Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

होली मिलन के जरिए जनाधार जोड़ने की कवायद, घर घर पहुंचेंगे भाजपाई

होली मिलन के जरिए जनाधार जोड़ने की कवायद, घर घर पहुंचेंगे भाजपाई
Mar 05, 2026, 06:36 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी में जनाधार जोड़ने की कवायद चल रही है. होली को राजनीतिक संदेश के साथ गांठते हुए भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है. पार्टी के 14 प्रमुख विषयों को लेकर कार्यकर्ता होली पर घर-घर पहुंचेंगे. हाल ही में तीन राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच इन मुद्दों पर मंथन हुआ था, जिसके बाद अब इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने की रणनीति बनाई गई है. होली मिलन कार्यक्रमों के जरिये भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक एजेंडे को आमजन तक पहुंचाने की तैयारी में है.


jh


प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की थी. इसके बाद पार्टी नेताओं ने रणनीति तैयार कर ली है. स्पष्ट निर्देश दिए कि 14 प्रमुख विषयों को हर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए. पिछले दिनों बनारस में तीन राज्यों के बड़े पदाधिकारियों के बीच हुई रणनीतिक चर्चा में 14 विषयों पर सहमति बनी थी. अब इन्हें संगठित अभियान के रूप में लागू किया जा रहा है. बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सीधे मतदाताओं से जोड़ने की योजना है.


g


ये होंगे मुद्दे


भाजपा का इतिहास और विकास, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, समन्वय की भूमिका, कार्यपद्वति, विचार परिवार, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया और नमो एप, एआई आधारित सरल एप.


ब


आरएसएस ने भी कसी कमर


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कसते हुए अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. जमीनी स्तर पर कैडर को सक्रिय करने और सामाजिक संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है. सूत्रों के अनुसार, संघ की ओर से शाखाओं और आनुषांगिक संगठनों के जरिये बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना बनाई गई है. हर बूथ पर संपर्क प्रमुख तय करने और मतदाता सूची के सूक्ष्म अध्ययन पर जोर दिया जा रहा है.

