Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

क्या आप भी लेते है विटामिन और सप्लीमेंट्स, जाने इसके सही नियम

क्या आप भी लेते है विटामिन और सप्लीमेंट्स, जाने इसके सही नियम
Jan 09, 2026, 01:14 PM
|
Posted By Preeti Kumari

आज की लाइफस्टाइल में विटामिन और सप्लीमेंट्स लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. थकान, कमजोरी, इम्यूनिटी बढ़ाने और पोषण की कमी पूरी करने के लिए लोग अक्सर इनका सहारा लेते हैं. हालांकि, बिना सही जानकारी के सप्लीमेंट्स लेना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, हर विटामिन और सप्लीमेंट का असर उसके प्रकार, मात्रा और लेने के समय पर निर्भर करता है. बता दें, विटामिन और सप्लीमेंट्स का सही असर तभी मिलता है, जब इन्हें सही समय और सही तरीके से लिया जाए. हर सप्लीमेंट का काम अलग होता है. ऐसे में इनके उपयोग से पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. तो चलिए आपको बता दें कि, विटामिन और सप्लीमेंट्स को क्यों किसी भी समय नहीं लेना चाहिए और इन्हें लेने का सही समय और तरीका क्या है.


हरगक


जाने विटामिन और सप्लीमेंट्स क्यों लिया जाता है


एक रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन और सप्लीमेंट्स को अगर गलत समय पर लिया जाए, तो शरीर उन्हें सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता. इससे उनका असर कम हो जाता है और सेहत को पूरा फायदा नहीं मिल पाता. कुछ सप्लीमेंट्स खाली पेट लेने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या मतली की समस्या हो सकती है. वहीं, कुछ विटामिन भोजन के बिना लेने पर शरीर में ठीक से काम नहीं करते.


बहगद


जरूरत से ज्यादा या गलत समय पर सप्लीमेंट लेने से शरीर में विटामिन जमा हो सकते हैं, जिससे सिरदर्द, उलटी, थकान और नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कई बार सप्लीमेंट्स दूसरी दवाओं के असर को भी प्रभावित करते हैं, जिससे दवाएं ठीक से काम नहीं करतीं. लंबे समय तक गलत तरीके से सप्लीमेंट लेने से किडनी और लिवर पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए किसी भी समय और बिना जानकारी के सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.


ाीूब


विटामिन और सप्लीमेंट्स लेने का सही समय क्या है


विटामिन और सप्लीमेंट्स लेने का सही समय उनके प्रकार पर निर्भर करता है. कुछ विटामिन सुबह खाली पेट बेहतर असर करते हैं, जबकि कुछ को भोजन के बाद लेना चाहिए. फैट में घुलने वाले विटामिन भोजन के साथ लेने से शरीर में अच्छे से एब्जॉर्ब होते हैं. सप्लीमेंट्स को हमेशा पानी के साथ लेना चाहिए और तय मात्रा से ज्यादा नहीं लेना चाहिए. अगर कोई पहले से दवा ले रहा है, तो सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है. सही समय और सही तरीके से ली गई खुराक ही सही फायदा देती है.

नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
नीट पेपर लीक जांच में BHU कनेक्‍शन, इन पर टिकी एजेंसियों की नजर
BHU connection in NEET paper leak investigation, agencies keeping an eye on themवाराणसी: नीट पेपर लीक मामले की जांच अब आईएमएस बीएचयू तक तक पहुंच गई है. संस्‍थान के दो छात्रों पर जांच एजेंसियों की नजर है. दोनों छात्रों के राजस्थान के सीकर स्थित उसी कोचिंग संस्थान से जुड़े होने की बात सामने आई है, जहां कथित तौर पर आरोपी बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी.सूत्रों के अनुसार, सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले एक छात्र एमबीबीएस और एक छात्रा बीएएमएस की पढ़ाई कर रही है. जांच एजेंसियां इनके प्रवेश और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.फीस वापसी का दावाकेंद्र सरकार ने आईएमएस-बीएचयू समेत कई मेडिकल कॉलेजों से संदिग्ध छात्रों का विवरण मांगा है. बताया जा रहा है कि संबंधित कोचिंग संस्थान चयन न होने पर फीस वापसी का दावा करता था. इसी संस्थान से जुड़े कुछ छात्रों का चयन पिछले वर्ष विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. सीबीआई की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आईएमएस-बीएचयू प्रशासन भी सतर्क हो गया है.सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध छात्रों की प्रवेश फाइलें और अन्य दस्तावेज अलग सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जा सके. सीबीआई ने जयपुर के बिवाल परिवार के दो भाइयों और एक भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है. परिवार के पांच बच्चों का दाखिला पिछले वर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हुआ था. इनमें एक आरोपी दिनेश की बेटी वर्तमान में आईएमएस-बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अध्ययनरत बताई जा रही है.Also Read: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोपसीबीआई जांच में यह भी सामने आया है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रश्नपत्र लीक का स्रोत परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोग ही थे. एजेंसी ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. अब तक मामले में कुल नौ गिरफ्तारी हो चुकी हैं. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की गई है.
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का वार, शुरू हुआ लू का प्रकोप
Severe heat wave hits Delhi, heatwave beginsDelhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है. दिन में सूरज आग उगल रहा है और गर्म हवाओं के चलते लू जैसा एहसास हो रहा है, दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी में तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 24 घंटे बाद दिल्ली में लू का प्रकोप भी शुरू होने वाला है, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में कैसा रहेगा मौसमIMD के अनुसार आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहने वाला है. दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिससे चिलचिलाती हुई गर्मी परेशान करेगी. दिन में गर्म हवाओं के चलते तपिश का एहसास अधिक होगा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, वहीं हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, बीच-बीच में यह 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.लू का अलर्ट जारीदिल्ली में 19 और 20 मई को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, कभी-कभी हवाओं की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 82 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, मौसम विभाग के अनुसार अब राजधानी में अधिकांश समय पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं, ये हवाएं अपने साथ राजस्थान और बलूचिस्तान की गर्मी भी साथ लेकर आएंगी, ऐसे में हवा में नमी कम होने के चलते लोगों को तपिश का एहसास काफी ज्यादा होगा.दिल्ली में कैसा रहा मौसमदिल्ली में रविवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली रही. दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े. हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखे को मिली, लेकिन इससे तपिश पर कोई असर नहीं पड़ा, सूरज ढलने के बाद भी मौसम गर्म ही बना रहा, बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रिज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
भीषण गर्मी की चपेट में वाराणसी, लू की चेतावनी
Varanasi reels under intense heat, heatwave warning issuedवाराणसी: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में होगा. उत्तर प्रदेश में गर्मी का बढ़ रहा प्रकोप लोगों को अब डराने भी लगा है. बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिले भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग ने 19 से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश बढ़ने, गर्म हवाएं चलने और पारे में लगातार बढ़ोतरी होने की जानकारी दी है. इससे कई जिलों में दिन के समय हालात और कठिन होने की आशंका है.लू चलने की चेतावनी जारीसोमवार के लिए प्रदेश के 33 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, रविवार को बांदा 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, इसके अलावा झांसी, प्रयागराज और हमीरपुर में भी लू का असर बेहद तीखा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं.सर्वाधिक तापमान वाले जिलेबांदा- 46.4 डिग्री सेल्सियसझांसी- 44.6 डिग्री सेल्सियसप्रयागराज- 44.5 डिग्री सेल्सियसहमीरपुर-44.2 डिग्री सेल्सियसउरई- 43.8 डिग्री सेल्सियसइन जिलों में लू चलने की चेतावनीबांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल है.यह भी पढ़ें: पूर्वी उत्‍तरप्रदेश में मौसम विभाग का नया अलर्ट, सप्‍ताह भर सक्रिय रहेगा हीटवेव