मंडलायुक्त ने की जनसुनवाई, शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
वाराणसी: मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर मंडल के कई जिलों से आये नागरिकों की समस्याएं सुनी. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे. मंडलायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है. जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सड़क-नाली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं. कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने को कहा गया.
मंडलायुक्त ने कहा- शिकायतों को गंभीरता से लें
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

यह भी पढ़ें: डीजे पर नाच-गाने के विवाद में मारपीट, घायल युवक की हुई मौत
कलेक्ट्रेट में चलेंगी एसीएम-प्रथम, द्वितीय कोर्ट
डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को वाराणसी कलक्ट्रेट भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया. अभिलेखागार सहित अन्य कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम और द्वितीय के न्यायालय शिफ्ट करने का निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयध्यक्षों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

