Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

स्‍मार्ट सिटी- सड़कों के किनारे खत्म होगा तारों का मकड़जाल, अंडरग्राउंड नेटवर्क का होगा इस्तेमाल

स्‍मार्ट सिटी- सड़कों के किनारे खत्म होगा तारों का मकड़जाल, अंडरग्राउंड नेटवर्क का होगा इस्तेमाल
Mar 14, 2026, 12:21 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: शहर के स्वरूप को बिगाड़ रहे बेतरतीब बिजली और इंटरनेट के तारों के जाल से अब शहर को मुक्ति मिलने वाली है. नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और जीटीपीएल जैसी बड़ी कंपनियों ने शहर को केबल मुक्त बनाने के हरी झंडी दे दी है. बैठक के दौरान केबल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी माना कि सड़कों और गलियों में फैला तारों का मकड़जाल काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मन में शहर की नकारात्मक छवि बनाता है.


जद


यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच 46 केंद्रों पर शुरू UP पुलिस की SI भर्ती परीक्षा, चुड़ी और कड़ा भी उतरवाई पुलिस


​स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन इलाकों में अंडरग्राउंड ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) की सुविधा उपलब्ध है, वहां सभी एजेंसियां अपने ओवरहेड तारों को हटाकर उन्हें जमीन के नीचे ले जाएंगी. इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना के तहत बने यूटिलिटी डक्ट का भी इस्तेमाल केबल बिछाने के लिए किया जाएगा.


t


इसके अलावा खंभों पर लटकते तारों के गुच्छों को ढकने के लिए एयरटेल की ओर से एक विशेष वायर कवरिंग बॉक्स का मॉडल पेश किया गया है. प्रथम चरण में लहुराबीर से मैदागिन, मैदागिन से गोदौलिया और कालभैरव मंदिर मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर इन बॉक्स का प्रयोग किया जाएगा. सफल रहने पर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा.


बू


दीवारों पर लगाए जाएंगे क्लैंप


वहीं मणिकर्णिका घाट और ठठेरी बाजार जैसी तंग गलियों में, जहां खंभे नहीं हैं, वहां स्थानीय भवन स्वामियों के सहयोग से दीवारों पर क्लैंप लगाए जाएंगे. इन्हीं क्लैंप के माध्यम से तारों को कसकर व्यवस्थित किया जाएगा. इसके लिए निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सत्र 2025-26 के कई पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश एवं काउंसलिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया लंबित होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।छात्रों ने कुलसचिव को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि सत्र 2025-26 की लंबित प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया तत्काल पूरी कर इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाए। साथ ही सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया भी बिना विलंब समयबद्ध तरीके से शुरू करने की मांग की गई।छात्रों ने नियमित पाठ्यक्रमों की तर्ज पर पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बीएचयू से परास्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को वरीयता देने और उनके लिए सीटें आरक्षित करने की भी मांग रखी।ALSO READ : जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंगज्ञापन प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। प्रशासन की ओर से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मामले का शीघ्र और सकारात्मक निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि निर्धारित समयसीमा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष कुमार शुक्ला, अमन मौर्या, विभांशु, अविनाश, चंदू, अभिषेक और आकाश सिंह शामिल रहे।
‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंग
‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी में तस्वीरों में दिखे आजादी के विविध रंग
वाराणसी. आजादी की भावना और उसके विविध आयामों को तस्वीरों के जरिए अभिव्यक्त करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिटी डेलिगेसी स्थित कलासूत्र आर्ट स्टूडियो एंड गैलरी में सोमवार को ‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में बीएचयू के विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी के माध्यम से आजादी को अपने-अपने नजरिए से प्रस्तुत किया है।प्रदर्शनी के लिए 130 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 65 विद्यार्थियों की तस्वीरों का चयन किया गया। प्रदर्शित तस्वीरों में आजादी के साथ भारतीय जीवन, संस्कृति, प्रकृति, समाज और मानवीय संवेदनाओं के विविध पहलुओं को रचनात्मक ढंग से उकेरा गया है। तस्वीरें आजादी को देखने और समझने के अलग-अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करती हैं।प्रदर्शनी में पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ चयनित चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों में स्वतंत्रता की भावना और विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं।प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएचयू के दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी की थीम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। प्रसिद्ध फोटोग्राफर मनीष खत्री मुख्य अतिथि और छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।ALSO READ : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वादइस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शित तस्वीरों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। प्रो. रंजन कुमार सिंह और मनीष खत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने वाली सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। डॉ. सुनील चौधरी और डॉ. (मेजर) रुबीर समेत अन्य निर्णायकों ने फोटोग्राफ का मूल्यांकन किया।सिटी डेलिगेसीज के वार्डन प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समन्वय नॉर्थ डेलिगेसी, सिटी डेलिगेसीज के वार्डन डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और कला प्रेमी मौजूद रहे।‘जॉय ऑफ फ्रीडम’ प्रदर्शनी 24 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलासूत्र आर्ट स्टूडियो एंड गैलरी में प्रदर्शनी देख सकते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
वाराणसी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल का सोमवार को प्रथम काशी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों तथा पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।एयरपोर्ट से काशी आगमन के दौरान एयरपोर्ट तिराहा, केजे होटल, महादेव वाटिका (सातों महुआ), तरना पुल और शिवपुर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर नारेबाजी की।इसके बाद जगदीश पटेल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने लोक-कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।ALSO READ : इटावा के केदारेश्वर मंदिर की काशी में भव्य शोभायात्रा, विशाल शिवलिंग की झांकी ने खींचा ध्यानकार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रदेश राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, अजय गुप्ता, पूजा दीक्षित, मधुकर चित्रांश, प्रमील पांडेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, अशोक जाटव, अशोक पांडेय, अमित खरे, अवधेश राय, पंकज चतुर्वेदी, मनोज सोनकर, हीरा यादव, रजत जायसवाल, अनुराग शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, रणंजय सिंह, सुजीत सिंह टीका और गोकुल शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।