वाराणसी पहुंचे डीजीपी राजीव कृष्ण, राम मंदिर चोरी प्रकरण में एसआईटी गठन का ऐलान...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने शनिवार को वाराणसी पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं.
डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं.उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं में काफी हद तक कमी देखने को मिली है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में डीजीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.एसआईटी पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही पुलिस बल को लगातार प्रशिक्षित कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है.
ALSO READ : विश्व रक्तदान दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 75 यूनिट संग्रह का लक्ष्य...
डीजीपी के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस अधिकारियों में भी सक्रियता देखने को मिली। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.



