे रास्ते श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सावन का महीना आस्था और भक्ति का पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन मास की शुभकामनाएं दीं.रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि शूलटांकेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है. उन्होंने आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया.प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ केसरी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है.ALSO READ : वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍ियाशोभायात्रा में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रोहनिया विधानसभा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, अभिषेक पटेल, विश्वजीत पटेल, आशीष पटेल, नितेश पटेल, महेश सिंह केशव केसरी आनंद केसरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शूलटंकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी में ज्ञानवापी में जलाभिषेक को निकले शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, ह‍िरासत में ल‍िया
वाराणसी : सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगार गौरी में जलाभिषेक की मांग को लेकर शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. इस जुलूस के गोदौलिया पहुंचते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया. शिव सैनिक श्रीकाशी विश्वनाथ, श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी स्थित आदिविश्वेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक की मांग कर रहे थे. शिव सेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि सावन भर मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी में नमाज से रोकने की हिंदू पक्ष की मांग पर कोई रोक नहीं लगी, इसलिए शिव सैनिकों को भी जलाभिषेक की अनुमति दी जाए.अजय चौबे ने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानवापी हिंदू पक्ष को नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. जिद पर अड़े शिवसैनिकों को दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने गोदौलिया चौराहे से हिरासत में लेकर थाने भेजा. बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. इस दौरान भवानी सेना की महिलाएं भी मौजूद रहीं.ALSO READ : मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानीपुलिस की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन इस मामले में सख्त है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करेगा. ज्ञात हो कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है. हिंदू पक्ष का दावा है कि यह स्थल पहले एक मंदिर था, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह एक मस्जिद है. सावन के महीने में जलाभिषेक की परंपरा को लेकर शिव सैनिकों का यह आंदोलन एक बार फिर से इस विवाद को ताजा कर सकता है. अजय चौबे ने कहा कि जब तक हिंदू पक्ष को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.
मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानी
मंडलीय चिकित्सालय में करोड़ो की एक्सरे मशीन बैटरी के अभाव में बंद, मरीजों को परेशानी
वाराणसी: मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधा देने के लिए मंडलीय चिकित्सालय में उपलब्ध कराई गई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पोर्टेबल एक्सरे मशीन इन दिनों बैटरी के अभाव में बंद पड़ी है, अस्पताल में मशीन का इस्तेमाल नहीं होने से जरूरतमंद मरीजों को जांच के लिए दूसरी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ रहा है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और महंगे उपकरणों के रखरखाव पर सवाल उठने लगे हैं, एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीरचौरा वाराणसी का प्रमुख सरकारी अस्पताल है.जानकारी के अनुसार, पोर्टेबल एक्सरे मशीन को इस उद्देश्य से रखा गया था कि ऐसे मरीजों की एक्सरे जांच आसानी से की जा सके, जिन्हें एक्सरे कक्ष तक ले जाना मुश्किल होता है. विशेष रूप से गंभीर, भर्ती और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के लिए पोर्टेबल मशीन काफी उपयोगी मानी जाती है. लेकिन बैटरी उपलब्ध न होने के कारण मशीन का संचालन प्रभावित है.अस्पताल में पहले भी एक्सरे से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आती रही हैं। हाल में डिजिटल एक्सरे मशीन का सर्वर डाउन होने से भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब महंगी पोर्टेबल मशीन के बंद होने से मरीजों की मुश्किल और बढ़ने की आशंका है.सबसे बड़ा सवाल यह है, कि करोड़ों रुपये के आसपास की लागत वाले चिकित्सा उपकरण की बैटरी जैसी आवश्यक वस्तु समय पर उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई, यदि मशीन लंबे समय तक बंद रहती है तो इसका उद्देश्य ही प्रभावित होता है, और सरकारी संसाधनों के उपयोग पर भी सवाल खड़े होते हैं.ALSO READ : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी में होगा 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम, दो स्‍थानों पर आयोजनमरीजों और तीमारदारों की मांग है, कि अस्पताल प्रशासन तत्काल बैटरी की व्यवस्था कर मशीन को चालू कराए, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर एक्सरे जांच की सुविधा मिल सके। साथ ही महंगे चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.