Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में फिर बदला स्‍कूलों का समय, चार घंटे होगा संचालन

वाराणसी में फिर बदला स्‍कूलों का समय, चार घंटे होगा संचालन
Apr 21, 2026, 09:48 AM
|
Posted By Preeti Kumari

School timings changed again in Varanasi, school hours will be four hours


वाराणसी: भीषण गर्मी ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को नया आदेश जारी करते हुए बताया कि 21 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे. बीएसए के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. खासतौर पर दोपहर के समय तेज धूप के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही थी.


h


जानें क्या है पूरा मामला


गौरतलब है कि इससे पहले 17 अप्रैल को भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था. उस समय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया था. हालांकि, पिछले तीन दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि और धूप के तीखेपन को देखते हुए प्रशासन ने पुनः समीक्षा कर समय को और कम करने का निर्णय लिया.


g


Also Read: सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी पर आक्रोश, आरोपी युवक गिरफ्तार


यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगा. हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधनों से अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें. साथ ही विद्यालय परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रखने को कहा गया है.


f


सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
सेंट मैरी स्कूल के बाद 39 जीटीसी में तेंदुए की आहट, छावनी में दहशत
वाराणसी : कैंट थाना क्षेत्र के छावनी स्थित सेंट मैरी स्कूल परिसर के बाद अब 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (जीटीसी) इलाके में भी उसके देखे जाने की चर्चा से दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया. परिसर में मौजूद दो सैन्य कर्मियों ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर एक बार फिर भागने में सफल रहा. लगातार दूसरे स्थान पर जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से छावनी क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. लोगों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास की झाड़ियों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपा हो सकता है. हालांकि, 39 जीटीसी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि मार्निंग वॉक करने वालों ने दूरी बना ली है.ALSO READ : पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादनगौरतलब है कि 22 अक्टूबर को सेंट मैरी स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बड़ा जंगली जानवर दिखाई देने के बाद तेंदुआ होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीमों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की थी. हालांकि, तलाशी के दौरान तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले थे और वन विभाग ने उसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं की थी. हालांकि वन विभाग की टीमें बराबर निगरानी कर रही हैं.
पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पुलिस लाइन से नमो घाट तक प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, हाथ हिलाकर किया अभिवादन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी आगमन पर रविवार को पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत का माहौल देखने को मिला. प्रधानमंत्री अरविंद मिल की इकाई का लोकार्पण के बाद हेलीकाप्‍टर से पुलिस लाइन पहुंचे. पुलिस लाइन से उनका काफिला सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट होते हुए नमो घाट की ओर रवाना हुआ. मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों पर लोगों ने उनका स्‍वागत किया. प्रधानमंत्री ने भी सड़क किनारे मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के प्रमुख मार्गों को सजाया गया था. कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे. ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच लोगों ने उनका स्वागत किया. मार्ग पर मौजूद लोगों में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया. काशी की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को दर्शाने वाली प्रस्तुतियों ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष रूप दिया. जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे भी लगे.ALSO READ : वाराणसी में पीएम मोदी ने अरविंद मिल की नई परिधान निर्माण इकाई का किया उद्घाटनप्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई थी. महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा व पार्टी के झंडे लेकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान शंखनाद और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष भी सुनाई दिए. भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे. समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया.प्रधानमंत्री का नमो घाट पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ हवाई प्रदर्शन में शामिल होने का कार्यक्रम था. यह आयोजन भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम सहित विभिन्न विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हवाई करतब दिखाए.

"अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत पीएम ने कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया
"अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत पीएम ने कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयें और हमेशा की तरह इस बार भी काशीवासियों को सौगात दी. मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 7-8 एकड़ में बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उन्होंने शुभारंभ किया. "अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत यहां कामगार महिलाओं से सीधा संवाद किया.इस औद्योगिक प्लांट में स्थानीय ही नहीं पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इतना ही नहीं स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती हो भी चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह पहल कपड़ा और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी.बताते चलें कि पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. प्लांट शुरू होने के बाद 2 फेस का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि कपड़े का उत्पादन होगा. यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स का निर्माण होगा.अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है. यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार कपड़ों तथा औद्योगिक इस्तेमाल के विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है. इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है. यह डेनिम के कपड़े (इससे जींस बनाई जाती है) के साथ सूती व लिनेन के कपड़े, सादे कपड़े, सूट के लिए फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को कपड़ा उपलब्ध कराती है.ALSO READ : रामनगर में आस्था का सैलाब, भोर की आरती में गूंजा 'जय श्रीराम, लाखों श्रद्धालु बने साक्षीप्रधानमंत्री ने शुभारंभ के पश्चात मिल के पदाधिकारियों से वहां पर बनाए जा रहे कपड़ों, खादी के बने कपड़ों एवं उनके मैटेरियल के बारे में जानकारी ली. "अपना हुनर अपनी पहचान" के दृष्टिगत महिलाओं से संवाद किया. उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, उनकी चुनौतियों के बाबत विस्तार से जानकारी ली. अरविन्द मिल्स द्वारा उत्पादित कपड़ों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इससे पूर्व मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचने पर हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया.