बीएचयू गेट पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन के मामले में केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

वाराणसी : बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 18 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज हुआ है. चौकी प्रभारी नगवा थाना लंका में तैनात अभिषेक सिंह की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
चौकी प्रभारी का आरोप है कि मंगलवार की शाम हमराहियों के साथ बीएचयू गेट पर मौजूद था. तभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सत्यप्रकाश सोनकर, हिमांशु यादव, प्रतीक यादव, अभिषेक गोप , सुजीत यादव, दीप चंद्र गुप्ता, राजू यादव, गोलू उपाध्याय उर्फ विष्णु कांत उपाध्याय, ईशांत श्रीवास्तव, विवेक, रमाकान्त जायसवाल, लालू यादव, समन यादव, इस्तकबाल कुरैशी, सत्यम श्रीवास्तव, तनिष यादव, पूजा यादव, अमन यादव व 10-20 अज्ञात बिना अनुमति के बीएचयू के मुख्य द्वार पर इकट्ठा होकर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव की गिरफ्तारी व नीट परीक्षा पेपर लीक होने का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया दिया.
ALSO READ : नीट पेपर लीक के विरोध को लेकर सपा-कांग्रेस नेताओं को किया नजरबंद
सड़क जाम करने की वजह से बीएचयू हस्पिटल में आने जाने वाले राहगीरों और मरीजों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा और बीएचयू हस्पिटल में आने जाने वाले एंबुलेंस भी काफी समय तक जाम में फंसी रही. जिससे मरीजों के जीवन पर संकट उत्पन्न हो गया. जबकि शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू है. जिससे बिना अनुमति के किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन व जमावड़ा विधि विरुद्ध है. रोड जाम होने की वजह से अन्य राहगीरो एवं आने-जाने वाले वाहनो को कठिनाई का सामना करना पड़ा.



