Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्रकैद

मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्रकैद
Nov 24, 2025, 11:57 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - भेलूपुर थाना में चर्चित मानव तस्करी के दर्ज आपराधिक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने सोमवार को दोषी करार सात अभियुक्तों संतोष गुप्ता (मंडुवाडीह), मनीष जैन (जयपुर) महेश राणा (कोडरमा), मुकेश पंडित (हजारीबाग), महेश राणा (गिरिडीह), शिखा (शिवदासपुर) और सुनीता देवी (गिरिडीह) को उम्रकैद व प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.

गत शुक्रवार को अदालत ने सातों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा की बिंदू पर सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तिथि मुकर्रर की थी. जबकि इसी प्रकरण में साक्ष्य न मिलने पर अदालत ने नौ आरोपितों अनुराधा देवी (हजारीबाग), जगबीर बरनवाल (कोडरमा), संगीता देवी (कोडरमा झारखंड), संतोष साव (कोडरमा), गुड़िया देवी (कोडरमा), यशोदा पंडित (हजारीबाग), शिवम गुप्ता उर्फ प्रवीण मोदनवाल (मंडुवाडीह), संजय गुप्ता उर्फ संजय मोदनवाल (मंडुवाडीह) व मदन मोदी उर्फ मदन बरनवाल (हजारीबाग) को दोषमुक्त कर दिया था.


अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी मुनीब सिंह चौहान, एडीजीसी मनोज कुमार गुप्ता व वादी पक्ष के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण ने पैरवी की. अभियोजन पक्ष के अनुसार सामने घाट, लंका निवासी संजय की तहरीर पर भेलुपूर पुलिस ने 16 मई 2023 को मुकदमा दर्ज किया था. आरोप था कि संजय अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ रविन्द्र पुरी कॉलोनी के पास सोया हुआ था.

सुबह जब उठा तो उसका बच्चा गायब था. विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में शिवदासपुर, मंडुवाडीह निवासी संतोष गुप्ता को बच्चे को ले जाते देखा गया। पुलिस ने 21 मई को नवाबगंज, भेलूपुर स्थित कुड़ेखाने के पास से संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया और उसके घर से अपहृत बच्चे की बनियान बरामद की. पुलिस ने 23 मई को मंडुवाडीह (बनारस) रेलवे स्टेशन के सामने स्टैंड में बच्‍चे को बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने अन्य आरोपितों की संलिप्तता के आधार पर अदालत में आरोपपत्र दाखिल की थी.


ALSO READ: विवाह मंडप में लगी इज्‍जत की वाट तो दुल्‍हन ने शादी से किया इन्‍कार

विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
विदेशी संस्‍था ने भारत में पहली बार खोला बौद्ध सेंटर, इन छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
Foreign institution opens Buddhist center for the first time in India, these students will get scholarshipVaranasi News: वाराणसी में बीएचयू के पालि और बौद्ध अध्ययन विभाग में बीते शुक्रवार को महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर की स्थापना हुई. ऐसा पहली बार है कि विदेशी बौद्ध संस्था ने भारत में बौद्ध सेंटर खोला है. इसका पूरा नाम त्जूची महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर रखा गया है. इसे भारत में बौद्ध अध्ययन और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है. बीएचयू में ताइवान की संस्थान ने पहली बार महायान बौद्ध प्रैक्टिस सेंटर तैयार किया. इस सेंटर के खुलने से बौद्ध अध्ययन और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा, पहली बार किसी विदेशी बौद्ध संस्था ने भारत में प्रैक्टिस सेंटर खोला है. 10 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा सेंटर बनने के बाद त्जूची फाउंडेशन ने विभाग के 10 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में की. इस सेंटर में बौद्ध दर्शन, करुणा, माइंडफुलनेस, मानवीय मूल्यों और अंतर-सांस्कृतिक शैक्षणिक को बढ़ावा दिया जाएगा, कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह केंद्र वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करते हुए बौद्ध विरासत और मूल्यों के संजोएगा. केंद्र के माध्यम से थेरवाद और महायान बौद्ध साहित्य के प्रकाशन, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं, ध्यान कार्यक्रमों सहित कई शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाएंगी. फाउंडेशन की उपाध्यक्ष पीयू लिन ने आज की दुनिया में दुख और अलगाव से सुरक्षित रखने वाले बौद्ध धर्म के मत को समझाया.Also Read: आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लेंविश्व की पीड़ा का समाधान दे सकती हैइस दौरान उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की करुणा, मैत्री और मानव सेवा की शिक्षा आजकल विश्व की पीड़ा का समाधान दे सकती है, कार्यक्रम में 100 से ज्यादा विदेशी छात्र, भिक्षु, शोधार्थी और विद्यार्थियों ने महायान बौद्ध शिक्षा को जाना. धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने किया. इस दौरान कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समन्वयक प्रो. राजेश सिंह, प्रो. सदाशिव द्विवेदी, प्रो. राकेश मैती, प्रो. डीके ओझा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे.
आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें
आज रात से एक जून तक आशापुर से पहड़िया की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, वजह जान लें
From tonight till June 1, vehicles will not go from Ashapur to Pahadia, know the reasonवाराणसी: सारनाथ के आशापुर फ्लाईओवर के दाहिने तरफ रैंप पर लीकेज की मरम्मत के लिए तीन दिन का रूट डायवर्जन किया गया है. 30 मई की रात 11 बजे से एक जून की सुबह 5 बजे तक मरम्मत कार्य होना है. ऐसे में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है.एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर और संदहा की ओर से आने वाले सभी वाहन जिन्हें पहड़िया मंडी या शहर में जाना है, उन्हें संदहा से सेंट जॉन्स तिराहे से बाएं तिलमापुर से चंद्रा चौराहे से होने हुए अशोका तिराहा की ओर भेजा जाएगा. यहां से वे पहड़िया मंडी या शहर में जा सकेंगे.Also Read: वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, गर्मी से राहतजाने आजमगढ़ वाहनों का हाल आजमगढ़ और हरहुआ की ओर से आने वाले सभी वाहन, जो पहड़िया मंडी व सारनाथ आशापुर की तरफ जाने वाले हैं, उन वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास से बावनबीघा होते हुए पुराना पुलिस चौकी लालपुर से भक्ति नगर कॉलोनी से काली माता मंदिर तिराहे से बाएं होकर पहड़िया मंडी भेजा जाएगा. शहर से बाहर जाने के लिए पहड़िया मंडी से अशोका तिराहा से आरटीओ कट तिराहे से बाएं हवेलिया चौराहे से रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, गर्मी से राहत
वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट जारी, गर्मी से राहत
Rain and storm alert issued in Varanasi for the next 48 hours, relief from heatVaranasi Weather: वाराणसी में आज सुबह आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 48 घंटे तक कभी भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. आज शहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस चला गया है, वही नमी 75% बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान कम बारिश के संकेत मिल रहे हैं. आगामी जून माह में सामान्य से भी कम बारिश होंगे, उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह में पुनः तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचेगी.पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वांचल के वाराणसी सहित 10 जिलों का मौसम शुक्रवार को बदल गया. 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, बिजली गिरने से आजमगढ़ में धर्मराज राजभर (50) और बलिया के इंद्रजीत यादव (75) की मौत हो गई, भदोही के राजकुमार पाल (42) की हवा के झोंके से छत से गिरने से मौत हो गई.वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जिलों में आंधी- बारिश से भारी नुकसान हुआ है. इस दौरान तीन जिलों में एक- एक व्यक्ति की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. 13 मई को आंधी-बारिश से हुए नुकसान से मिर्जापुर के लोग उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की भोर आई आंधी-बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. जिला प्रशासन और कंट्रोल रूम में आई शिकायतों के अनुसार, 1500 से ज्यादा घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के टिनशेड व छप्पर उड़ गए, 2000 से अधिक स्थानों पर पेड़, डालियां, बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। बिजली निगम के अनुसार 275 खंभे और 47 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.आंधी-बारिश से कई स्थानों पर गिरे पेड़जौनपुर में भोर में लगभग तीन बजे आई आंधी-बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए. टिन शेड उड़ गए। विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण जल गए. भदोही में 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं. तीन घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. आजमगढ़ जिले के 16 उपकेंद्रों की मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गया.Also Read: वाराणसी में मौसम का रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, तेज़ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनीबिजली के 48 खंभे ध्वस्त हो गए, सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश 9 बजे तक होती रही, राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 21.3 मिलीमीटर बारिश हुई है. मऊ में सुबह लगभग छह बजे धूल भरी हवाएं चलने के कुछ देर बाद बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, गाजीपुर में सुबह 5:25 बजे से साढ़े आठ बजे तक आंधी, गरज-चमक और बारिश हुई. इससे 109 गांवों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही, जायद की फसलों को नुकसान पहुंचा है.