रामापुरा रोपवे टर्मिनल पर लगेगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा, उद्घाटन से पहले हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

वाराणसी: रामापुरा स्थित प्रस्तावित शहीद उधम सिंह रोपवे टर्मिनल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा और शिलापट्ट स्थापना की तैयारी तेज हो गई है. रोपवे के एमडी सुब्बाराव और प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा मिश्रा ने ट्रस्ट के चेयरमैन उदय नारायण सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन से पहले प्रतिमा स्थापित की जाएगी.इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनिक समाज कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वेद पाठ, कुरान, बौद्ध और ईसाई धर्मग्रंथों के पाठ से हुई, जो सर्वधर्म समभाव का प्रतीक रहा.पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने शस्त्र उल्टा कर गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए शहीद उधम सिंह को नमन किया. बिगुल की धुन और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में पूरा माहौल भावुक हो उठा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. गुरुद्वारा नीचीबाग से गुरु वाणी का पाठ भी किया गया.

कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन उदय नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग, सामाजिक संगठन, साधु-संत, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. सेंट जॉन्स स्कूल के छात्र बेदान्त सिंह ने भी गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया.रोपवे स्टेशन परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया.
नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- जनहित से जुड़े कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त
प्रस्ताव के तहत गिरजाघर चौराहा का नाम बदलकर “शहीद उधम सिंह रोपवे टर्मिनल” करने के साथ ही यहां एक स्मारक स्थल और शहीद संग्रहालय भी स्थापित किया
जाएगा.कार्यक्रम के अंत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. संचालन विजय नारायण सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राम बाबू द्वारा प्रस्तुत किया गया.



