Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जन्माष्टमी के रंग में रगें भक्तगण, घर-घर में आज बजेगी बधईयां

जन्माष्टमी के रंग में रगें भक्तगण, घर-घर में आज बजेगी बधईयां
Aug 16, 2025, 10:38 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Janamasthami 2025: आज देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. चारों तरफ कृष्ण जन्मोत्सव की धूम के साथ भजन-कीर्तन सुनने को मिल रहे है. इस पावन अवसर पर मथुरा से लेकर वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में भक्तों की भीड़ धीरे-धीरे उमड़ने लगी है. जहां घरों से लेकर श्रद्धालु मंदिरों में तक श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. जी हां, आज मध्यरात्रि के 12 बजे कान्हा का जन्म होगा.



घर-घर में आज बजेगी जन्मोत्सव बधईयां


हर साल की तरह जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन का होता है, पहला साधु-संतों का तो दूसरा भक्तों का, जो आज है. बता दें, दो दिन यानी 15 और 16 अगस्त को मनाए जाने का तात्पर्य ये है कि, चंद्र अष्टमी तिथि एक साथ पड़ रही है. इन दोनों ही दिन बड़े उत्सव होने की उम्मीद है, लेकिन मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मुख्य आकर्षण रहेगा. मथुरा जिसे कृष्म की जन्मभूमि कहा जाता है, क्योंकि यहां लाला कृष्ण का जन्म हुआ था.



ऐसे में लाखों की संख्या में यहां पर श्रद्धालुओं के आने की उम्मीदें अधिक होती है. जिसे लेकर मंदिर प्रशासन तैयार पहले से ही पुरी कर लेता है. जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर श्रीकृष्ण के भजन भी खूब सुने जाते हैं. इसी सिलसिले में आज आपको रविंद्र जैन के ऐसे ही एक कृष्ण भजन के बारे में बताएंगे जो आपके कानों में प्रेम का रस घोल देगा.




जाने कौन है रविंद्र जैन


कुछ लोगों का मानना है कि अंधे होने पर शायद कुछ बड़ा नहीं कर सकते, मगर ऐसा बिलकुल भी नहीं है. जी हां, रविंद्र जैन जो अपनी आवाज के लिए बड़े ही मशहूर है, ये बचपन से ही अंधे थे, लेकिन संगीत में हद से ज्यादा रूची होने के नाते उन्हें एक बडा मुकाम हासिल करने से उनका अंधापन भी उनका रास्ता नहीं रोक सका. रविंद्र जैन का हर एक गीत ऐसा है जिसे सुनकर भक्तगण मंत्रमुग्ध और भावविभोर हो जाते हैं. उनके द्वारा गाये गये गीतों की धुन पर लोग नाचने को मजबूर तक हो जाते है. रविंद्र जैन ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘सौदागर’ से की.



आज जन्माष्टमी पर बजने लगे इस गीतकार के भजन


सबसे खास बात तो ये है कि, रविंद्र जैन ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ भजन को अपनी आवाज दी. इस भजन उन्होंने 'रामायण' की लगभग सभी चौपाइयां और अन्य भजन भी गाए. लेकिन आज हम उनके जिस गीत की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेवा. जिसे भक्तों ने अपना प्यार दे इस गीत को काफी मशहूर कर दिया. हम कथा सुनाते हैं नाथ सकल, जिन पर कृपा करे वो, जन जन प्रिय राम उनके कुछ पॉपुलर गीत हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा सुना जाने वाला भजन श्री कृष्ण गोविंद ही है. इस गाने को यूट्यूब पर 123 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.


33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.