Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नाबालिग संग दुष्‍कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम को भेजा पत्र

नाबालिग संग दुष्‍कर्म के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम को भेजा पत्र
Mar 30, 2026, 11:22 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: कानपुर में वाराणसी की नाबालिग बेटी के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अपनी नाराजगी व्यक्त की. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लागू करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव और महानगर अध्यक्ष पूनम विश्वकर्मा ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.


hju


विधायक के करीबियों ने की नाबालिग संग दरिंदगी


नेताओं ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि काशी की एक नाबालिग बेटी अपने रिश्तेदार के यहां कानपुर गई थी, जहां कथित तौर पर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों और एक स्थानीय विधायक के करीबियों द्वारा उसके साथ दरिंदगी की गई. उन्होंने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन इस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने में लगा है.

महिला कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के लिए त्वरित न्याय की मांग करते हुए कहा कि परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और पीड़िता को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो महिला कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी.


hjuy


प्रदेश सरकार पर निशाना साधा


इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मंचों से ‘जीरो टॉलरेंस’ और महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है. अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है और सत्ता संरक्षण में उन्हें बचाया जा रहा है. कहा कि साथ ही प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी सुरक्षा नीति लागू करने की बात कही गई.


j


यह भी पढ़ें: संकटमोचन संगीत समारोह में मुस्लिम कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, नोट कर लें पूरी डिटेल


कार्यक्रम में फसाहत हुसैन बाबू, अशोक सिंह, रेनू चौधरी, हसन मेहदी, दिलीप सोनकर, सारिका श्रीवास्तव, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा.

पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
पूर्वोत्तर रेलवे का ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, यात्रियों और रेलकर्मियों को किया जागरूक
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में बुधवार को "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर और रेल पटरियों को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) श्री अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों और संविदा कर्मचारियों ने स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।ALSO READ: महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोरअभियान के दौरान रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों या स्टेशन परिसर में न फेंकें तथा निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट सहित विद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सभी संसाधनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: 30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाइस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री सागर, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
30 जुलाई से शुरू होगा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर का श्रावण महोत्सव, दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था
वाराणसी : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में श्रावण महोत्सव-2026 का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए भी अलग लाइन बनाई गई है।मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण मास में रविवार, सोमवार तथा प्रदोष जैसी विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए 30 जुलाई से 28 अगस्त के बीच इन दिनों गर्भगृह में यजमानों का रुद्राभिषेक पूजन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सोमवार को छोड़कर अन्य विशेष तिथियों पर भीड़ की स्थिति का आकलन करने के बाद रुद्राभिषेक की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को उसी दिन मंदिर कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।ALSO READ: वाराणसी में कूड़े में मिले सोने के सिक्के, कूड़ा बीनने वाले ने 60 हजार में बेचा एक सिक्काश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए दर्शन करें, ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान सभी को सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान विश्वनाथ के दर्शन का लाभ मिल सके।