होली की रात चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में पसरा मातम
होली की रात चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में पसरा मातम
वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवां रोड चौराहे के पास होली के त्योहार पर बुधवार की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल (36) ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, कछवांरोड़ चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. आत्‍महत्‍या का कारण स्पष्ट नही हो सका है. हालांकि चर्चा है कि दुकानदार कई दिनों से तनाव में था. मृतक को एक पुत्र यश (13) और एक पुत्री परी (8) है.मिर्जामुराद थानांतर्गत कछवांरोड (ठटरा) गांव निवासी श्यामलाल मोदनवाल का इकलौता पुत्र रहा संदीप मोदनवाल ठेले पर चाट-गोलगप्पा की दुकान लगाता रहा. ससुराल से पत्नी को साथ लेकर वापस लौटने के बाद मित्रो से मिलकर रात में वह घर आया. पत्नी और बच्चों संग कमरे में सोया. इसके बाद रात में वह किसी कारण वश कमरे से सटे किचन में जाकर कुर्सी पर खड़ा होकर पंखे की कुंडी के सहारे गमछा से गले में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया.यह भी पढ़ें: ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहरपीड़ित परिजनों ने बयां की अपनी आपबीतीपत्नी अंजली सुबह उठी और किचन में गई तो पति के शव को फांसी के फंदे पर लटकता देख सन्न रह गयी. स्वजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारे किन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिवार में कोहराम मच गया।स्वजन रोते-विलखते रहे।दुकानदारों की भीड़ जुट गई थी.पुल से कूदकर युवक ने दी जानवाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल से देवड़ी जमानियां गाजीपुर निवासी शिवम सिंह (21) गंगा में कूद गया. राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस बीच मंगलवार को खोजबीन के दौरान जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली गई.
ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
ई हौ रजा बनारस- काशी की होली में झूमे विदेशी मेहमान, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
वाराणसी: रंगों और उल्‍लास के पर्व होली पर महादेव की नगरी काशी में पूरब और पश्चिम का अद्भुत समन्‍वय देखने को मिला. अनोखी संस्कृति और मस्ती भरे अंदाज में शहर की गलियों और घाटों पर जहां स्थानीय लोग रंग-गुलाल में सराबोर दिखे, वहीं विदेशी पर्यटक भी बनारस की होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए. गोदौलिया, दशाश्वमेध और आसपास के क्षेत्रों में होली के दौरान विदेशी मेहमानों ने भोजपुरी गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। “ई बनारस हौ रजा…” और “लगावेलू जब लिपिस्टिक…” जैसे लोकप्रिय भोजपुरी गीतों पर जब माहौल बना, तो विदेशी पर्यटक भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके.बनारसी अंदाज में होली का उत्सवस्थानीय युवाओं और पर्यटकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया. काशी की परंपरागत होली का रंग ऐसा था कि देश-विदेश से आए लोग भी इस उत्सव का हिस्सा बनते दिखे. वाराणसी की होली अपने अनूठे अंदाज और खुले दिल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां पहुंचे विदेशी पर्यटक भी इस सांस्कृतिक उत्सव से बेहद प्रभावित नजर आए. कई पर्यटकों ने रंगों के साथ नृत्य करते हुए इस अनुभव को यादगार बताया और इसे अपनी यात्रा का सबसे खास पल बताया. शहर की यही खासियत है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह देश का हो या विदेश का, इस रंगोत्सव का हिस्सा बन जाता है और बनारसी अंदाज में झूम उठता है.काशी विश्वनाथ धाम में बिखरी फूलों की खुशबूकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने भक्ति और उल्लास के साथ फूलों की होली खेली. मंदिर परिसर में गुलाब, गेंदा और विभिन्न सुगंधित फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु रंगों की जगह फूलों से होली खेलते नजर आए. हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा धाम भक्तिरस और उत्साह से सराबोर हो उठा. काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित इस विशेष आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. फूलों की होली के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर और बाबा विश्वनाथ के जयकारे लगाकर होली का उत्सव मनाया.वातावरण में भक्ति, संगीत और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला. फूलों की होली काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं का हिस्सा मानी जाती है. इस आयोजन के माध्यम से भक्त भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हैं. मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस पर्व का आनंद लिया.
होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
होली ऑफर ने कईयों को बनाया कंगाल, बैंक खाते से गायब हुए रकम
वाराणसी: साइबर ठगों ने कमिश्‍नरेट पुलिस के तीन जोन में आफर का झांसा देकर 25 लोगों को शिकार बनाया. होली पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान स्पेशल ऑफर के चक्कर में किसी ने 10 हजार तो किसी ने 25 हजार रुपये गंवा दिए. लिंक पर क्लिक कर और सस्ते ऑफर जैसे टास्क पूरा करने में बैंक खाते खाली हो गए. एक हफ्ते में काशी, वरुणा और गोमती जोन के थानों के साइबर हेल्पडेस्क पर ऐसी शिकायतें पहुंची हैं. सबसे अधिक काशी और वरुणा जोन के थानों में शिकायतें आईं। शिवपुर के राहुल द्विवेदी ने रविवार को ऑनलाइन जूता लेना चाहा.इस बीच, ब्रांडेड कंपनी के जूते की खरीदारी से संबंधित एक ओटीपी आया और वह शेयर करते ही खाते से 24954 रुपये कट गए. किसी बंगलूरू के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं. पीड़ित ने तुरंत ऑनलाइन पोर्टल और शिवपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर तहरीर दी है. लंका के रहने वाले और एलआईसी के एजेंट गणेश पांडेय के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई. धमकी दी कि बेटे ने गलत वीडियो देखा है. इस बीच धमकाकर तीन बार में खाते से 11 हजार रुपये कट गए. पीडित ने तुरंत 1930 पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई.साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्जलंका थाने के साइबर हेल्प डेस्क में भी मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अश्विन सिंह ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि बेटे ने ऑनलाइन शॉपिंग की. इस बीच लिंक पर गलत क्लिक किया कि तभी खाते से 16786 रुपये कट गए. एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने बताया कि जांच की जा रही है.