Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भारत रत्‍न के आवास को संग्रहालय बनाने की कवायद तेज, महापौर और नगर आयुक्‍त ने की बैठक...

भारत रत्‍न के आवास को संग्रहालय बनाने की कवायद तेज, महापौर और नगर आयुक्‍त ने की बैठक...
Jun 12, 2026, 01:07 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : भारत रत्न उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान की सांगीतिक विरासत को संरक्षित करने और उनके पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है. इसी क्रम में शुक्रवार को वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के साथ उस्ताद के परिजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सविता आनंद के आग्रह पर हुई. जिसमें उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान के पैतृक आवास के संरक्षण, उसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने, वहां तक जाने वाले मार्ग के सौंदर्यीकरण तथा उनकी स्मृतियों को स्थायी रूप से संरक्षित करने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई.


महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि वाराणसी भारतीय संस्कृति की जीवंत राजधानी है और इस भूमि ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार उन महान व्यक्तित्वों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने काशी और देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है. इसी उद्देश्य से उनसे जुड़े स्थलों के संरक्षण एवं विकास की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है.

ट्रस्ट की सचिव सविता आनंद ने कहा कि वह लंबे समय से उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान के पैतृक आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाती रही हैं. उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक मकान नहीं, बल्कि भारतीय संगीत इतिहास की अमूल्य धरोहर है, जहां से शहनाई की वह साधना निकली जिसने इस वाद्य यंत्र को वैश्विक पहचान दिलाई.


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि पैतृक आवास के विकास की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. साथ ही वहां तक पहुंचने वाले मार्ग का विशेष सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. मार्ग पर आकर्षक प्रवेश द्वार, हेरिटेज लाइटिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित कर उसे सांस्कृतिक पहचान प्रदान की जाएगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि , जहां उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ान नियमित रूप से प्रातःकालीन रियाज किया करते थे, के सौंदर्यीकरण की भी योजना तैयार की जा रही है. प्रस्तावित योजना के तहत वहां उस्ताद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा उनकी शहनाई की धुनों के स्थायी प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह स्थल संगीत प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके.


ALSO READ : शहर से बाहर मांस-मछली की दुकान प्रकरण में यूटर्न, नगर निगम प्रशासन ने दिया स्‍पष्‍टीकरण...


बैठक में उस्ताद के पोते अफाक़ हैदर ने परिवार की वर्तमान परिस्थितियों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए परियोजना के क्रियान्वयन में परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने परिवार के वरिष्ठ सदस्य सिप्तैन हुसैन की आर्थिक स्थिति का भी उल्लेख किया और उनके लिए आजीविका संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी. प्रशासन की ओर से परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया.

वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी में रोपवे परियोजना के काम में तेजी, मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी. में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना को जल्द पूरा करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा सहित विभिन्न रोपवे स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया।मंडलायुक्त ने गोदौलिया स्टेशन पर बोर्डिंग-डिबोर्डिंग के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। वहीं गिरजाघर स्टेशन पर बन रहे कंट्रोल रूम की प्रगति की जानकारी ली। रथयात्रा स्टेशन पर भी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से परियोजना के अलग-अलग हिस्सों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी स्टेशनों के बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्माण में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।ALSO READ : ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़कगौरतलब है कि वाराणसी रोपवे परियोजना के तहत कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक का कार्य पूरा हो चुका है। रथयात्रा से आगे के स्टेशनों पर अलाइनमेंट चेक का कार्य जारी है। परियोजना को नवंबर तक पूरा करने के लक्ष्य के साथ अंतिम तैयारियां तेजी से चल रही हैं।निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा समेत रोपवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
ऐढ़े में बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, खुशहाल नगर में बुजुर्गों के लिए बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
वाराणसी. नगर निगम क्षेत्र में पशु कल्याण और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को ऐढ़े स्थित गौशाला और खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने के साथ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।ऐढ़े गौशाला में वर्तमान में कच्चे शेल्टर में संचालित पशु चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक पशु अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। अस्पताल में आम नागरिकों को अपने पालतू पशुओं के इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने पशुओं के उपचार संबंधी सभी कार्य पशु कल्याण अधिकारी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए।गौशाला में गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए टीन शेड के नीचे पर्याप्त संख्या में पंखे लगाने, बाउंड्रीवॉल के किनारे पौधरोपण करने और प्रवेश द्वार स्थित गार्ड रूम के पास खाली भूमि पर इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। पशुओं के आवागमन के लिए मैजिक वाहन उपलब्ध कराने तथा परिसर में इंटरलॉकिंग और ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।ALSO READ : नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरणइसके बाद नगर आयुक्त ने खुशहाल नगर के पीछे निर्माणाधीन सीनियर केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग से तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, सहायक अभियंता, अवर अभियंता (सिविल) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
नरहरि जयंती पर स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान ने किया निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण
वाराणसी. संत शिरोमणि नरहरि जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क फलाहारी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुरा मोड़ चौराहे पर हुए आयोजन में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।फलाहारी प्रसाद में साबूदाना, आलू, फल और अन्य व्रत सामग्री शामिल रही। आयोजन के दौरान लोगों को प्रसाद वितरित करने के साथ संत नरहरि महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सेवा कार्य में महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भावना भी देखने को मिली।ALSO READ : लंबित प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर छात्रों ने बीएचयू प्रशासन को सौंपा ज्ञापनकार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सरिता सर्राफ माधवी मिश्रा, शिखा शर्मा, प्रेमासेठ, सुनीता सोनी, कनक वर्मा, संगीता, सुनीता, विभा किरण वर्मा, सुनीता बेबी, श्रवण सेठ, विशाल सेठ, अरविंद सेठ, रवि सर्राफ, ईश्वर चंद वर्मा, कमल सेठ, विष्णुदयाल सेठ, रॉनिक वर्मा, आनंद वर्मा, संजय सर्राफ, सुनील सेठ, मनु सेठ, तन्नू सेठ और विवेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।