Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 42.50 लाख की साइबर ठगी: धनबाद से गैंग का सरगना समेत 5 गिरफ्तार

वाराणसी में 42.50 लाख की साइबर ठगी: धनबाद से गैंग का सरगना समेत 5 गिरफ्तार
Feb 11, 2026, 01:09 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: साइबर क्राइम पुलिस ने 42,50,000 रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना सहित 05 शातिर साइबर अपराधियों को धनबाद (झारखण्ड) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज, बिना नंबर की कार एवं 66,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.


JNGFTNH

दिनांक 08.12.2025 को पीड़ित मदन मोहन मिश्रा निवासी तिवारीपुर, थाना चौबेपुर ने साइबर क्राइम थाना वाराणसी में शिकायत दर्ज कराई कि उनके बैंक खाते से 42,50,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई है.इस संबंध में थाना साइबर क्राइम वाराणसी में मु0अ0सं0 0046/2025 धारा 318(4) BNS व 66D IT Act तथा बढ़ोत्तरी धाराएं 61(2), 317(2), 338, 336(3), 340(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

BG

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक उदयबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए धनबाद, झारखंड से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया.


अपराध करने का तरीका


गिरफ्तार अभियुक्त पहले Trojan व SMS Forwarder आधारित APK फाइल पीड़ित के मोबाइल पर भेजते थे.

APK इंस्टॉल होते ही मोबाइल का एक्सेस उनके पास पहुंच जाता था, जिससे वे:

  1. इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी व पासवर्ड चोरी कर लेते थे.
  2. OTP प्राप्त कर बैंक खाते का पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेते थे.
  3. रकम को “म्यूल बैंक अकाउंट” में ट्रांसफर कर नकद निकासी कर लेते थे.

इसके अतिरिक्त, अभियुक्त फर्जी ग्राम प्रधान लेटरपैड व मुहर तथा आधार अपडेट फॉर्म का दुरुपयोग कर आधार कार्ड में पता परिवर्तन कराते थे और उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी में इस्तेमाल करते थे.


ALSO READ : महाशिवरात्रि पर घर बैठे प्राप्‍त करें श्रीकाशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का प्रसाद, जानिए तरीका


गिरफ्तार अभियुक्त


  1. शमीम अंसारी (32 वर्ष)
  2. फकरूद्दीन उर्फ निरंजन (50 वर्ष)
  3. नसीम अंसारी (31 वर्ष)
  4. शाहबुद्दीन अंसारी (34 वर्ष)
  5. साहब लाल मरांडी (48 वर्ष)
  6. (सभी निवासी जनपद धनबाद, झारखण्ड)


बरामदगी

  1. 04 एंड्रॉयड मोबाइल
  2. 01 सिम कार्ड
  3. 02 नोटिस 41A CRPC (दिल्ली पुलिस)
  4. 01 फर्जी मोहर (मुखिया) मय पैड
  5. 05 ब्लैंक आधार अपडेट फॉर्म
  6. 01 बिना नंबर की ब्रेजा कार
  7. 66,000 रुपये नकद.


कार्रवाई करने वाली टीम निरीक्षक उदयबीर सिंह, उ0नि0 संजीव कनौजिया, स0उ0नि0 गौरव तोमर सहित साइबर क्राइम टीम के अन्य सदस्य.

