सतुआ बाबा के नाम से बनी फर्जी आईडी चौक थाने में तहरीर

वाराणसी : सतुआ बाबा संतोष दास के नाम पर फर्जी आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। सतुआ बाबा संतोष दास ने चौक थाने में प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर कई लोगों को मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं। एक मोबाइल नंबर से लोगों को फोन कर खुद को सतुआ बाबा के यहां से बोलने की बात कहते हुए पैसे मांगे जा रहे हैं।
शिकायत के मुताबिक, फर्जी आईडी और नंबर के जरिए अलग-अलग लोगों से आर्थिक मदद के नाम पर रकम मांगने का प्रयास किया जा रहा है। इस जानकारी के सामने आने के बाद संतोष दास ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और फर्जीवाड़े में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर तथा सोशल मीडिया आईडी की जांच कराने की मांग की।
ALSO READ : पद्मविभूषण डॉ. आदित्यनाथ झा की 115वीं जयंती पर व्यक्तित्व और कृतित्व को किया गया याद
उन्होंने चौक थाने में दिए प्रार्थना पत्र में संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और पैसे भेजने से पहले पूरी तरह सत्यापन कर लें।
पुलिस से मामले की जांच कर फर्जी आईडी और मोबाइल नंबर संचालित करने वालों का पता लगाने तथा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।



