Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कांग्रेस का पलटवार, महापौर कर रहे कांग्रेस पार्षद दल को बदनाम करने का प्रयास...

कांग्रेस का पलटवार, महापौर कर रहे कांग्रेस पार्षद दल को बदनाम करने का प्रयास...
Jun 10, 2026, 12:49 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने नगर निगम से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, शहर की बदहाल व्यवस्था, सफाई, जलनिकासी, सीवर व्यवस्था तथा हाल ही में मीट-मांस की दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किया. कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पिछले दिनों यह प्रचारित किया जा रहा है कि वाराणसी शहर से मीट-मांस की दुकानों को बाहर करने का प्रस्ताव कांग्रेस पार्षद दल की ओर से दिया गया था. उन्होंने इस दावे को पूरी तरह झूठा, निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम में ऐसा कोई प्रस्ताव कभी नहीं दिया है. यदि महापौर अशोक तिवारी यह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्षद दल या उनके द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव दिया गया था, तो वह तत्काल उस प्रस्ताव को सार्वजनिक करें. जनता को बताया जाए कि कब, किस बैठक में और किस पत्र के माध्यम से ऐसा प्रस्ताव दिया गया. यदि महापौर ऐसा करने में असमर्थ हैं तो उन्हें काशी की जनता से माफी मांगनी चाहिए.


MNKJK


कांग्रेस की राजनीति समाज को जोड़ने की राजनीति है, जबकि भाजपा समाज को बांटने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है. नगर निगम की विफलताओं और शहर की ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्षद दल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. काशी विश्व की प्राचीनतम सांस्कृतिक नगरी है और इसकी पहचान गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता से रही है. यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग सदियों से प्रेम और सौहार्द के साथ रहते आए हैं. ऐसे में महापौर द्वारा दिए जा रहे भ्रामक बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले हैं. कांग्रेस पार्षद दल ने केवल सावन और नवरात्र जैसे विशेष धार्मिक अवसरों पर, जब लाखों श्रद्धालु काशी आते हैं, तब आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए कुछ दिनों के लिए मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने की बात कही थी. लेकिन उस सुझाव को तोड़-मरोड़कर पूरे शहर से दुकानों को बाहर करने के प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है.


कहा क‍ि काशी के महापौर अशोक तिवारी से पूछना चाहता हूं कि यदि मैंने ऐसा कोई प्रस्ताव दिया है तो उसे सार्वजनिक करें. अन्यथा जनता को गुमराह करना बंद करें. काशी की जनभावनाओं से खिलवाड़ न करें और गंगा-जमुनी तहजीब को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना न बनाएं. भाजपा को समाज में विभाजन पैदा करने के बजाय शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, जलभराव, टूटी सड़कों और नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए.”


ALSO READ: भगवान राम पर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी को झटका, MP-MLA कोर्ट ने दिया नए सिरे से सुनवाई का आदेश...



वार्ता को संबोधित करते हुए राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है. नगर निगम की बदहाल व्यवस्था, शहर में व्याप्त अव्यवस्था, सफाई संकट, जलभराव और विकास कार्यों की धीमी गति से जनता परेशान है. इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नए-नए विवाद पैदा कर रही है. बताया क‍ि कांग्रेस किसी भी धर्म, समुदाय या व्यवसाय विशेष के खिलाफ नहीं है. कांग्रेस संविधान की भावना और सभी वर्गों के सम्मान में विश्वास करती है. काशी की पहचान उसकी सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक सहिष्णुता और साझा विरासत से है. भाजपा यदि इस विरासत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगी तो कांग्रेस उसका लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से विरोध करेगी.

बताया क‍ि कांग्रेस काशी की गंगा-जमुनी संस्कृति, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी. बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि यदि कांग्रेस पार्षद दल के खिलाफ झूठा प्रचार जारी रहा तो कांग्रेस जन-जन तक सच्चाई पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी और नगर निगम की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी.

वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी में हवाई फायरिंग करने वाले को पब्लिक ने पुलिस को सौंपा, पिस्‍टल और कारतूस बरामद...
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में रविवार देर रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो मोबाइल फोन और एक पीली धातु की चेन बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार देररात करीब 1:22 बजे शिवपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्‍त कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि गिलट बाजार-भोजूबीर मार्ग पर एक युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वाला युवक पंचकोशी रोड की ओर भागा है. पुलिस ने पीछा किया तो पंचकोशी रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के पास लोगों ने आरोपी को घेर रखा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्त में ले लिया.पूछताछ में उसकी पहचान अंकित सोनी (24) निवासी ग्राम लखपेड़ा भवानीगंज, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल, जिस पर 'मेड इन यूएसए' अंकित था, तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन (वीवो और नोकिया), कपड़े तथा पीली धातु की एक चेन भी मिली. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक चालान एप के माध्यम से बाइक की जांच की तो उसका मूल पंजीकरण नंबर यूपी-72-सीके-9133 मिला. इसके बाद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया.ALSO READ:शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने हवाई फायरिंग क्यों की और उसके पास अवैध हथियार कहां से आया. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है.
शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
वाराणसी : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 491.290 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है. यह कार्रवाई 26 जुलाई 2026 को की गई, जब अधिकारियों को जानकारी मिली कि एक भारतीय यात्री शारजाह से तस्करी कर सोना भारत ला रहा है.डीआरआई के अधिकारियों ने सुनियोजित अभियान के तहत उस भारतीय नागरिक को रोका, जो शारजाह से वाराणसी पहुंचा था. यात्री की तलाशी और विमान की गहन जांच के दौरान, उसकी सीट के नीचे से पेस्ट/कम्पाउंड के रूप में छिपाकर रखा गया सोना बरामद किया गया. इस निकासी के दौरान कुल 491.290 ग्राम (शुद्ध) 24 कैरेट विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70 लाख है. इसके बाद, उक्त यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया.डीआरआई ने इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी है. इससे पहले, 23 जुलाई 2026 को, डीआरआई ने कूच बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेश से तस्करी कर विदेशी मूल का सोना ले जा रही थी. इस कार्रवाई में लगभग 4.98 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7.11 करोड़ थी.ALSO READ:मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...डी.आर.आई द्वारा जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में आठ विभिन्न मामलों में लगभग 13.267 किलोग्राम तस्करी का विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ है. इन मामलों में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई की यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ उनकी सख्त नीति को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि वे इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए गंभीर हैं. अधिकारियों का कहना है कि वे तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
वाराणसी : मडुआडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के विवाद में एक युवक कथित तौर पर हाथ में तलवार लेकर पहुंच गया. आरोप है कि युवक एक परिवार पर हमला करने की नीयत से आया था. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक सीधे उनके घर की ओर बढ़ा और हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना के बाद इलाके के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.also read:सिगरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा...पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेजमंडुआडीह थाने की पुलिस ने साफ किया है कि रविवार को ग्राम जलालीपट्टी, थाना मंडुआडीह अंतर्गत किराए व बिजली बिल को लेकर किरायेदार व मकान मालिक के मध्य विवाद हो गया था. विवाद के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार नजर आ रही है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है. घटना में प्रयुक्त तलवार अभी बरामद नहीं हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज/वीडियो का अवलोकन किया जा रहा है. मंडुआडीह पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. प्रकरण में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.