Cannes Film Festival में छाया इस एक्टर का जलवा, फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल

This actor shines at the Cannes Film Festival, his first look wins the hearts of fans
Cannes Film Festival: फिल्मी जगत के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शुमार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival) है. जिसकी आज 12 मई से एक धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है. इस बार फ्रेंच रिवेरा में सभी की निगाहें बॉलीवुड की गंगूबाई यानी अभिनेत्री आलिया भट्ट पर टिकी हुई हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की पहली तस्वीरें तेजी सी वायरल हो रही हैं. आलिया के इस लुक ने लोगों को दिवाना बना रखा हैं. जिसके चलते हर कोई उनकी वायरल हो रही इस तस्वीर को कई बार देखने को बेकरार हो चुका है.

वायरल हो रही एक्टर आलिया की ये तस्वीर
बता दें, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक्टर आलिया भट्ट की ये पहली तस्वीर फैंस के दिलों में बस चुकी हैं. इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने वाली आलिया का यह दूसरा मौका है जिसके पहले ही लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक्टर के इस खूबसूरत लुक और स्टनिंग अवतार की कुछ तस्वीरें आपको भी दिखाते है जिसे देख आप भी आलिया की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.
![]()
इंप्रेशनिस्ट पेंटिंग जैसा कॉर्सेट गाउन
आलिया भट्ट ने अपने पहले लुक के लिए एक स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट बॉल गाउन को चुना है, जो देखने में बेहद एलिगेंट लग रहा था, इस आउटफिट की बनावट और प्रिंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. गाउन में कोर्सेट-स्टाइल का बॉडिस यानी चोली वाला हिस्सा है, जिसमें डेलीकेट स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है, यह डिजाइन आलिया के लुक में थोड़ा मॉर्डन और क्लासिक टच जोड़ रहा है. जो आलिया की खूबसूरती में और भी चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. कमर के नीचे से गाउन एक बिलोइंग स्कर्ट के जैसा है, जो उन्हें एक डिजनी प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा है, इस गाउन की सबसे बड़ी खूबी इसका प्रिंट था. यह एक वॉटरकलर-स्टाइल प्रिंट था, जिसमें पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और पीले रंगों से बना लैंडस्केप है, यह पूरा आउटफिट किसी मशहूर आर्टिस्ट की इंप्रेशनिस्ट गार्डन पेंटिंग की तरह लग रहा है, जो गर्मियों के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट था.

हेयरस्टाइल ने आलिया की ड्रेस को दिया बेहतर लुक
आलिया अक्सर अपने सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं, इस लुक के साथ भी उनका मेकअप ग्लोइंग और लाइट रहा, उनके मेकअप को बहुत ही मिनिमल और फ्रेश रखा गया, होंठों के लिए उन्होंने न्यूड-पिंक लिपस्टिक का चुना, आंखों पर हल्का शिमरी आईशैडो और गालों पर गुलाबी ब्लश का टच दिया, जिसने उनके चेहरे की नेचुरल चमक को और बढ़ा दिया. आलिया ने अपने बालों को साइड-पार्टेड एक स्लीक लो बन में स्टाइल किया था, यह हेयरस्टाइल उनके चेहरे के फीचर्स और गाउन की नेकलाइन को बखूबी उभार रहा था.
एक्सेसरीज का मिनिमल अप्रोच
अपने इस लुक में आलिया ने पूरा फोकस अपने खूबसूरत गाउन को दिया है. इसलिए उन्होंने अपनी एक्सेसरीज को काफी सिंपल रखा, उन्होंने केवल कुछ स्टेटमेंट रिंग्स और डेंटी इयररिंग्स पहने, यह आलिया भट्ट का इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में दूसरा साल है. उन्होंने 2025 में अपना कान्स डेब्यू किया था और इस साल भी वे रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: वर्षों की मेहनत पर फिरा पानी, नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा



