रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक और नगद बरामद...

वाराणसी: रामनगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट, एक कीपैड मोबाइल फोन तथा ₹3,50,160 नकद बरामद किए गए हैं. आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, जालसाजी और गैंगस्टर समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर विश्वमित्रनगर कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी पहचान असलम पुत्र महबूब उर्फ अल्ला रखा निवासी सुजाबाद, थाना रामनगर तथा वर्तमान निवासी बीडीए कॉलोनी, चांदमारी के रूप में हुई.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका इस्तेमाल करता था. उसने बताया कि चोरी के जेवरात व अन्य सामान को बेचकर मिले पैसों में से बरामद नकदी उसके पास थी. पुलिस ने उसके सपनेकब्जे से टीवीएस एक्सएल-100 मोपेड, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक कीपैड मोबाइल फोन, चाबी का गुच्छा और ₹3.50 लाख से अधिक नकदी बरामद की है.
also read:44वें दीक्षान्त समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय...
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है. मामले में बरामदगी के आधार पर आगे की जांच जारी है



