पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 3 लाख 59 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, ठगों ने पहले पीड़ित से सिर्फ 2 हजार रुपये लगवाए और मुनाफा वापस कर दिया, इससे पीड़ित को ठगों पर भरोसा हो गया.
इसके बाद ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग टास्क के नाम पर पैसे जमा करवाए गए, पीड़ित ने 11 बार में कुल 3 लाख 59 हजार रुपये दे दिए, लेकिन जब पैसे वापस मांगने की बारी आई, तो ठगों ने संपर्क करना बंद कर दिया.
युवक को व्हाट्सएप के एक ग्रुप से टेलीग्राम का एक लिंक मिला था. जिस पर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पैसे वसूले गए, पर सिर्फ 2 हजार के ट्रांजेक्शन पर उसे मुनाफा दिया गया, लेकिन उसके बाद 5 हजार रुपए लगाने पर उसे मुनाफे के लिए लगातार पैसे लिए गए, लेकिन कोई पैसा रिटर्न नहीं आया.
ALSO READ:काशी में नदियों का रौद्र रूप: घरों में घुसा पानी, छतों पर हुई गंगा आरती
युवक से साइबर फ्रॉडों ने 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक 11 बार में पैसे लिए. फिलहाल युवक ने साइबर सेल से उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाईं है.
इससे पीड़िता को ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाया ,पुलिस मामले की जांच कर रही है,और लोगों से अपील है, कि ऑनलाइन से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें.



