Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में डांसर ने किशोरी संग ढाबे में किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

वाराणसी में डांसर ने किशोरी संग ढाबे में किया दुष्कर्म, आरोपित फरार
Nov 24, 2025, 12:10 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे में डांसर युवक द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी संग दुष्कर्म किए जाने का सामने आया है. घटना बीते 11 नवंबर की बताई जा रही है. किशोरी के मां की तहरीर पर रविवार की रात डांसर करन के खिलाफ दुष्कर्म एवं उसकी मां कुसुम देवी के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपित युवक फरार है. पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा किया. किशोरी के मोबाइल पर आ रहे फोन के जरिए दोनों के बीच की दोस्ती का राज खुला. दरअसल किशोरी का मोबाइल उसके मामा के हाथ लग गया था. मामा ने अपनी बहन को घटना से अवगत कराया तो भेद खुला.

मिर्जामुराद थानांतर्गत बेनीपुर गांव निवासी युवक डांसर का काम करता है. डांसर क्षेत्र की 17 वर्षीय एक किशोरी संग इंस्‍टाग्राम के जरिए दूर की रिश्तेदारी जोड़कर उसके करीब आया. किशोरी बीएएमएस की तैयारी कर रही है. आरोप हैं कि करन बीते अक्टूबर माह में सारनाथ धम्म दीक्षा के बहाने किशोरी को ले गया था.


इसके बाद धम्म प्रचार के बहाने बहला-फुसलाकर युवक बीते 11 नवंबर को राजपूत ढाबा के अंदर बने ओयो रूम्स ड्रीम लाइट होम स्टे में किशोरी को ले गया. ढाबे में किशोरी संग मुंह काला किया. किशोरी के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे करन के घर गए लेकिन उसकी मां ने बताया कि करन 16 नवंबर को मुम्बई चला गया.

आरोपित की मां ने किशोरी के परिजनों व उसके मामा को धमकी भी दी. थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि घटना के बाबत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कारवाई व मामले की जांच-पड़ताल की जा रही हैं. आरोपित डांसर की तलाश की जा रही है.


