Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

BHU अस्पताल के स्ट्रीट वेंडरों के रोजगार सुरक्षा की उठी मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

BHU अस्पताल के स्ट्रीट वेंडरों के रोजगार सुरक्षा की उठी मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Jun 03, 2026, 11:05 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल के बाहर वर्षों से आजीविका चला रहे स्ट्रीट वेंडरों को हटाए जाने और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वेंडरों को संरक्षण प्रदान करने तथा स्ट्रीट वेंडर कानून के तहत उनके व्यवस्थित पुनर्वास की मांग की.


्ो


व्यवसाय करने से क्यों रोका जा रहा


ज्ञापन में कहा गया कि लंका स्थित बीएचयू अस्पताल के बाहर दशकों से छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी व्यवसायी मरीजों एवं उनके परिजनों को चाय, दूध, नाश्ता, गर्म पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते आ रहे हैं. इन दुकानों से अस्पताल आने वाले लोगों को विशेषकर रात के समय सुविधा और सुरक्षा का एहसास होता है. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से सवाल किया कि जब केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण एवं पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम लागू किया है तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से वेंडरों को ऋण उपलब्ध कराया गया है, तो फिर उन्हें व्यवसाय करने से क्यों रोका जा रहा है.


क


पुलिस प्रशासन को कानून के दायरे में कार्रवाई


वक्ताओं ने कहा कि अधिनियम की धारा 3(3) के अनुसार सर्वेक्षण और विक्रय प्रमाणपत्र जारी किए बिना किसी वेंडर को उसके स्थान से नहीं हटाया जा सकता. प्रो. संदीप पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. यदि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना गरीब दुकानदारों को हटाया जाता है तो यह कानून की भावना के विपरीत होगा. ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान वेंडरों को तब तक न हटाया जाए जब तक उनके लिए उपयुक्त वैकल्पिक वेंडिंग स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाता. साथ ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने की अपील की गई.


चत


व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि यदि किसी स्थान से वेंडरों को हटाया जाता है तो प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि वहां भविष्य में किसी अन्य प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि संचालित न हो, अथवा पूर्व वेंडरों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापित किया जाए. प्रतिनिधिमंडल में गुमटी व्यवसायी कल्याण समिति लंका के अध्यक्ष एवं टाउन वेंडिंग कमेटी के पूर्व सदस्य चिंतामणि सेठ, प्रेम सोनकर, धनंजय, गोपाल सोनकर, महेंद्र गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, मुन्नी देवी तथा मंगल मोदनवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्ट्रीट वेंडरों के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा.


ALSO READ: नमो घाट पर दो किशोरों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में पिता-पुत्र की मौत, वाटर कूलर से करंट लगने पर एक और व्यक्ति ने गंवाई जान
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा स्थित काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई. वहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल की भी वाटर कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, एक ही दिन में करंट से तीन लोगों की मौत की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) पुत्र रफीकुद्दीन अपने करीब 17 वर्षीय बेटे अनस के साथ घर के सामने बारावफात पर्व को लेकर सजावट कर रहे थे, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सजावट के दौरान अनस करंट की चपेट में आ गया.बेटे को बचाने के प्रयास में उसके पिता सलीमुद्दीन भी करंट की चपेट में आ गए, हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी जुट गए.घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.ALSO READ: हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरीवहीं, चेतगंज निवासी करीब 55 वर्षीय मोदनवाल भी करंट की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि उन्हें वाटर कूलर में उतरे करंट का झटका लगा था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, लगातार सामने आई करंट लगने की इन घटनाओं से इलाके में लोगों के बीच शोक का माहौल है.
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
हुकुलगंज में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट, गर्म तेल के छींटों से मची अफरा-तफरी
वाराणसी: लालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर अर्बन हाट के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल के छींटे पास में ठेला लगाने वाले लोगों के ऊपर भी जा गिरे.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इलाके में सामान्य रूप से लोग अपने काम में जुटे थे, इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. ब्लास्ट के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल बाहर निकलने लगा और आसपास फैल गया. गर्म तेल के छींटे ठेला लगाने वाले लोगों तक पहुंचने से मौके पर कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.अचानक हुए धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग को दी. इसके बाद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां आसपास ठेले और लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था.ALSO READ: वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगेस्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की जांच कराने और खराबी को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी में होटल बुकिंग कैंसिल कराना पड़ा महंगा, फर्जी कस्टमर केयर ने पर्यटक से लाखों ठगे
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आए रांची के एक पर्यटक को होटल की बुकिंग कैंसिल कराने के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजना भारी पड़ गया, साइबर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर के जरिए उनसे करीब 5.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, रांची निवासी रवींद्र प्रसाद सिंह 23 अगस्त को पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे थे, उन्होंने एक होटल में कमरा बुक कराया था. बुकिंग कैंसिल कराने के लिए जब उन्होंने होटल के रिसेप्शन से मदद मांगी तो उन्हें बताया गया कि बुकिंग अगोडा ऐप के जरिए हुई है और कैंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा, इसके बाद गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर उन्हें दिया गया.पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल का लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 5 लाख 13 हजार रुपये निकल गए, ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.ALSO READ: मंडलीय अस्‍पताल : शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ग्रिवान्स रिड्रेसल समिति का गठनसाइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह देती हैं. I4C ने भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने को कहा है.