पुरानी रंजिश में बुजुर्ग की मौत, बारात में मचा बवाल...

वाराणसी : फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को मनबढ़ों ने भोथू यादव (60) की लाठी-डंडा और बांस से पीटकर हत्या कर दी पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि बारात के दौरान पुराना विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद परिजन घायल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.मृतक के परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुजुर्ग की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा रहा और लोगों के बीच उदासी का माहौल देखने को मिला.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
ALSO READ : वाराणसी-औरंगाबाद सिक्स लेन पर चलेगी हाईटेक ब्रूमर मशीन, अब एक घंटे में साफ होगा 36 हजार वर्ग मीटर राजमार्ग...
मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत भी बैठी, जो काफी देर तक चली, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका.पंचायत के दौरान विवाद और गहरा गया. आरोप है कि इसी बीच अनिश यादव गुस्से में पंचायत छोड़ते हुए धमकी देकर चला गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया.



