Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

आईआईटी बीएचयू में ई-समिट- 10,000 प्रतिभागियों की मौजूदगी में भाग लेंगे शार्क टैंक इंडिया शो के स्टार्टअप

आईआईटी बीएचयू में ई-समिट- 10,000 प्रतिभागियों की मौजूदगी में भाग लेंगे शार्क टैंक इंडिया शो के स्टार्टअप
Jan 23, 2026, 10:43 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : आईआईटी बीएचयू में आगामी 29 जनवरी से एक फरवरी तक ई-समिट-26 का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शो शार्क टैंक इंडिया सीरीज में शामिल स्टार्टअप्स भी भाग लेंगे. साथ ही 10,000 से ज्यादा प्रतिभागियों की मौजूदगी होगी. इसमें छात्र, उद्यमियों और पेशेवरों की भागीदारी होगी। वेंचर कैपिटल पैनल, गेमिंग, भारत के तेजी से बढ़ते गेमिंग इकोसिस्टम, मिलियन डॉलर पिच, स्टार्टअप एक्सपो आदि प्रमुख आकर्षण होंगे. सम्मेलन में 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित वक्ता, निवेशक, नीति-निर्माता और सफल स्टार्टअप संस्थापक शामिल होंगे.


कार्यक्रम की थीम जब आकांक्षा और क्रियान्वयन का संगम होता है, तभी उद्यमी जन्म लेते हैं रखा गया है. यह सम्मेलन देशभर के छात्रों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लेकर आएगा. ई-समिट-26 में कई व्याख्यान, पैनल चर्चाएं, फायरसाइड चैट्स, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं और स्टार्टअप प्रदर्शनी होगी. उद्यमों को मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और निवेश के अवसर प्रदान किए जाएंगे.


ALSO READ:सुहेलदेव जयंती पर मंत्री बोले - गजनी ने हिंदुओं और सनातनियों को बांटा जिससे देश गुलाम बना


आई3एफ के निदेशक प्रो. राजनीश त्यागी ने कहा कि ई-समिट हमारे लिए आकांक्षा और क्रियान्वयन के बीच की दूरी को पाटने का माध्यम है. ई-समिट को भारत के सबसे बड़े छात्र-संचालित उद्यमिता आयोजनों में से एक माना जाता है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 4 से ज्यादा पैनल चर्चाएं, 4 फायरसाइड चैट्स, इंटरएक्टिव कार्यशालाएं और 10 से ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन शामिल हैं. इनका उद्देश्य व्यावहारिक और क्रियान्वयन-केंद्रित दृष्टिकोण देना है. अब तक ई-सेल 200 से अधिक स्टार्टअप्स को सहयोग कर चुका है, जिनमें 20 से अधिक छात्र-संस्थापित उद्यम शामिल हैं.

काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुनाएगा GPS, देव दीपावली से 15 भाषाओं में मिलेगी ऑडियो टूर की सुविधा
काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुनाएगा GPS, देव दीपावली से 15 भाषाओं में मिलेगी ऑडियो टूर की सुविधा
वाराणसी : काशी की परंपराएं, खानपान, गलियां कहीं न कहीं गंगा घाटों से जुडी हैं. घाट केवल गंगा के तट पर बनी सीढ़ियां और भव्य इमारतें नहीं हैं, बल्कि वे सदियों के इतिहास, अटूट आस्था, समृद्ध संस्कृति और जीवंत परंपराओं के प्रमाण हैं. अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए इन घाटों की अनकही और पौराणिक कथाओं को जानना पहले से कहीं अधिक सहज और रोचक हो गया है. इससे पर्यटकों को सहूलियत होगी.उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वाराणसी के सभी 84 घाटों को एक सूत्र में पिरोते हुए 'वाराणसी 84 घाट्स आडियोबुक-आडियो टूर' की शुरुआत की है. इस आधुनिक डिजिटल पहल के जरिए सैलानी अब बिना किसी गाइड के, अपनी सहूलियत और गति के अनुसार घाटों का भ्रमण करते हुए प्रत्येक घाट के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व से रूबरू हो सकेंगे. यह सुविधा यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.इस विशेष आडियो टूर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं. चाहे कोई यात्री घाटों के किनारे पैदल घूमते हुए इतिहास की परतों को टटोलना चाहे या फिर नाव पर सवार होकर गंगा की लहरों के बीच घाटों की गाथा सुनना चाहे, दोनों ही अनुभव इस टूर में शामिल किए गए हैं. प्रदेश के पर्यटन जयवीर स‍िंंह देव दीपावली पर इस प्रोजेक्‍ट को नमो घाट से शुरू करेंगे.इसका जीपीएस आधारित सिस्टम पर्यटक के किसी घाट पर पहुंचते ही उसकी लोकेशन को पहचान लेता है और अपने आप उस घाट से जुड़ा आडियो शुरू कर देता है. यदि यात्री निर्धारित स्थान से आगे बढ़ जाता है या दूर चला जाता है, तो आडियो रुक सकता है और वापस उसी स्थान पर लौटने पर फिर से चलने लगता है. इसके अलावा, उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार किसी भी घाट को मैन्युअली चुनकर भी उसकी जानकारी सुन सकते हैं.सैलानियों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए ऑडियो के साथ-साथ लिखित विवरण, तस्वीरें और इंटरैक्टिव मैप भी दिए गए हैं. यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से ऑडियो को रोक सकते हैं, दोबारा चला सकते हैं या अगले घाट की जानकारी पर जा सकते हैं. एप इस बात का भी ध्यान रखता है कि आपने कौन-कौन से घाट देख लिए हैं, जिससे बीच में यात्रा रोकने पर अगली बार वहीं से शुरुआत की जा सके जहां पिछली बार छोड़ा गया था.भाषा की विविधता इस पहल को वैश्विक स्वरूप देती है. यह आडियो टूर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई सहित कुल 15 भाषाओं में उपलब्ध है, और पैदल व नाव दोनों विकल्प सभी भाषाओं में मिलते हैं.यात्रा से पहले टूर डाउनलोड करने की सुविधा से भ्रमण के दौरान लगातार इंटरनेट की निर्भरता भी खत्म होती है, और वाराणसी से बाहर या दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग भी काशी की विरासत से जुड़ सकते हैं. एंड्रायड या आईओएस एप अथवा वेबसाइट पर 'वाराणसी 84 घाट्स आडियोबुक-आडियो टूर' चुनकर 'स्टार्ट टूर एट लोकेशन' या 'इनेबल आफलाइन यारिमोट टूर' के जरिए बिना लागिन या अकाउंट बनाए इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है.
 देव दीपावली पर शीतला घाट से गूंजेगा 'मानव-मानव एक समान' का संदेश, बुद्ध से अंबेडकर तक के चित्रों से सजा घाट
देव दीपावली पर शीतला घाट से गूंजेगा 'मानव-मानव एक समान' का संदेश, बुद्ध से अंबेडकर तक के चित्रों से सजा घाट
काशी की देव दीपावली में इस बार सामाजिक समानता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिल रहा है। शीतला घाट पर विकासशील बुद्धा पार्क की ओर से भगवान गौतम बुद्ध, सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, गुरु नानक और संत गाडगे के चित्र लगाकर आयोजन की तैयारियां की गई हैं। आयोजक घनश्याम सिंह के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को 'मानव-मानव एक समान' का संदेश देना है। कार्यक्रम में सारनाथ से भंते जी महाराज पहुंचकर भगवान बुद्ध का पूजन करेंगे। देव दीपावली के उल्लास के बीच शीतला घाट से शांति, समानता और भाईचारे की आवाज बुलंद होगी।
गुरु बाग गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
गुरु बाग गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
वाराणसी। गुरु बाग स्थित गुरुद्वारे में सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 24 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारे को सुगंधित फूलों की मालाओं और आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया।प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से रागी जत्थे पहुंचे। उन्होंने गुरुवाणी और शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार जताया।