दुर्गाकुंड CHC में बनेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

वाराणसी: दुर्गाकुंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएगी, इस सुविधा के शुरू होने से अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक खून की जरूरत पड़ने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी.
ब्लड स्टोरेज यूनिट होने से मरीजों को रक्त के लिए दूसरे अस्पतालों या ब्लड बैंक पर निर्भर कम रहना पड़ेगा. खासकर प्रसव, ऑपरेशन, दुर्घटना और गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान समय पर रक्त उपलब्ध होने से स्थिति को संभालने में मदद मिलेगी.
दुर्गाकुंड CHC में इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ आसपास के जिलों के साथ-साथ बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश से इलाज के लिए वाराणसी आने वाले मरीजों को भी मिल सकता है, वाराणसी पूर्वांचल के साथ पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए भी प्रमुख चिकित्सा केंद्र है. ऐसे में गंभीर हालत में रक्त की जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक की तलाश में समय गंवाने की परेशानी कम होगी.
खासकर इमरजेंसी और प्रसव के मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध होना मरीज की जान बचाने में बेहद महत्वपूर्ण होता है, ब्लड स्टोरेज यूनिट के शुरू होने से अस्पताल में ही जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी.
ALSO READ:पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
दुर्गाकुंड CHC पहले से ही फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) के रूप में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है, ऐसे में ब्लड स्टोरेज की सुविधा जुड़ने से यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी, इससे मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से दुर्गाकुंड और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के साथ ही दूसरे राज्यों से वाराणसी आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है, आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और परिजनों की भागदौड़ भी कम होगी.



