बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री काशी पहुंचीं, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा आरती में हुईं शामिल

वाराणसी - बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री शनिवार को काशी पहुंचीं उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया, मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान अभिनेत्री पूरी तरह श्रद्धा में लीन नजर आईं, दर्शन के बाद भाग्यश्री ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर भव्य गंगा आरती देखी, गंगा आरती के दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

काशी सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभूति
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यत्री ने कहा काशी सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभूति का केंद्र है काशी में कहा जाता है कि यहां आकर अपने आप को खो दो, ताकि खुद को पा सको, यह महादेव का शहर है, मैं चाहती थी कि यह साल खत्म होने से पहले बाबा विश्वनाथ के दर्शन करूं ऐसा लगता है, जैसे बुलावा अपने आप आ गया,
गंगा आरती में हुई शामिल
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने गंगा आरती देखी कहा की जो यहां आकर सुकून मिलता है, वह दुनिया में कहीं और भी नहीं पा सकते हैं, गंगा आरती आज हम लोगों ने देखी और वाकई यह कैसा माहौल बन जाता है जहां पर मैं सोचती हूं, सिर्फ अपने देश के नहीं परदेस में से भी लोगों को यहां आना चाहिए देखना चाहिए कि यहां पर क्या हो सकता है बहुत ही बढ़िया अनुभव रहा हम चाहेंगे कि हर बार यहां आए और गंगा आरती के वक्त यहां रहे,
ALSO READ : जनता दर्शन' में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
भाग्यश्री ने कहा काशी नगरी सबसे प्राचीन शहर है. यह देवाधिदेव महादेव का शहर है. बड़े-बड़े कलाकारों का शहर है. उस्ताद बिस्मिल्ला खान, बिरजू महाराज जैसे महान कलाकारों का शहर है. यहां आकर काशी से अलग ही लगाव हो गया. मैं काशी को अपने साथ लेकर घूमती हूं.

