Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम के संसदीय क्षेत्र में बीएसपी ने फूंका चुनावी बिगुल, ताकत दिखाने की कोशिश

पीएम के संसदीय क्षेत्र में बीएसपी ने फूंका चुनावी बिगुल, ताकत दिखाने की कोशिश
Jan 16, 2026, 07:58 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लंबे अंतरात के बाद गुरुवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी बिगुल फूंका. इस दौरान पार्टी की ताकत दिखाने की कोशिश की गई. जय भीम का नारा गूंजा और हर ओर नीला झंडा लहराया. ट्रैक्टर, बस, आटो, कार के साथ ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर सवार नेता और कार्यकर्ता नदेसर स्थित छोटा कटिंग मैदान में जुटे.

भीड से गदगद नेता और कार्यकर्ताओं ने साल 2027 के विधान सभा चुनाव में सरकार बनाने का हुंकार भरा और पार्टी प्रमुख मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया.


बसपा प्रमुख मायावती की 70वीं जन्‍मतिथि पर जुटान


BSP PARTY ,


बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की 70वीं जन्म तिथि काे मनाने के लिए कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. इस दिन को पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश-खरोश के साथ लोक जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया. इस मंडल स्तरीय जुटान के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल जोन वाराणसी व मीरजापुर प्रभारी विनोद बागड़ी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा. कहा, प्रदेश में सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर लगातार गिर रहा है. जनता त्रस्त है. ऐसे में अब जरूरी है की आगामी विधानसभा चुनाव में बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनें ताकि गरीबों का कल्याण हो सके.

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इसके लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मुख्य मंडल जोन वाराणसी डा. विनोद कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए. इस अवसर पार्टी पदाधिकारियों की ओर से गरीबों व असहायों में कंबल-साड़ी का वितरण किया गया. साथ ही सभी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन की शुभकामना दी गई.

इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों को बसपा की सदस्यता प्रदान की गई. संचालन मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी अवनीश कुमार ने किया. बसपा जिलाध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवबोध कुमार, अरूण प्रेमी, रमेश चंद्र, अनिल मिश्रा, रतन पटेल समेत बड़ी संख्या में बसपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे.


स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं मायावती


बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जन्मतिथि पर बसपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मेराज फारूकी जुग्गन के ककरमत्ता स्थित आवास पर संगोष्ठी आयोजित की गई. इसमें कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपनी नेता मायावती की जन्मतिथि मनाई. इस अवसर पर मेराज फारूकी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती स्वाभिमान सम्मान की प्रतीक हैं. अफजाल अहमद, राम सुमन, फिरोज अहमद, मनोज गौतम, अनवारूल समेत बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ : देश भर में प्रभावी होगा वाराणसी का एआई आधारित ड्रेनेज माडल, समस्‍याओं से मिलेगी निजात


बसपा नेता के बयान से किरकिरी


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चंदौली जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन को लेकर बड़ी चूक कर दी. वीडियो में वे मायावती के जन्मदिन को “17वां जन्मदिन” बताते नजर आ रहे हैं, जबकि बगल में खड़े कार्यकर्ता बार-बार उन्हें “70वां जन्मदिन” बताने की कोशिश करते रहे. इसके बावजूद जिलाध्यक्ष लगातार 17वां जन्मदिन ही बोलते रहे. इस वायरल वीडियों से पार्टी की किरकिरी हेा रही.

वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनाम
वाराणसी: दीपावली के उत्सव को खास बनाने और पुलिसकर्मियों के परिवारों में स्वच्छता, रचनात्मकता तथा पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में ‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन की विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.साफ-सफाई से लेकर फिटनेस तक का मूल्यांकनप्रतियोगिता में केवल घरों की सजावट ही नहीं, बल्कि आवासों की स्वच्छता, हरियाली, साज-सज्जा, परिवार के सदस्यों का व्यवहार और शारीरिक फिटनेस भी मूल्यांकन के प्रमुख आधार रहे. पुलिस लाइन में सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश और ड्रेनेज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.खुशबू सिंह प्रथम, सौरभ राय दूसरे स्थान पर‘घर सजाओ, ईनाम पाओ’ प्रतियोगिता में महिला आरक्षी खुशबू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. उन्हें फ्रिज पुरस्कार स्वरूप दिया गया. आरक्षी सौरभ राय दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें टीवी प्रदान किया गया. आरक्षी रितेश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें ओवन देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिए गए.ALSO READ : रोहनिया में बाइक की टक्कर से मजदूर ने तोड़ा दम, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचलारंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता:- प्रथम: आर्या त्रिपाठी- द्वितीय: पीहू प्रितराज- तृतीय: श्रेया कुमारी एवं समूहरंगोली प्रतियोगिता के विजेता:- प्रथम: सौम्या कुमारी- द्वितीय: आस्था यादव- तृतीय: ज्योति सिंह एवं समूहदोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया.प्रेरणा अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरणपुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रेरणा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया. दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का समापन मनमोहक आतिशबाजी के साथ हुआ. आयोजन के जरिए पुलिस परिवारों को स्वच्छता, बेहतर जीवनशैली और सामूहिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया.