Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

क्रांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर किया हमला

क्रांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर किया हमला
Mar 28, 2026, 11:18 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्‍य सैयद नासिर हुसैन ने शनिवार को प्रेस वार्ता में सरकार पर हमला बोला. केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विभिन्न मुद्दों को लेकर भडास निकाली. उन्होंने सरकार की नीतियों पर कई सवाल खड़े किए. इस दौरान प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस के अन्‍य भी पदाधिकारी भी मौजूद रहे.


k


अड़ानी समूह पर मेहरबान हुआ केंद्र सरकार


सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडानी समूह पर मेहरबान है और लगातार हवाई अड्डों का संचालन निजी हाथों, विशेषकर अडानी को सौंपा जा रहा है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जो एयरपोर्ट अभी सरकारी नियंत्रण में हैं, उन्हें भविष्य में निजीकरण से बचाने की गारंटी कौन देगा. कोविड-19 और लॉकडाउन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संसद में स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी.


j


यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप कर्मी पर लात-घूसे चलाने के मामले में एक हफ्ते बाद FIR, जांच में जुटी पुलिस


उन्होंने सरकार की नीतियों को अस्पष्ट बताते हुए इसे जनता के लिए परेशानी का कारण बताया. इसके अलावा, वर्तमान वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों पर टिप्पणी करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि सरकार ने पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी देश गैस और पेट्रोल जैसी आवश्यकताओं के लिए विदेशों पर निर्भर है. “मेक इन इंडिया” और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.अंत में उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर केंद्र सरकार को देश की जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिरफिरे ने पीएसी के दीवान की वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम के दर्शनार्थियों की कतार में बीते रविवार को विवाद कर रहे युवक को समझाने पहुंचे पीएसी के दीवान पर उसने हमला कर दिया. जहां आरोपी ने जवान की वर्दी पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. घटना बांसफाटक की गली नंबर एक में हुई. दशाश्वमेध पुलिस आरोपी विमलेश कुमार तिवारी (पता अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.घटना के बाद मची अफरातफरी34वीं वाहिनी पीएसी, भुल्लनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी राम किशुन यादव ने थाना चौक में दी गई तहरीर में बताया कि वह जवानों के साथ गश्त पर थे. इसी दौरान दर्शनार्थियों की कतार में विमलेश कुमार तिवारी एक अज्ञात महिला से विवाद कर रहा था. राम किशुन उसे समझाने पहुंचे तो युवक अचानक हिंसक हो उठा और उनकी वर्दी पकड़कर उन्हें गिरा दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग गया. घायल राम किशुन का उपचार काशी विश्वनाथ मंदिर के पास एक अस्पताल में कराया गया. एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर की घटना है. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.चाय की दुकान पर फायरिंगलखनऊ के गोमती नगर में चाय की दुकान पर फायरिंग करने की घटना में आरोपित शेखर कौशल को गिरफ्तार करने लखनऊ पुलिस शनिवार को बड़ालालपुर पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर आरोपित ने होटल का लोहे का गेट खोलने से इन्कार कर दिया तो पुलिस ने कटिंग मशीन से गेट काटकर अंदर प्रवेश किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शेखर कौशल बड़ालालपुर स्थित होटल प्रवेश में छिपा है. पुलिस पहुंची तो उसने गेट खोलने से मना कर दिया.बाद में मशीन मंगवाकर लोहे का गेट काटा.. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है.Also Read: इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिल
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
पुलिस झंडा दिवस पर डीआईजी ने फहराया ध्वज, पुलिसकर्मियों को लगाया बैज
वाराणसी:- परिक्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को पुलिस कलर का बैज लगाया. उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया.1952 में मिला था पुलिस कलरशुभकामना संदेश में बताया गया कि 23 नवंबर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्ट कार्यकुशलता, साहस और समर्पित सेवा के लिए पुलिस कलर प्रदान किया था. यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था. पुलिस ध्वज बल के अनुशासन, कर्तव्यबोध, त्याग और शौर्य का प्रतीक है.महिला और साइबर सुरक्षा पर जोरसंदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता, जागरूकता और पुनर्वास की सुविधाएं देने की बात कही गई. वहीं, साइबर अपराध से बचाव और त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को मदद पहुंचाने का उल्लेख किया गया.Also Read:- इमरजेंसी में कैसे बचेंगी जानें? इंडियन ऑयल प्लांट में DM की मौजूदगी में हुआ मेगा मॉक ड्रिलऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1.64 लाख को सजायातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तकनीक आधारित आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) और सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट्स (ZFD) योजना का भी जिक्र किया गया. संदेश के अनुसार, एक जुलाई 2023 से 18 नवंबर 2026 तक ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 1,64,917 आरोपियों को सजा दिलाई गई है.आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंगसंदेश में अपराध नियंत्रण, कार्यक्षमता और जनसुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. पुलिसकर्मियों से पूरी ऊर्जा, विश्वास और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के अंत में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपराओं और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के साथ जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.
लोहता अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
लोहता अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी : लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेवसीपुर के समीप रिंग रोड फेज-2 अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में खेवसीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर मारने वाली अज्ञात कार दूल्हे की कार बताई जा रही है, जो हादसे के तुरंत बाद तेज गति से निकल गई. मृतक चंदन पटेल, चंद्रशेखर पटेल और गीता देवी के पुत्र थे. वे दो भाइयों में छोटे थे और परिवार में उनकी एक बहन भी है.दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पाकर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के मार्गों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने समझाकर लोगों को हटाया. इसके बाद यातायात सुचारू हो सका.कार ने ली महिला की जानरोहनिया थाना क्षेत्र के लठिया हाईवे पर रविवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान लठिया निवासी घूरेलाल की पत्नी सुगरा देवी (45) के रूप में हुई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया.