Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
Aug 20, 2026, 12:41 PM
|
Posted By Niharika dwivedi

वाराणसी : सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ, 3 अगस्त से 20 अगस्त तक चले आयोजन में काशी के हजारों बच्चों और युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे.


प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और कक्षा 12 से ऊपर सामान्य वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों और तस्वीरों के माध्यम से काशी की संस्कृति, विरासत, जीवन और विभिन्न स्वरूपों को प्रस्तुत किया, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विजेता और प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए कहा, कि काशी के बच्चों और युवाओं में अद्भुत कलात्मक प्रतिभा है, ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.


उन्होंने कहा कि काशी केवल आध्यात्मिक और धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि संगीत, साहित्य, कला और ज्ञान की भी विश्वविख्यात राजधानी है. यहां की कला प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है।राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अभिभावकों से बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करने की अपील की, उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे की रुचि पेंटिंग, स्केचिंग, फोटोग्राफी, संगीत, खेल या किसी अन्य क्षेत्र में है तो अभिभावकों को उसकी प्रतिभा को पहचानकर उसे उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.


उन्होंने कहा कि बच्चे की क्षमता का आकलन केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों से नहीं किया जा सकता. उसका हुनर ही भविष्य में उसकी सबसे बड़ी पहचान बन सकता है,आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि पेंटिंग, स्केचिंग और फोटोग्राफी केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज, संस्कृति और जीवन को देखने और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की सशक्त विधाएं हैं.


उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी कल्पना और दृष्टि से ऐसी रचना तैयार करता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत बन सकती है. उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने और कला को निखारने की अपील की,फोटोग्राफी के महत्व पर उन्होंने कहा कि एक तस्वीर कई बार हजारों शब्दों से अधिक प्रभाव पैदा करती है. फोटोग्राफी समाज की वास्तविकताओं, संवेदनाओं, संघर्षों और सुंदरता को दुनिया के सामने रखने का प्रभावी माध्यम है.


बच्चों से बोले डीएम- सवाल पूछने से न हिचकें


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें अपने मन में आने वाले सवालों को खुलकर सामने रखना चाहिए. पढ़ाई, स्कूल, मोहल्ले और भविष्य से जुड़े विषयों पर सवाल पूछने के लिए उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया.


उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा उनके व्यक्तित्व और ज्ञान के विकास की पहली सीढ़ी है. जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों की पेंटिंग और स्केचिंग की सराहना करते हुए उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को सराहा.प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालयों के साथ-साथ छोटे शहरों, ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला, विजेताओं के सम्मान के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.


ALSO READ : शिक्षा संकाय में विद्यार्थियों से संवाद, शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान


प्रतियोगिता में प्रथा पाण्डेय, अयान कश्यप, सानवी चौहान, प्रियंका पाण्डेय, इशिका सिंह, सानवी पटेल, उपमन्यु, उष्का पटेल, भूमि विश्वकर्मा, पृथ्वीराज पाल, अथर्व कुशवाहा, आराध्या राजभर, अगम्य सिंह, श्रेयान सिंह, कार्तिक, शहनाज सुंदर, अनन्या शर्मा, अनन्या सिंह, मुस्कान सरोज और जोशी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया. इस दौरान चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव सहित आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ.

काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
वाराणसी :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी आ सकते हैं। इस दौरान वह गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचने वाली सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में शामिल लोग गुजरात की नदियों का जल लेकर आएंगे, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत देशभर में सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी तक पहुंच रही है। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि काशी उनका संसदीय क्षेत्र है। यात्रा के दौरान कई राज्यों और जिलों से गुजरते हुए लोगों को सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।काशी पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।ALSO READ :पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी पहुंचकर परिसर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय, लालभवन, पाणिनी भवन, शताब्दी भवन अतिथि गृह, श्रमण विद्या संकाय, श्री श्री आनंदमयी महिला छात्रावास और ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुर्गा शंकर मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और जरूरत के अनुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजाऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने संचालित ऑनलाइन डिप्लोमा कक्षाओं का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने तकनीकी और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षा को देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाओं पर जोर दिया।पांडुलिपियों को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधिदुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ‘उत्कृष्ट ज्ञान भारतम्’ द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक ट्रीटमेंट और डिजिटलीकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये पांडुलिपियां भारतीय मनीषा की अमूल्य ज्ञान-संपदा हैं। इनका वैज्ञानिक संरक्षण और डिजिटलीकरण आने वाली पीढ़ियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक एवं ज्ञानपरक सामग्री को देखा और इसके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।सीएसआर से हो रहे विकास कार्यों की सराहनादुर्गा शंकर मिश्र ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से परिसर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल सहित बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दुर्गा शंकर मिश्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और ज्ञानपरक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। पांडुलिपियों का संरक्षण, संग्रहालय का संवर्धन और ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।ALSO READ: जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक, वैज्ञानिक प्रो. जितेन्द्र कुमार अधिकारी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
वाराणसी:T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए *रमना ग्राम प्रधान अमित कुमार पटेल* और *BHU चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी* बिरला ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खेलते समय जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर एकजुट होकर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका व्यवहार और अनुशासन भी क्षेत्र की पहचान बनता है। ऐसे में सभी खिलाड़ी आपसी तालमेल बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करें और खेल के नियमों का सम्मान करें।उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान कार्तिक गुप्ता के साथ विनायक जायसवाल, हर्षित विश्वकर्मा, सूरज यादव, उज्जवल, अंकित, रोहित, सिद्धार्थ, मिलित, ऋषभ, हिमांशु, रौनक और हर्ष शामिल हैं।वहीं पूर्वांचल की टीम की कमान कृष्णा जायसवाल संभालेंगे। टीम में प्रथम जायसवाल, आर्यन चौबे, बादल, आयुष चौबे, प्रीतम, सौरभ, वैभव, अनवर, सार्थक, यश सिंह, मयंक और पृथ्वी शामिल हैं।खिलाड़ियों ने भी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ जम्मू-कटरा पहुंचेंगे तथा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीम की गरिमा बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।ALSO READ: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा29 सितंबर को दोनों टीमें जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाली टीमों के साथ मुकाबला होगा।