डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का आज प्लेन क्रैश के चलते निधन हो गया है. बता दें कि, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई.

प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार...
बता दें कि, अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे. महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था. पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया. रिपोर्ट के अनुसार उस समय विजिबिलिटी करीब 2 हजार मीटर थी.
राज्य में राजकीय कार्यक्रम रद्द...
गौरतलब है कि, अजित पवार के निधन के बाद राजय में सभी राजकीय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. जिसके चलते अब सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे और राज्य में ध्वज आधा झुका रहेगा.
इन माननीयों ने गंवाई जान
भारत में विमान और हेलिकॉप्टर हादसों में कई बड़े राजनीतिक नेताओं की जान जा चुकी है. हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में मौत हो गई.
वर्ष 1980 में कांग्रेस नेता संजय गांधी की विमान उड़ाते समय हादसे में जान चली गई थी.
2001 में वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें उनका निधन हो गया.
लोकसभा अध्यक्ष रह चुके जी.एम.सी. बालयोगी की मौत भी हेलिकॉप्टर हादसे में हुई थी.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की जान एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में गई थी.
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरजी खांडू की भी विमान हादसे में मृत्यु हो चुकी है.
हाल के वर्षों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत भी हवाई दुर्घटना में हुई. इन घटनाओं ने वीवीआईपी हवाई यात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


