हंसराज विश्वकर्मा के राज्य मंत्री बनने पर भाजपा नेताओं में खुशी, महानगर अध्यक्ष ने दी बधाई

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा नेताहंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है. भाजपा काशी क्षेत्र के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हंसराज विश्वकर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का लंबे समय से संगठन और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके कार्यों से प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर उन्हें सम्मानित कर रही है.
हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने से काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है. साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनके सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की.इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बधाई देने वालों में राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद यादव मुन्ना, अशोक कुमार पांडेय, प्रमील पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे.
ALSO READ:सीएम ग्रिड योजना के तहत आज तीन घंटे बंद रहेगा सिगरा फीडर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित...
यह जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के सहसंयोजक मीडिया संपर्क विभाग अशोक कुमार पांडे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से