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
काशी विश्‍वनाथ मंदिर में मंगला आरती की तत्‍काल बुकिंग, वेबसाइट पर शो होगा विकल्‍प
Like the railways, the Kashi Vishwanath Temple will now offer instant booking for Mangala Aarti; the option will be displayed on the website.वाराणसी: रलेवे की तरह अब काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की भी तत्काल टिकट बुकिंग होगी. तत्काल में मंगला आरती के 100 टिकट मिलेंगे. हर दिन सुबह 11 बजे से अगले दिन की मंगला आरती के तत्काल टिकट की बुकिंग होगी. तत्काल टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है. अब वेबसाइट खोलने पर रेलवे बुकिंग की तरह ही तत्काल बुकिंग का भी विकल्प दिखेगा. भक्तों को जनरल और तत्काल दोनों टिकटों के लिए 500 रुपये का ही भुगतान करना होगा.जनरल और तत्काल मंगला आरती में बुकिंगजनरल और तत्काल मंगला आरती में इंट्री और सीटिंग का फर्क होगा. मंगला आरती के जनरल टिकट अगले 30 दिनों तक के किए जा सकेंगे. वहीं तत्काल मंगला आरती के लिए बुकिंग अगले दिन के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होगी.Also Read: पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओलेजनरल मंगला आरती वाले भक्तों को प्रवेश गेट नंबर एक (ढुंढिराज राज गणेश) से दिया जाएगा जबकि बैठने की व्यवस्था दक्षिण एलईडी की तरफ होगी. जबकि तत्काल बुकिंग वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर 4बी से होगा और बैठने की व्यवस्था उत्तर एलईडी की तरफ की जाती है. इस पहल से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और भीड से भी राहत मिलेगी.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
पूर्वांचल समेत वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश के साथ गिरे ओले
Weather changes in Purvanchal and Varanasi, heavy rain and hailstorms occurवाराणसी: पूर्वांचल स‍ह‍ित वाराणसी में मौसम का मिजाज अनुमानों के अनुसार ही बुधवार की दोपहर में बदल गया. वातावरण में गर्मी से राहत मिलने के साथ ठंडी हवाओं का असर भी घुल गया. माना जा रहा है क‍ि अब आने वाले द‍िनों में तापमान में इजाफा होने पर लोकल हीट‍िंंग की स्‍थ‍ित‍ि बादलों की सक्र‍ियता कराती रहेगी. बादलों ने बार‍िश का दौर शुरू कराया तो तेज हवाओं ने आम के टि‍कोरों पर सबसे पहले हमला क‍िया. जबक‍ि इसी के साथ ही ओलावृष्‍टि‍ का दौर भी शुरू हो गया. दोपहर में आसमान में बादल इतने घने थे क‍ि रात का अहसास भरी दोपहर में ही नजर आने लगा.वाराणसी में गर्म हवाओं का दौर वाराणसी में दोपहर दो बजे तक तो गर्म हवाओं का दौर बना रहा और द‍िन चढ़ने पर ढाई बजे के बाद बादलों की सक्र‍ियता का दौर शुरू हो गया. माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी इसी प्रकार के मौसम का रुख रह सकता है. वहीं दोपहर में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर रहा तो गरज चमक के साथ ओले भी ग‍िरे. अचानक मौसम का रुख बदला हुआ देखकर लोगों के बीच फसलों की सुरक्षा को लेकर चि‍ंता का माहौल भी बना रहा. आर्द्रता में इजाफा होने का असर बादलों की सक्र‍ियता के रूप में साफ नजर आ रहा है. आंधी इतनी तेज थी कि‍ कई जगहों पर पेड़ ग‍िरे तो कहीं ब‍िजली के तार टूट गए. कई जगह होर्डिंग गिर गई. कई बैनर और पेड उखड गए.Also Read: युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनामबूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौरमौसम व‍िभाग ने हालांक‍ि पूर्व में ही बादलों की सक्र‍ियता और बूंंदाबांदी के दौर का अनुमान जताया था. उसी अनुरूप मौसम भी बदलता हुआ नजर आ रहा था. सुबह जहां धूप और गर्मी का असर रहा तो वहीं दोपहर बाद बादलों की सक्र‍ियता के साथ ही बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर लोगों को चुनौती भी देता नजर आया. आगे भी मौसम व‍िभाग ने बादलों की सक्र‍ियता और बार‍िश का अनुमान जताया है. माना जा रहा है क‍ि लोकल फैक्‍टर आगे ऐसे की काम करता रहा तो मानसून की सक्र‍ियता भी जल्‍द हो सकती है. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 38.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.6 ड‍िग्री कम रहा. न्‍यूनतम तापमान 26.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा.https://www.youtube.com/watch?v=dDM6bqR657U
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
युवा कारोबारी हत्‍याकांड में चार आरोपी गए जेल, फरार अन्‍य पर 25-25 हजार का इनाम
Four accused in the murder of a young businessman have been jailed, while others who are absconding have a reward of 25,000 each.वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा कारोबारी मनीष सिंह की हत्या से क्षेत में तनाव का माहौल है. इस बीच पुलिस ने इस हत्‍याकांड के चार आरोपियों मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति व अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया. उधर, चार अन्य वांछित आरोपियों आशीष राजभर, मनीष राजभर, नागेंद्र प्रजापति और दीपक राजभर समेत अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच, फूलपुर पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं. एहतियातन गांव में पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही फरार आरोपियों पर पर डीसीपी गोमती जोन ने 25-25 हज़ार का इनाम घोषित किया है.पीड़ित परिजनों से की बातचीतएडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने दूसरे दिन भी पीड़ित परिजनों से बातचीत की. उन्हें भरोसा दिलाया कि कार्रवाई ऐसी होगी, जो नजीर बनेगी. पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा. बता दें, कि रविवार की रात पत्तल-दोना की फैक्टरी से घर लौटते समय कार सवार मनीष सिंह की कार से बिंदू देवी को टक्कर लगने के बाद आक्रोशित मनबढ़ों ने ईंट से पीट-पीटकर मनीष सिंह की हत्या कर दी थी. मनीष सिंह के चाचा अरुण सिंह की तहरीर के आधार पर हत्या, मॉब लिंचिंग समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस मामले में दबिश देने गई एसओजी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था औी पिस्‍टल भी छीन ली थी. खालिसपुर गांव में आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देने गई क्राइम ब्रांच के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है. 60 अज्ञात के खिलाफ फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.परिजन बदहवास, बेटियां करती रहीं पापा को याद घमहापुर निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या से परिजन बदहवास हैं. पत्नी अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है. छह माह के बेटे को संभालने में हर किसी की आंखें डबडबा जा रही हैं. मनीष के घर जुटे रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को अंकिता और मनीष की दसवीं वैवाहिक वर्षगांठ थी. आठ साल की बेटी मैत्री और चार साल की बेटी वैशु अपने पापा को याद कर रोती रही. परिवार में हर कोई गमगीन है. मनीष की विवाहित दो बहनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. बहनों ने बताया कि भैया मारपीट से बहुत दूर रहते थे. रास्ते में यदि कोई मिल जाता था, तो उसे अपनी कार में बैठा लेते थे.परिजनों से मिलने जाने से रोकाघमहापुर में मनीष सिंह की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर क्षत्रिय संगठनों ने विरोध जताया. करणी सेना समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दिलाए जाने की मांग की है. सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. माहौल खराब करने वाले फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी की निगरानी कराई जा रही है. एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं कारोबारी के परिजनों से मिलने जान रहे कई लोगों को पुलिस ने रोक दिया. तनाव का हवाला देते हुए उन्‍हें पुलिस वापस कर रही थी.Also Read: वाराणसी के साड़ी शोरूम में लाखों की चोरी, फाल सिलिंग तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद हुई घटनाhttps://www.youtube.com/watch?v=Wbnkibl58Hg