दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू की चेतावनी जारी

Increasing heat in Delhi leaves people in a state of distress, heatwave warning issued
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

गर्मी ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड
दिल्ली में पिछले करीब पंद्रह दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिल रही राहत अब खत्म हो गई है. मौसम साफ होते ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, सोमवार को दिनभर चुभन भरी गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दोपहर के समय हालात ऐसे रहे मानो भट्ठी जल रही हो. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है.

रिज और आयानगर मौसम केंद्रों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, राजधानी में अधिकतम आर्द्रता 57 फीसद और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसद दर्ज की गई. लगातार कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, वहीं, इस साल गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वर्ष 2025 में 16 मई को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार तापमान उससे भी ऊपर पहुंच गया.
22 मई तक लू का पीली चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 से 22 मई तक लू का पीली चेतावनी जारी किया है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

लू घोषित करने के पुराने मानदंडों में बड़ा बदलाव
देश में मौसम विभाग (IMD) जल्द ही देश में लू घोषित करने के पुराने मानदंडों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. विभाग का मानना है कि मौजूदा नियम भारत की अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों को, खासकर तटीय राज्यों और दक्षिण भारत में, ठीक से नहीं समझ पाते, इसी कारण कई बार गंभीर गर्मी और उमस होने के बावजूद लू की आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं हो पाती है.
यह भी पढ़ें: गर्मी के प्रकोप से आमजन परेशान, वाराणसी नगर निगम ने किये विशेष इंतजाम



