Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक सहयोग पर विचार किए साझा, कापीराइट के संरक्षण के लिए एआइ दखल पर जताई चिंता...

ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक सहयोग पर विचार किए साझा, कापीराइट के संरक्षण के लिए एआइ दखल पर जताई चिंता...
Jun 05, 2026, 08:36 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की होटल ताज में दूसरे दिन शुक्रवार को बैठक जारी रही. ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर आगे की चर्चा शुरू की. इस दौरान सदस्य देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए. उम्मीद है कि इसमें एक समावेशी कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी जिस पर ब्रिक्स के सदस्य देश मिलकर काम करेंगे. इसके पूर्व रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर बल देने के लिए गुरुवार को चर्चा हुई. साथ ही कापीराइट के संरक्षण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के दखल पर भी चिंता जताई. ब्रिक्स प्रतिनिधियों का समावेशी विकास, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने और डिजिटल नवाचार के लिए साझा प्रयास पर मंथन हुआ. पैनल में पहली चर्चा रचनात्मक अर्थव्यवस्था में जन-सहयोग, नवाचार, साझेदारी और इस पर होने वाले कार्यों को लेकर हुई. बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल कर रहे हैं.

BRICS


काशी में चल रही दूसरी बैठक में भारत के अलावा सदस्य 10 देशों में से ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, ईरान, दक्षिण अफ्रीका व संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए हैं. तीन देशों इथियोपिया, मिस्र व रूसी संघ के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं.

कार्यक्रम कें अंत में प्रदेश सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ब्रिक्स प्रतिनिधियों को रात्रि भोज देंगे. भोज में जहां काशी और पूर्वांचल की खान पान होगा तो शिल्प कला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. इसके साथ ही संगीत की समृद्ध विरासत से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा.



डिजिटल नवाचार के लिए सकारात्मक साझा प्रयास पर मंथन


बैठक में रचनात्मक अर्थव्यवस्था की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई. सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी साझेदारी बढ़ाते हुए प्रमुख रूप से ऐसे कार्य करने का सुझाव दिया जिससे सामाजिक एकजुटता बढ़े और एक-दूसरे देश के बीच कला, संस्कृति का आदान- प्रदान हो सके. विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जाए और उसका विश्व पटल पर उसकी विशेषता को भी प्रमुखता से उठाया जाए. सदस्य देशों ने एजेंडा मदों पर अपनी प्राथमिकताएं और दृष्टिकोण साझा किए.

ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने संस्कृति कार्य समूह के एजेंडा पर अपने- अपने देश की प्राथमिकताएं और उसको लेकर किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की.


क्रिएटिव इकोनॉमी में नवाचार व साझेदारी पर चर्चा


पैनल में पहली चर्चा रचनात्मक अर्थव्यवस्था में जन-सहयोग, नवाचार, साझेदारी और इस पर होने वाले कार्यों को लेकर हुई. इसका संचालन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने किया. चर्चा में रचनात्मक अर्थव्यवस्था की भूमिका के लिए साझा प्रयास और जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया. इसमें सांस्कृतिक मूल्यों को समाहित करते हुए नवाचार को अपनाने पर बल दिया गया.


कॉपीराइट व इथिकल एआई में बढ़ाएं अच्छे प्रयास


दूसरे पैनल चर्चा में रचनात्मक अर्थव्यवस्था में कॉपीराइट और नैतिक एआई के अच्छे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर मंथन हुआ. इसका संचालन आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने किया. चर्चा में कॉपीराइट संरक्षण, सांस्कृतिक सुदृढ़ता और रचनात्मक कार्यों में एआइ के सार्थक उपयोग पर विचार- विमर्श किया गया. इस विषय पर ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच भविष्य में आपसी सहयोग के अवसरों पर सकारात्मक भूमिका अपनाते हुए आगे बढ़ने की बात कही.


ALSO READ:CM योगी जन्मदिन विशेष: कटआउट को खिलाई मिठाई फिर किया पौधारोपण, भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल...



कलर्स आफ इंडिया देख मंत्रमुग्ध हुए विदेशी मेहमान


सीडब्ल्यूजी की मीटिंग के बाद कलर्स ऑफ इंडिया थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इसमें भारत की समृद्ध संस्कृति और विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी. सधी कलाकारी से कलाकारों ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया. भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता को दर्शाने के लिए यहां के विभिन्न प्रांतों के विशिष्ट संगीत को कलाकारों ने प्रस्तुत किया. देश भर के शास्त्रीय और लोक नृत्य की श्रृंखला देख अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए. तालियों की गड़गड़ाहट से मेहमानों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया.

जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय चयन में पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी : खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का दिनांक 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजन जनपद इटावा में किया जा रहा है . इसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ एवं एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से जनपद का चयन ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में किया गया.फ्रीस्टाइल के 57 किलो में जिला जीत यादव गया सेठ,61 किलो में दीक्षित यादव माहनाग,65 किलो में दीपू यादव माहनाग,70 किलो में बजरंगी यादव महनाग,74 किलो में विशाल यादव बरेका,79 किलो में अश्वनी यादव गया सेठ, 86 किलो में शिवम यादव बरेका,92 किलो में हिमांशु यादव गया सेठ,97 किलो में आदर्श यादव बनियापुर 125 किलो में अभिषेक यादव मुर्दहा चुने गए.ग्रीको रोमन के 55 किलो में प्रेम बिन्द सिगरा,60 किलो में यशपाल सिगरा,63 किलो में पीयूष यादव सिगरा,67 किलो में विशाल यादव डुहिया,72 किलो में अनुकल्प यादव सिगरा,77 किलो में गोविंद भारद्वाज अजगर,82 किलो में विष्णु गुप्ता सिगरा,87 किलो में दीपू यादव मुर्दहा,97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में अमित यादव बनियापुर चुने गए.ALSO READ: बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.सभी चयनित पहलवान वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.वाराणसी मंडल का चयन ट्रायल 24 सितंबर को सुबह 9:00 से डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में किया जाएगानिर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव रहे.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत चला विशेष सफाई अभियान, लोगो को किया गया जागरूक.
वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सोलर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार रखरखाव संबंधी कार्य किए गए। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ और क्रियाशील रखने पर जोर दिया।इसके अलावा बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों और डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बरेका के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की सफाई की गई। नालियों में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।बरेका प्रशासन के अनुसार, ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के माध्यम से स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।ALSO READ:IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
IMA बनारस का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए याद रखा जाएगा --- डॉ. अनुराग टंडन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बनारस के वर्ष 2026 के कार्यकाल को लेकर अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने कहा कि इस सत्र में टीम ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि IMA परिसर में वर्ष 2026 की बैलेंस शीट पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें इस बात का गर्व है कि पूरी टीम ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया।डॉ. अनुराग टंडन ने अपने संदेश में कहा कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान डॉ. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. एस.पी. सिंह और डॉ. रितु गर्ग समेत पूरी टीम ने उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण IMA बनारस का यह सत्र लंबे समय तक याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों के पीछे पूरी टीम की मेहनत और सहयोग रहा है। अध्यक्ष ने आगामी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम भी IMA बनारस को इसी तरह आगे बढ़ाएगी।डॉ. अनुराग टंडन ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाली टीम को भी संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की शक्ति और सफलता मिले। उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, Long Live IMA” के साथ किया।ALSO READ:बरेका में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन