Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...

विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...
Jun 14, 2026, 08:24 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में वाराणसी इश्क फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.


संस्था के आयोजक रोहित साहनी ने बताया कि शिविर के माध्यम से 75 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अब तक 10 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तथा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जाता रहा है.


इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अभिषेक राय ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर चार संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है.


डॉ. राय ने आम जनमानस से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता कई मरीजों के लिए जीवन और मृत्यु का प्रश्न बन जाती है.ऐसे में स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.


ALSO READ : बंगाली टोला वार्ड में 22.15 करोड़ की सीवर परियोजना का भूमि पूजन, 20 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ...


शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया.कार्यक्रम में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.

नीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में वाराणसी में मार्च करेंगी डॉ. पल्लवी पटेल...
नीट व अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में वाराणसी में मार्च करेंगी डॉ. पल्लवी पटेल...
वाराणसी : NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में 15 जून को वाराणसी में विशाल विरोध मार्च निकाला जाएगा.यह मार्च अपना दल (कमेरावादी) की शीर्ष नेता और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में आयोजित होगा.आयोजकों के अनुसार विरोध मार्च काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लंका स्थित मुख्य द्वार से शुरू होकर प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय तक जाएगा.कार्यक्रम में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण सहित लेखपाल भर्ती, यूपीएसआई, पुलिस भर्ती तथा अन्य प्रतियोगी एवं दक्षता परीक्षाओं में सामने आए कथित अनियमितताओं और धांधली के मामलों ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है.ऐसे मामलों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए यह विरोध मार्च आयोजित किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं.ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा.ALSO READ : वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...आयोजकों ने छात्र-युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.
वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...
वाराणसी में नशा माफियाओं पर बड़ा एक्शन, आपरेशन के तहत 3.5 करोड़ की ड्रग्स नष्ट...
वाराणसी : नशामुक्ति संकल्प का सपना साकार करते हुए. वाराणसी पुलिस को एक बड़े उपलब्धि मिली है 'ऑपरेशन दहन ' तहत पुलिस ने ड्रग माफियोंओ की कमर तोड़ दी है 3.50 करोड़ के लगभग 700 किलोग्राम के मादक पदार्थ को जला दिया गया है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के देख रेख में यह कार्रवाई की गई और ये ड्रग्स माफियाओं के लिए एक सबक है.रामनगर स्थित श्री गणेश प्लाइवुड इंडस्ट्री में गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 71 मुकदमों से संबंधित हेरोइन, गांजा और अन्य नशीली पदार्थों को इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया.इस अभियान में गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान की भी अहम भूमिका रही. अपनी बातों सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान को लोग 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जानते हैं .उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया.इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वाराणसी में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.ALSO READ : भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी चेतावनी और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...
भारत के ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याण संभव : सुनील आंबेकर...
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही लोककल्याणकारी विज्ञान का निर्माण संभव है.उन्होंने विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं से भारतीय ज्ञान-विज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच प्रभावी सेतु बनने का आह्वान किया.सुनील आंबेकर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और तीव्र तकनीकी परिवर्तन के इस युग में भी भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक दृष्टि की प्रासंगिकता पहले से अधिक बढ़ गई है.आधुनिक विज्ञान मानव जीवन को सुविधाएं प्रदान करता है, लेकिन उसके उपयोग की दिशा और उद्देश्य तय करने के लिए भारतीय दर्शन का एकात्म दृष्टिकोण आवश्यक है.उन्होंने कहा कि विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं को आधुनिक विज्ञान के विभिन्न विषयों की गहरी समझ विकसित करने के साथ-साथ भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का भी गंभीर अध्ययन करना होगा.इससे समकालीन वैज्ञानिक विमर्श में भारतीय दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा.अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान को केवल तकनीकी दृष्टि से नहीं, बल्कि दार्शनिक और सभ्यतागत दृष्टिकोण से भी समझने की आवश्यकता है.उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से भारत की ज्ञान-विज्ञान परंपरा को अंधविश्वास के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे समाज अपने बौद्धिक वैभव से दूर होता गया.आंबेकर ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केवल विदेशी तकनीक, ज्ञान और पेटेंट के आधार पर भारत का दीर्घकालिक विकास संभव नहीं है.देश को मौलिक अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक और नवाचार आधारित उत्पादन प्रणाली को मजबूत करना होगा.उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल विकसित करना चाहिए जो भारतीय दृष्टि, विश्वकल्याण और सतत विकास के मूल्यों पर आधारित हो.साथ ही विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं से अध्ययन, अनुसंधान, जनजागरण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया.ALSO READ : नाबालिग पर शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...कार्यक्रम में देशभर से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विज्ञान भारती के पदाधिकारियों ने सहभागिता की.