Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

ED ने कोयला तस्करी मामले में की कार्रवाई, कई दस्तावेज जब्त

ED ने कोयला तस्करी मामले में की कार्रवाई, कई दस्तावेज जब्त
Feb 03, 2026, 11:03 AM
|
Posted By Preeti Kumari

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले का भंडाफोड़ हुआ है. जहां प्रवर्तन निदेशालय यानि (ED) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करेत हुए कोलकाता समेत 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया हैं. इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य कोयला तस्करी से अर्जित 'काले धन' के लेन-देन का पर्दाफाश करना है. क्योंकि, जांच एजेंसी को इस बात का शक है कि तस्करी की इस बड़ी रकम को हवाला के जरिए ठिकाने लगाया गया है. इसी वित्तीय ट्रेल को ट्रैक करने के लिए ईडी की टीम डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है. यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जिसके तार पड़ोसी राज्य झारखंड से जुड़ा हैं. जांच में यह बात सामने आई है कि, ये कारोबारी अजय और दामोदर नदी से बालू निकालने के कार्य से जुड़े हुए हैं. वहीं इसी सिलसिले में इससे पहले झारखंड में भी ईडी ने छापेमारी की थी.


िुपर


बालू कारोबारी के आवास पर छापेमारी


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल, बर्द्धमान सहित कुल नौ स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं. सेपको टाउनशिप में बालू कारोबारी के आवास पर छापेमारी की जा रही है, सिटी सेंटर क्षेत्र के आंबेडकर सरणी स्थित एक संदिग्ध घर की तलाशी ली जा रही है. पांडवेश्वर और कांकसा में एनएच-19 (नेशनल हाईवे) के पास स्थित ठिकानों पर भी अधिकारियों ने छापामारी की है.


f


वैध टेंडर की आड़ में अवैध बालू खनन


जांच में यह पता चला है कि, ये कारोबारी अजय और दामोदर नदी से बालू निकालने के

कार्य से जुड़ा हैं. जिस पर आरोप है कि वैध टेंडर की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया गया है. एक ही चालान का बार-बार इस्तेमाल किया गया है, बीरभूम जिले के चालान दिखाकर पश्चिम बर्द्धमान जिले से बालू की तस्करी की गई. इन अवैध गतिविधियों के जरिए कारोबारियों ने कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित की है. फिलहाल, ईडी की यह कार्रवाई जारी है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जाने की खबर है.

शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
शारजाह से तस्‍करी कर वाराणसी एयरपोर्ट लाया गया सोना जब्‍त, हिरासत में भारतीय यात्री...
वाराणसी : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 491.290 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है. यह कार्रवाई 26 जुलाई 2026 को की गई, जब अधिकारियों को जानकारी मिली कि एक भारतीय यात्री शारजाह से तस्करी कर सोना भारत ला रहा है.डीआरआई के अधिकारियों ने सुनियोजित अभियान के तहत उस भारतीय नागरिक को रोका, जो शारजाह से वाराणसी पहुंचा था. यात्री की तलाशी और विमान की गहन जांच के दौरान, उसकी सीट के नीचे से पेस्ट/कम्पाउंड के रूप में छिपाकर रखा गया सोना बरामद किया गया. इस निकासी के दौरान कुल 491.290 ग्राम (शुद्ध) 24 कैरेट विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70 लाख है. इसके बाद, उक्त यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया.डीआरआई ने इस मामले में सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी है. इससे पहले, 23 जुलाई 2026 को, डीआरआई ने कूच बिहार से नई दिल्ली जा रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेश से तस्करी कर विदेशी मूल का सोना ले जा रही थी. इस कार्रवाई में लगभग 4.98 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7.11 करोड़ थी.ALSO READ:मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...डी.आर.आई द्वारा जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में आठ विभिन्न मामलों में लगभग 13.267 किलोग्राम तस्करी का विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ है. इन मामलों में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई की यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ उनकी सख्त नीति को दर्शाती है और यह संकेत देती है कि वे इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए गंभीर हैं. अधिकारियों का कहना है कि वे तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
मंडुआडीह में किराए के विवाद को लेकर निकली तलवार, हमले का लगा आरोप...
वाराणसी : मडुआडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के विवाद में एक युवक कथित तौर पर हाथ में तलवार लेकर पहुंच गया. आरोप है कि युवक एक परिवार पर हमला करने की नीयत से आया था. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक सीधे उनके घर की ओर बढ़ा और हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना के बाद इलाके के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.also read:सिगरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा...पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेजमंडुआडीह थाने की पुलिस ने साफ किया है कि रविवार को ग्राम जलालीपट्टी, थाना मंडुआडीह अंतर्गत किराए व बिजली बिल को लेकर किरायेदार व मकान मालिक के मध्य विवाद हो गया था. विवाद के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तलवार नजर आ रही है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है. घटना में प्रयुक्त तलवार अभी बरामद नहीं हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज/वीडियो का अवलोकन किया जा रहा है. मंडुआडीह पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. प्रकरण में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
सिगरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा...
सिगरा पुलिस ने शातिर चोर को चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा...
वाराणसी: सिगरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन एवं एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने सोमवार को एनईआर ग्राउंड के पास से अंकित कन्नौजिया उर्फ खली (22) निवासी महादेव नगर कॉलोनी, माधोपुर, थाना सिगरा को गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार आरोपी सिगरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0333/2026 में वांछित था. उसकी तलाशी के दौरान चोरी का रेडमी 5जी एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 250 रुपये नकद बरामद हुए. बरामद मोबाइल इसी मुकदमे से संबंधित बताया गया है.जांच में सामने आया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ सिगरा, लक्सा, भेलूपुर, कैंट, चितईपुर और लालपुर-पांडेयपुर थानों में चोरी, लूट और अन्य अपराधों के 16 मुकदमे दर्ज हैं.also read:दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद का कुछ हिस्‍सा कमेटी ने शुरू कराया तोड़ना, अंतिम चरण में परियोजना...गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है. इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी, अंकित कुमार राय, अभय कुमार गुप्ता तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे.