गंगा में बिरयानी विवाद: वादी रजत जायसवाल को मिली धमकी, विदेशी नंबर से कॉल का आरोप

वाराणसी: गंगा में नाव पर बिरयानी खाने के वायरल वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे के वादी रजत जायसवाल ने खुद को मिल रही धमकियों का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और कॉल के जरिए उन्हें लगातार डराने की कोशिश की जा रही है.
रजत जायसवाल के मुताबिक उन्हें इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजे गए और कई बार फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई. उन्होंने बताया कि एक कॉल उन्हें पंजाबी भाषा में आया जिसे वह समझ नहीं पाए लेकिन ट्रांसलेट कराने पर उसमें गाली-गलौज और धमकी भरे शब्द सामने आए. उनका दावा है कि कॉल करने वाला नंबर भारत का नहीं था.
रजत ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में उनके अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी को भी कचहरी में पेशी के दौरान धमकी दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके वकील दोनों को निशाना बनाया जा रहा है.
ALSO READ:LNG प्लांट पर हुए हमले ने बढ़ाई कई देशों की टेंशन, गैस सप्लाई पर पड़ेगा असर
हालांकि रजत जायसवाल ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा है और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस को सभी सबूत जैसे कॉल डिटेल और मैसेज सौंप दिए गए हैं और प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.



