Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारियों ने हटाया कचरा

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मचारियों ने हटाया कचरा
Aug 25, 2025, 09:22 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : भारतीय रेलवे के वाराणसी मंडल में स्वच्छता को लेकर एक विशेष पहल की गई . बीते दिनों मंडल के कई रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया . इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय और यात्री सुविधाओं वाली जगहों की गहन साफ- सफाई की गई .



अभियान में रेलवे कर्मियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों की टीम ने मिलकर कचरा हटाया और यात्रियों को भी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया . अधिकारियों ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत अभियान” को आगे बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई .



स्वच्छ स्टेशन यात्री अनुभव को बनाते हैं सुखद


यात्रियों से अपील की गई कि वे स्टेशन पर कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और डस्टबिन का इस्तेमाल करें . रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ स्टेशन न केवल यात्री अनुभव को सुखद बनाते हैं . बल्कि शहर की छवि को भी निखारते हैं . सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस तरह के स्वच्छता अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि स्टेशन हमेशा साफ-सुथरे बने रहें और यात्रियों को सुविधाजनक माहौल मिल सके . यह कदम वाराणसी डिवीजन को देश के सबसे स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों की सूची में शामिल करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दी
एयर शो पास पर भाजपा विधायकों की तस्‍वीरों के मामले ने तूल पकड़ा, कोतवाली में तहरीर दी
वाराणसी : गंगा किनारे नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो के लिए भाजपा विधायकों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया है. शनिवार शाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत पास जारी किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित थी. इसके बावजूद भाजपा के विधायकों और नेताओं ने अपनी तस्वीरों वाले पास जारी किए. इन पासों पर घाटों के नाम भी अंकित किए गए, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने इन पासों को अनधिकृत बताते हुए भारतीय वायुसेना के नाम के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया.पास जारी करने की प्रक्रिया की जांच की मांगमहानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए. ऐसे आयोजन में जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला गंभीर है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और स्पष्ट किया जाए कि पास किसने तैयार किए, किसके निर्देश पर उनका वितरण हुआ तथा क्या इन्हें सक्षम प्रशासनिक प्राधिकारी से अधिकृत कराया गया था.उन्होंने कहा कि यह मामला केवल पास पर तस्वीर लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक आयोजन की गरिमा, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन से भी जुड़ा है. यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या धोखाधड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.जनप्रतिनिधियों के आचरण पर उठाए सवालराघवेंद्र चौबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को उठाना, उनका समाधान कराना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है. सार्वजनिक आयोजनों में अपनी तस्वीरों के माध्यम से राजनीतिक प्रचार करना उचित नहीं है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पासों के नमूनों, उनके वितरण और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.ALSO READ : BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने अथवा आरोपों की पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है. इस दौरान पूर्व आईएएस प्रवीण प्रकाश, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, अरुण सोनी, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, अब्दुल हमीद डोडे, अनिल पटेल, मिथुन सरकार, बदरे आलम, किशन यादव, शमशाद, गोपाल चौबे, मोहम्मद उज्जैर और रामजी गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
BHU में छात्रसंघ बहाली की मांग तेज, 29 अक्टूबर को निकलेगा छात्र मार्च; अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान.
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय लॉन में आयोजित छात्र महापंचायत में छात्रसंघ बहाली और लोकतांत्रिक छात्र अधिकारों को लेकर चर्चा हुई। महापंचायत में शामिल छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से 29 अक्टूबर को छात्र मार्च निकालने और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया।छात्र महापंचायत में तय किया गया कि 29 अक्टूबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से छात्रसंघ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन को संगठित और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।महापंचायत में छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए एक मंच मिलता है। छात्रों के मुताबिक, लंबे समय से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग उठाई जा रही है। अब इस मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।छात्रों ने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों से 29 अक्टूबर को प्रस्तावित मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि छात्र एकजुट होकर छात्रसंघ की बहाली की मांग को प्रभावी तरीके से उठा सकते हैं।ALSO READ : वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शवछात्र महापंचायत के इस फैसले के बाद बीएचयू में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब 29 अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र मार्च और उसके बाद शुरू होने वाले धरने पर सबकी नजर रहेगी।
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी में संदिग्ध हालात में सफाईकर्मी की मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव
वाराणसी : आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट में शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. उसके शरीर पर चोटों के निशान को देखते हुए हत्‍या की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस शव को कब्‍जे में लेने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.वहीं क्षेत्र में मौत को लेकर तरह - तरह की चर्चा व्‍याप्‍त है. उसके चेहरे, सिर पर गंभीर जख्‍म के निशान मिले हैं.सफाईकर्मी के चचेरे भाई ने बताया कि बीती रात खाना खाकर वह अपने घर गोलाघाट चला गया था. इस बीच शनिवार की सुबह नमो घाट पर एयर शो के समय सफाई कर्मियों ने उसके न आने पर तलाश शुरू की. कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो युवक का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला. फर्श पर खून फैला था. मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है.ALSO READ : वाराणसी के इस गांव में एक महीने में चार मौतों से दहशत, तेज बुखार एवं जोड़ों में दर्द से परेशान लोगघटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में हत्या या दुर्घटना समेत किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है. घटना के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.