Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीएम योगी ने शिक्षकों को दी राहत, निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

सीएम योगी ने शिक्षकों को दी राहत, निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज
Jan 29, 2026, 11:57 AM
|
Posted By Preeti Kumari

उत्तर-प्रदेश की सरकार ने शिक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फैसले के चलते लाखों शिक्षक कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए एक बड़ी बैठक की है. इस बैठक के दौरान प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और उनके आश्रित परिवार सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज कराने का आदेश दिया गया है.


g


इस आदेश की घोषणा सीएम योगी ने बीते शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की थी. जिस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगाते हुए कहा कि, ये फैसले का लाभ बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े लगभग 15 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी ही उठा सकते है. इस योजना पर लगभग 448 करोड़ रुपये का खर्च होगा. योगी सरकार में वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक प्रेसवार्ता की और बताया कि बैठक में कुल 32 प्रस्ताव शामिल है, जिनमें अभी तक 30 को ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकी हैं.


g


जल्द मिलेगी कैशलेस सुविधा


सरकार के इस फैसले के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों (व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों एवं मानदेय शिक्षकों सहित), संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों (मानदेय शिक्षकों सहित), माध्यमिक शिक्षा परिषद और संस्कृत शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों को आईपीडी (अंत:रोगी विभाग) इलाज की कैशलेस सुविधा मिलेगी.


yu


जाने कौन उठा सकेगा सुविधा का लाभ


इसी सुविधा का लाभ उनके आश्रित भी उठा सकेंगे. अपनी प्रेसवार्ता में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने का कहना है कि, सरकार की इस पहल का लाभ 2.97 लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा, जबकि इस पर 89.25 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है. इसी तरह बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों और बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (अनुदानित एवं स्ववित्त पोषित) में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत वार्डेन, पूर्ण कालिक/अंशकालिक शिक्षकों/शिक्षिकाओं एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों और उनके आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा.

दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
दिल्ली के इस इमारत में भीषण आग, नौ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी फायर ब्रिगेड
राजधानी दिल्ली में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साध नगर इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. ये आग साध नगर इलाके में स्थित एक इमारत में लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया. जिससे चारों तरफ आग की लपटे तेजी से फैल गई. इसी के चलते एक ही परिवार के 9 लोग बुरी तरह से फंस गए हैं.घटना मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संग दमकल विभाग ने घटनास्थल का जायजा लिया और बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया. इसी के साथ ही फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग बुझाने में जुट गई, लेकिन कई घंटों के बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका, क्योंकि भयकंर तरीके से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिस पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.आग पर काबू पाने की कोशिश मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके धुंए का गुब्बारा आसमान में उठने लगा. जिसकी भनक लगते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, ग्रामीणों की सूचना मिलते ही दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.पहले भी झुलस चुका है दिल्ली की ये इलाका दिल्ली के इलाके में लगी ये आग का कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हूबहू ऐसा ही मामला देखने को मिला, जी हां, बीते 6 दिन पहले उत्तम नगर के मछली मंडी इलाके में भी भयानक आग ने तबाही मचा रखी थी, जहां दुकानें और झुग्गी-झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था, जब तक दमकल विभाग पहुंचा तब-तक काफी कुछ जल कर राख हो चुका था.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...मगर देर से पहुंची बचाव दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि नुकसान का सही आंकलन अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि इस दौरान 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. मटियाला के पास स्थित इस घनी बस्ती में गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
स्कूल संचालक के साथ जमकर मारपीट, अटेंडेंस को लेकर छिड़ा विवाद
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर मातलदेई स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच कई लोग लाठी-डंडा और असलहे के साथ विद्यालय में घुस आए और संचालक व उनके पिता के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया.घायल युवक ने दी पुलिस को तहरीर घायल प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विकास यादव,अजय यादव,अमित कुमार यादव,अगनू यादव,गब्बर यादव,आनंद कुमार यादव समेत 8-10 अज्ञात लोग पहले से साजिश के तहत एकजुट होकर विद्यालय पहुंचे थे. सभी के हाथों में लाठी-डंडे और असलहे थे. आरोप है कि पहुंचते ही इन लोगों ने उनके पिता केशव से छात्र की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतर आए.बीच बचाव में बुलाई गई पुलिस शोर-शराबा सुनकर जब प्रकाश सिंह, उनकी माता विमला देवी, अखिलेश कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया. हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान प्रकाश सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया ,उनके पिता को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं. कॉलेज के अन्य स्टाफ ने बीच बचाव कर पुलिस बुलाई.यह भी पढ़ें: योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है. एसीपी राजातालाब का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. हीं छात्र पक्ष का कहना है कि कक्षा 9 का एक छात्र पिछले डेढ़ महीने से बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आ पा रहा था. उसके साथ बंद कमरे में मारपीटकी गई ,जब वह परिजनों के साथ विद्यालय पहुंचा तो पुनः उसके साथ और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई.
 योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
योगी सरकार के नौ साल पूरे, स्टाम्प मंत्री ने गिनाई कई उपलब्धियां...
वाराणसी: योगी सरकार के नौ साल होने पर प्रदेश सरकार के स्टाम्प और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने आज बुधवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा की.करोड़ों की लागत से पूरी हुई 486 परियोजनाएंमंत्री ने बताया कि काशी में नौ वर्षों में 35,156 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 486 परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनमें मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास और पुलिस कल्याण शामिल हैं. इसके अलावा, 17,915 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं.127 परियोजनाएं हुई पुरी उन्होंने कहा कि जनपद में 22,829 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 127 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं. इसके अतिरिक्त, 5,813 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़कों और सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है. रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग के निर्माण में 1,529 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 877.65 करोड़ रुपये की लागत से 34 परियोजनाएं पूरी की गई हैं.यह भी पढ़ें: रेलवे कॉलोनियों में मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस, गेल आपूर्ति पर हुआ समझौतामंत्री ने विद्युत सुधार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1,100 करोड़ रुपये की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरों में विद्युतीकरण और 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है. स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,870.36 करोड़ रुपये की लागत से 43 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं.उन्होंने बताया कि 6,760 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है और 78,492 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है.जनपद में 12,34,995 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं. मंत्री ने कहा कि जनपद में 194 एमओयू हुए हैं, जिनमें प्रस्तावित निवेश राशि 21,566.72 करोड़ रुपये है. पिछले 9 वर्षों में 30 नए डिग्री कॉलेज और 20 नए आईटीआई खोले गए हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.