क्राइम ब्रांच औऱ SOG टीम को बड़ी सफलता, IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले गिरोह को धर-दबोचा
वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर स्थित एक रिहायशी इलाके में देर रात जब एसओजी और कैंट पुलिस की टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए. मुखबिर की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने कमरे के भीतर जाकर देखा तो दर्जनों मोबाइल और लैपटॉप चालू हालत में थे.जिन पर सट्टे के भाव चल रहे थे.पुलिस ने मौके से भारी संख्या में अत्याधुनिक लैपटॉप, की-पैड और एंड्रॉइड मोबाइल फोन, वॉयस रिकॉर्डर, टैबलेट, इंटरनेट राउटर्स और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब रखने वाले कई डिजिटल रजिस्टर बरामद किए हैं. इसके साथ ही सट्टेबाजों के पास से भारी मात्रा में नगदी और विभिन्न फर्जी नामों से खोले गए बैंक खातों की पासबुक व एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं. जिनके जरिए करोड़ों के ट्रांजैक्शन किए जा रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आईपीएल फाइनल पर 25 करोड़ से ज़्यादा का भाव लगा था. एसओजी (SOG) प्रभारी गौरव सिंह ने इस बड़े नेटवर्क के तौर-तरीकों का खुलासा करते हुए बताया कि ये सट्टेबाज बेहद शातिर हैं। मुंबई दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में पुलिस की कड़ी निगरानी और पकड़े जाने के लगातार डर के कारण इस गिरोह ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी को अपना 'सेफ हाउस' चुना था.आरोपियों ने पूरे आईपीएल सीजन के दौरान बनारस में पैर जमाने के लिए कैंट क्षेत्र के टकटकपुर में एक रिहायशी कॉलोनी के बीचों-बीच एक फ्लैट किराए पर लिया था.

ताकि किसी को भनक न लगे और वे इस शांत रिहायशी इलाके के फ्लैट में बैठकर पूरे देश के सटोरियों को ऑपरेट कर रहे थे और आईपीएल के हर मैच पर करोड़ों का दांव लगवा रहे थे.गिरफ्तार 13 लोगों में से 9 मुंबई के बुकी हैं.पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे साधारण फोन कॉल के बजाय पूरी तरह से डिजिटल और एन्क्रिप्टेड माध्यमों का इस्तेमाल करते थे. इस नेटवर्क को चलाने के लिए उन्होंने टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर कई सीक्रेट और वीआईपी ग्रुप्स बना रखे थे. इन ग्रुप्स के जरिए वे देश के अलग-अलग राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के सटोरियों से सीधे जुड़े हुए थे. आईटी एक्ट और जुआ अधिनियम में सभी 11 लोगों को जेल भेज दिया गया है.

ALSO READ: IPL फाइनल में 25 करोड़ का सट्टा, वाराणसी से संचालित हो रहा था इंटरनेशनल नेटवर्क, 11 गिरफ्तार



