Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर आक्रोश, आरोपी युवक गिरफ्तार

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर आक्रोश, आरोपी युवक गिरफ्तार
Apr 21, 2026, 09:13 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Anger over objectionable comment against CM Yogi, accused youth arrested


वाराणसी: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है. इस मामले में रामनगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान रामपुर वार्ड निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है. इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर यह पूरा मामला सामने आया जिसने स्थानीय स्तर से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हलचल पैदा कर दी.


f


सौरभ त्रिपाठी ने सीएम को लेकर अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल


बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत रामनगर के पंचवटी चौराहे के पास हुई जहां सौरभ त्रिपाठी का एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया. इस वीडियो में वह कथित रूप से मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा था. स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.


मामले की जांच में जुटी पुलिस


मामला तब और गंभीर हो गया जब इस संबंध में पुलिस प्रशासन को लगातार शिकायतें मिलने लगीं. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर तक भी सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला पहुंचा. इसी क्रम में मंगल सिंह नामक व्यक्ति ने रामनगर थाने में लिखित तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया और सख्त कार्रवाई की मांग की. शिकायतकर्ता मंगल सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. घटना के दिन वह पंचवटी चौराहे पर मौजूद थे जहां उन्होंने सौरभ त्रिपाठी को कथित रूप से नशे की हालत में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा. उनके अनुसार जब उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया तो सौरभ त्रिपाठी ने उल्टा उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी और धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी.


ब


Also Read: यूपी कॉलेज गोलीकांड को लेकर नहीं थम रहा आक्रोश, खून से लिखा पत्र


स्थिति को बिगड़ता देख मंगल सिंह ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो बाद में इस मामले का प्रमुख साक्ष्य बना. अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस तरह की भाषा न केवल सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन है बल्कि समाज में गलत संदेश भी प्रसारित करती है और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि किसी भी प्रकार की अभद्रता विशेष रूप से सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.


ु


आधे घंटे की बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल,  कांग्रेस का प्रदर्शन
आधे घंटे की बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, कांग्रेस का प्रदर्शन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था और विकास के दावों की पोल खोल दी, महज आधे घंटे की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों, गलियों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मुख्य द्वार पर भी भारी जलजमाव देखने को मिला, जिससे मरीजों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.इस दौरान महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है, वाराणसी से प्रधानमंत्री वर्ष 2014 से लगातार सांसद हैं, और शहर को विश्वस्तरीय बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है, कि थोड़ी सी बारिश में ही शहर की सड़कें और चौराहे जलमग्न हो जाते हैं.चंचल शर्मा ने कहा कि “शहर की हर गली, चौराहे और प्रमुख मार्ग पर जलजमाव की स्थिति दिखाई दे रही है, यह नगर निगम और भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रहा है, जब महज आधे घंटे की बारिश में यह हाल हो जाता है, तो बड़े-बड़े विकास के दावों की वास्तविकता खुद सामने आ जाती है.उन्होंने कहा कि BHU का मुख्य द्वार अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज, छात्र-छात्राएं, उनके परिजन और आम नागरिक आवागमन करते हैं, ऐसे स्थान पर जलजमाव होना, नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, उन्होंने सरकार और नगर निगम से मांग की कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी और प्रभावी कदम उठाए जाएं.ALSO READ : वाराणसी में डंपर की टक्‍कर से बाइक सवार युवती की मौत, पिता गंभीर रूप से घायलयुवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता को कागजों और विज्ञापनों में विकास नहीं, बल्कि जमीन पर बेहतर सड़क, साफ-सफाई और सुचारु जलनिकासी व्यवस्था चाहिए.वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर में हर बारिश के बाद जलजमाव की समस्या का सामने आना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है.इस अवसर पर महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस धीरज सोनकर, महानगर महासचिव युवा कांग्रेस आयुष पटेल, महानगर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आस्तोष श्रीवास्तव सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
वाराणसी में डंपर की टक्‍कर से बाइक सवार युवती की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
वाराणसी में डंपर की टक्‍कर से बाइक सवार युवती की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंगुलपुर अंडरपास पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को बगल से टक्कर मारी, जिससे बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जाँच शुरू कर दी है. हादसे की खबर लगते ही युवती के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार, मृतका जोया खां (उम्र 21, अविवाहित, पुत्री आलम खां) अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही थीं. इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर चौबेपुर की ओर से भगतुवा चौराहे की तरफ जा रहा था. अंडरपास पर दोनों वाहनों की भीषण टक्कर हुई. जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी नरपतपुर सीएससी पहुँचाया. वहाँ डॉक्टरों ने पिता का प्राथमिक इलाज शुरू किया, जबकि पुत्री जोया खां को जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया.सूचना के बाद युवती के अन्य परिजन अस्पताल पहुँचे, जहाँ उनका रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से न्याय और डंपर चालक की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है. मृतका का पता चुप्पेपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी बताया गया है. घायल पिता की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है.ALSO READ : बीएचयू अस्पताल बना तालाब, कमर भर पानी, कंधे पर मरीज लेकर पहुंचे ओपीडी व इमरजेंसीस्थानीय पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बीएचयू अस्पताल बना तालाब, कमर भर पानी, कंधे पर मरीज लेकर पहुंचे ओपीडी व इमरजेंसी
बीएचयू अस्पताल बना तालाब, कमर भर पानी, कंधे पर मरीज लेकर पहुंचे ओपीडी व इमरजेंसी
वाराणसी : काशी में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी लगातार जारी रही. बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गईं हैं. वहीं रात से सुबह तक हुई बारिश से बीएचयू परिसर में कमर भर पानी भर गया. इस दौरान बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोगों को कमर भर पानी में घुसकर जाना पड़ा. बच्चे व बुजुर्गों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा. उधर, बरेका में पानी भरने के कारण गेट बंद कर दिया गया है. ऐसे में आवागमन बाधित है. सोमवार की देर शाम से हो रही बारिश में बीएचयू अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गईं. पूरा अस्पताल तालाब बन गया.मंगलवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी जाने वाले रास्ते के साथ ही खून जांच काउंटर, पर्ची, दवा काउंटर वाले रास्ते पर एक फीट से ज्यादा पानी भरा रहा. पानी भरने के कारण अस्पताल में स्ट्रेचर, व्हील चेयर तक नहीं जा सका. लोग मरीजों को कंधे पर बिठाकर ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंचे. यह पहली बार नहीं है.हर वर्ष बारिश के मौसम में अस्पताल की यही स्थिति देखने को मिलती है. यहां हर दिन यूपी, बिहार, झारखंड आदि जगहों से करीब 6,000 मरीज इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं मरीजों की भारी भीड़ के मुकाबले अस्पताल की व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आती हैं. लेकिन जलभराव के विकराल रूप को देखते हुए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.ALSO READ : वाराणसी नगर निगम का एक्शन, डेढ़ घंटे में पानी गायब, 11 प्रमुख मार्गों से हटाए गए गिरे पेड़दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार परिसर का दृश्य देखकर बिना डॉक्टर को दिखाए ही वापस लौटने पर मजबूर हो गए. जलभराव का सबसे गंभीर असर बाल रोग विभाग पर पडा. छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक पानी के बीच काफी परेशान नजर आए. नेत्र एवं ईएनटी विभाग में बुजुर्ग मरीजों की संख्या ज्यादा होती है, जिन्हें कमर भर पानी में चलने में भारी जोखिम उठाना पड़ा.