Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में शीतलहर का कहर: कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

वाराणसी में शीतलहर का कहर: कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश
Dec 23, 2025, 06:35 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी- भीषण शीतलहर के चलते मंगलवार 23 और 24 दिसंबर को पठन-पाठन प्रक्रिया के लिए कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है, यह आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जारी किया है.

BSA ने यह भी बताया कि निर्वाचन कार्यों के लिए शैक्षणिक स्टाफ को यथावत अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहना होगा वहीं, कक्षा 5 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे.


मौसम विभाग के अनुसार, आले वाले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी और कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आने की संभावना है,इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट और कोहरे के घनत्व में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, इस मौसम परिवर्तन का कारण वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ है, जो पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, और परोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है.


घना कोहरा और गलन भरी ठंड की वजह से जिले के कक्षा पांच तक के सरकारी और गैरसरकारी विद्यालय मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे, इस आशय का आदेश बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार की देर रात जारी कर दिया है, वही विभागीय और अन्य कार्यो के लिए अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे.


ALSO READ : गोमती जोन के आईजीआरएस सेल में कार्यरत अधिकारी व कर्मी सम्‍मानित


मौसम की तल्‍खी, जनजीवन प्रभावित


पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में मंगलवार को गलन का रुख बना रहा. पूर्वांचल के सभी ज‍िलों में सुबह से ही भीषण कोहरे का दौर बना रहा. हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही तो वातावरण में गलन का रुख लोगों को सालता रहा. सुबह ठंडी हवाओं का रुख हाड़ कंपाता रहा तो जरूरी काम से ही लोग घरों से न‍िकले. जबक‍ि वातावरण में ठंडी हवाओं का रुख होने से सड़कों पर सुबह सन्‍नाटा पसरा रहा। सुबह नौ बजे तक आफ‍िस या जरूरी काम से आने वाले लोग ही बाहर नजर आए. बीते चौबीस घंटों में पारा लगभग स्‍थ‍िर रहा है लेक‍िन अध‍ि‍कतम तापमान में कमी आई है. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में गलन का यही रुख बना रहा तो पाला पड़ने से पौधों को भी नुकसान हो सकता है.

मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुरूप ही मौसम का रुख कोहरे वाला बना हुआ है। लगभग पांच द‍िनों से सूरज का पर्याप्‍त ताप धरती को नहीं म‍िल सका है. जबक‍ि कोहरे का प्रकोप सुबह से लेकर दोपहर तक बना रह रहा है. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 15.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 6.8 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 9.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.2 ड‍िग्री कम रहा.

दवा व्‍यापारी के खाते से 7.30 लाख पार, भतीजे का वाट्सएप हैक कर भेजा था ई चालान नोटिस
दवा व्‍यापारी के खाते से 7.30 लाख पार, भतीजे का वाट्सएप हैक कर भेजा था ई चालान नोटिस
वाराणसी : साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-चालान नोटिस की एपीके फाइल भेजकर दवा व्‍यापारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के बैंक खातों से करीब 7.30 लाख रुपये निकाल लिए. लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी पीड़ित संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की. उनकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे शुभम श्रीवास्तव का वाट्सएप खाता साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था. इसके बाद हैक किए गए खाते से ‘चेक आरटीओ ई-चालान नोटिस डॉट एपीके’ नाम की फाइल भेजी गई. भतीजे का संदेश समझकर उन्होंने फाइल अपने मोबाइल में डाउनलोड कर खोल ली. आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल का एक्सेस साइबर जालसाजों के पास पहुंच गया.ALSO READ : आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...पीड़ित के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद सुबह करीब 11 बजे उनके बैंक खातों से अनधिकृत लेन-देन शुरू हो गया. सुमित्रा फार्मा के नाम से संचालित चालू खाते से चार बार में कुल सात लाख 56 रुपये निकाले गए. वहीं, बचत खाते से तीन बार में 29,998 रुपये की निकासी हुई. इस तरह दोनों खातों से कुल 7,30,054 रुपये की रकम निकलने की बात शिकायत में कही गई है. खातों से रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. विवेचना निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है. पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों को अनजान वाट्सएप संदेशों, एपीके फाइलों और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. ई-चालान का भुगतान परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ही करने को कहा गया है. साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराएं.
आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...
आरामदायक सफर: यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत 31 से चलेगी, वाराणसी से होगा संचालन...
वाराणसी : नई दिल्ली और वाराणसी के बीच तेज और आरामदायक सफर के लिए देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है. इस हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्‍टूबर को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किए जाने की तैयारी है. इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. बता दें कि देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का प्रारंभ 17 जनवरी 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मालदा टाउन और गुवाहाटी के बीच किया था.वहीं, यूपी की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का संचालन 31 अक्‍टूबर को एक स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा. उद्घाटन के दिन स्लीपर वंदे भारत को सुबह 11:00 बजे वाराणसी से चलाया जा सकता है. सीएम योगी और रेलमंत्री वाराणसी सिटी सेराजातालाब तक चलने वाली मेमू ट्रेन, वाराणसी से साबरमती और बनारस स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तक चलने वाली मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.नियमित होने पर सप्ताह में छह दिन चलेगी स्लीपर वंदे भारतस्लीपर वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा. यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी. वाराणसी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 27421 रात 08:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी और रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद रात 12:40 से 12:45 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.ALSO READ: पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिलवापसी की दिशा में नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 09:40 बजे नई दिल्ली से छूटेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 04:45 से 04:50 बजे प्रयागराज और सुबह 06:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इसके संचालन की तिथि की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है.
पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
पीएम मोदी का काशी आगमन: पुलिस लाइन से नमो घाट तक स्वागत की तैयारी, एयर शो में होंगे शामिल
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 25 अक्‍टूबर को वाराणसी आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह पीएम के लिए स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज, डमरू दल के वादन, शंखनाद और सांस्कृतिक नृत्य के बीच ‘जयश्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से काशी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा.भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्‍टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाएंगे, जहां अरविंद मिल का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे और गंगा के ऊपर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होंगे.अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से गुजरने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं काशी वासी निर्धारित स्वागत केंद्रों पर मौजूद रहेंगे. इन स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. ढोल-नगाड़े, डमरू दल और शंखनाद के साथ ‘जयश्रीराम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष होंगे. स्वागत केंद्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पीएम का अभिनन्दन किया जायेगा. भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाने की योजना तैयार की है.इन स्थानों पर बनाए गए स्वागत केंद्रभाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड यस बैंक के सामने, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमोघाट जाने वाली ढलान और नमोघाट मोड़ स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं. नमोघाट पर भी स्वागत की विशेष व्यवस्था रहेगी. इन सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता काशी वासियों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत में जुटेंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की तैयारी है.ALSO READ: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव: तीन घंटे में शिक्षक के 19.13 और स्नातक में हुए 10.12 फीसदी मतदानएयर शो समाप्त होने के बाद दिल्ली रवाना होंगे पीएमअशोक चौरसिया ने बताया कि नमोघाट पर आयोजित एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.