वाराणसी में देशी शराब की दुकान से सुबह-सुबह शराब की बिक्री, सेल्समैन धराया ...

वाराणसी : नियमों की धज्जियां उडाते हुए सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह निर्धारित समय से पहले देशी शराब की दुकान से खुलेआम बिक्री करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सिगरा थाने की पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुकान के सेल्समैन को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी शिवकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिगरा स्थित एक देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की. इस दौरान सेल्समैन मिर्जापुर के अदलहाट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता को दबोच लिया.
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि दुकान पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालकों को आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी. साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में समय से पहले शराब की बिक्री या अन्य किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,छह बच्चो को कराया मुक्त
रमनगर में सरकारी देशी शराब की दुकान पर सुबह से ग्राहकों की लगती है लाइन
रामनगर के सूजाबाद में दुकान खुलने के निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है. दुकान खुलने से पहले ग्राहकों की कतार लग जाती है. इस सरकारी शराब ठेके की शिकायत कई बार सुजाबाद पुलिस चौकी पर लोगों ने की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे ही शहर के अन्य शराब ठेकों पर देखने को मिल जाएगा.