ALSO READ: मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्रकैद

बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौता
बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों का भविष्‍य संवारने में मदद करेगा BHU, हुआ समझौता
वाराणसी: रामनगर के बाल संरक्षण संस्थान के संवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बीएचयू जिला प्रशासन की मदद करेगा. बीएचयू अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर मुश्किलों से गुजर कर आए बच्चों का भविष्य बनाएगा, वहीं अपने छात्रों को इंटर्नशिप भी कराएगा. शुक्रवार को बीएचयू के कुलपति आवास में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ इस बाबत समझौता किया गया. जीवन कौशल के विकास के लिए सहयोग करेगा बीएचयू जिला जज संजीव शुक्ला और कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी की मौजूदगी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और कुलसचिव प्रो. अरुण सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत दोनों संस्थानों की पारस्परिक क्षमताओं के माध्यम से विकास के नए अवसरों को खोला जाएगा. रामनगर के बच्चों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य और जीवन कौशल के विकास के लिए बीएचयू सहयोग करेगा.नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगाकुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रभावित बच्चों को कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा. उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाने के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे. एमओयू के तहत गतिविधियों का एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, जिससे नियमित रूप से कार्यक्रम हो सके. जिला जज संजीव शुक्ला ने सुझाव दिया कि इन केंद्रों में रह रही लड़कियों के विकास के लिए संगठित और संस्थागत प्रयास हो. डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र में कई ऐसे बच्चे होते हैं, जिन्होंने कई विषम परिस्थितियों का सामना किया होता है. ऐसे में उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास निर्माण के लिए नई सोच की जरूरत है.कार्यशाला और रिसर्च प्रोजेक्ट होंगेएमओयू के तहत दोनों संस्थान गणित, विज्ञान और कंप्यूटर शिक्षा, प्रशिक्षण कार्यशालाओं के आयोजन, इंटर्नशिप अवसरों बनाने, रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ साथ, खेल और शारीरिक विकास, कला, संस्कृति, जीवन कौशल और व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, व्यवसायिक एवं डिजिटल शिक्षा, करियर मार्गदर्शन व भविष्य निर्माण के क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग करेंगे.बीएचयू की विशेषज्ञता से बाल संरक्षण संस्थानों के बच्चों के विकास के नए मार्ग खुलेंगे.Also Read: विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिपवहीं, बाल संस्थानों में रह रहे बच्चों के साथ कार्य करने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रायोगिक अनुभव, अनुसंधान आदि के अवसर प्राप्त होंगे. एमओयू के क्रियान्वयन की अगुवाई करने वाले विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अनुपम कुमार नेमा, कौशल विकास प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एचपी शर्मा, प्रो. निशात अफरोज और शिक्षा संकाय की प्रो. अंजलि वाजपेयी मौजूद रहीं.
विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
Foreign institution opens Buddhist center for the first time in India, these students will get scholarshipVaranasi News: वाराणसी में बीएचयू के पालि और बौद्ध अध्ययन विभाग में बीते शुक्रवार को महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर की स्थापना हुई. ऐसा पहली बार है कि विदेशी बौद्ध संस्था ने भारत में बौद्ध सेंटर खोला है. इसका पूरा नाम त्जूची महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर रखा गया है. इसे भारत में बौद्ध अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है. बीएचयू में ताइवान की संस्थान ने पहली बार महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर तैयार किया. इस सेंटर के खुलने से बौद्ध अध्ययन और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, पहली बार किसी विदेशी बौद्ध संस्था ने भारत में प्रैक्टिस सेंटर खोला है. 10 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा सेंटर बनने के बाद त्जूची फाउंडेशन ने विभाग के 10 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में की. इस सेंटर में बौद्ध दर्शन, करुणा, माइंडफुलनेस, मानवीय मूल्यों और अंतर-सांस्कृतिक शैक्षणिक को बढ़ावा दिया जाएगा, कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह केंद्र वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करते हुए बौद्ध विरासत और मूल्यों के संजोएगा. केंद्र के माध्यम से थेरवाद और महायान बौद्ध साहित्य के प्रकाशन, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं, ध्यान कार्यक्रमों सहित कई शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाएंगी. फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पीयू लिन ने आज की दुनिया में दुख और अलगाव से सुरक्षित रखने वाले बौद्ध धर्म के मत को समझाया.Also Read: आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लेंविश्व की पीड़ा का समाधान दे सकती हैइस दौरान उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की करुणा, मैत्री और मानव सेवा की शिक्षा आजकल विश्व की पीड़ा का समाधान दे सकती है, कार्यक्रम में 100 से ज्यादा विदेशी छात्र, भिक्षु, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने महायान बौद्ध शिक्षा को जाना. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने किया. इस दौरान कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समन्वयक प्रो. राजेश सिंह, प्रो. सदाशिव द्विवेदी, प्रो. राकेश मैती, प्रो. डीके ओझा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे.
आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें
आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें
From tonight till June 1, vehicles will not go from Ashapur to Pahadia, know the reasonवाराणसी: सारनाथ के आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है. 30 मई की रात 11 बजे से एक जून की सुबह 5 बजे तक मरम्मत कार्य होना है. ऐसे में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है.एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर और संदहा की ओर से आने वाले सभी वाहन जिन्हें पहड़िया मंडी या शहर में जाना है, उन्हें संदहा से सेंट जॉन्स तिराहे से बाएं तिलमापुर से चंद्रा चौराहे से होने हुए अशोका तिराहा की ओर भेजा जाएगा. यहां से वे पहड़िया मंडी या शहर में जा सकेंगे.Also Read: वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, गर्मी से राहतजाने आजमगढ़ वाहनों का हाल आजमगढ़ और हरहुआ की ओर से आने वाले सभी वाहन, जो पहड़िया मंडी व सारनाथ आशापुर की तरफ जाने वाले हैं, उन वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास से बावनबीघा होते हुए पुराना पुलिस चौकी लालपुर से भक्ति नगर कॉलोनी से काली माता मंदिर तिराहे से बाएं होकर पहड़िया मंडी भेजा जाएगा. शहर से बाहर जाने के लिए पहड़िया मंडी से अशोका तिराहा से आरटीओ कट तिराहे से बाएं हवेलिया चौराहे से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.