नमो घाट पर उमड़ी भीड़ से राजघाट-पड़ाव मार्ग जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें

वाराणसी: मो घाट पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ने से राजघाट-पड़ाव मार्ग पर भीषण जाम लग गया. स्थिति ऐसी हो गई कि कज्जाकपुरा से पड़ाव तक करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई. जाम के कारण लोग करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे और कई यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य समय से कई गुना अधिक वक्त लगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक सप्ताहांत होने के कारण रविवार शाम करीब छह बजे के बाद बड़ी संख्या में लोग नमो घाट पहुंचने लगे.

चरमराई यातायात व्यवस्था
घाट की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ते ही राजघाट-पड़ाव मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई, सड़क पर कार, ई-बस, ऑटो, ई-रिक्शा, टोटो और मालवाहक वाहन फंस गए, सूचना मिलने पर आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा और चौकी प्रभारी प्रशांत पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नमो घाट मोड़ से डायवर्जन लागू कर यातायात को व्यवस्थित कराया. काफी मशक्कत के बाद रात करीब 8:15 बजे जाम पूरी तरह समाप्त हो सका.

ALSO READ: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर सात वर्षीय बालिका की मौत, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
वाहन चालकों का कहना था कि कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। स्थानीय लोगों ने छुट्टी और सप्ताहांत के दिनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्थायी यातायात प्रबंधन की मांग की है।



