Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- जनहित से जुड़े कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्‍त

नोडल अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- जनहित से जुड़े कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्‍त
Apr 13, 2026, 12:50 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: जनपद के नोडल अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जलनिग़म (ग्रामीण) डॉ राजशेखर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नोडल अधिकारी के समक्ष जनपद के विकास कार्यों को रेखांकित किया. बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.


j


शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश


समीक्षा में अवसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पेयजल, महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया. नोडल अधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. समीक्षा बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के समक्ष विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गयी.


भुगतान सुनिश्चित किए जाने पर दिया जोर


नोडल अधिकारी ने समाज कल्याण की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लंबित लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने पीडबल्यूडी को निर्माणाधीन सभी सड़कों पर तेजी से कार्य कराते हुए पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया. जनपद में चिह्नित सभी कुपोषित/अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों पोषण पर विशेष ध्यान देते हुए एवं प्रभावी कार्यवाही कर उनको सुपोषित श्रेणी में लाए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया. नोडल अफसर ने सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की अपेक्षित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. नमामि गंगे के अंतर्गत पेय जलापूर्ति हेतु लक्ष्य के सापेक्ष घरों को कनेक्शन देने के कार्यों को तेजी से करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया.


h


यह भी पढ़ें: अक्षय तृतिया से बाबा विश्‍वनाथ को फव्‍वारे से दी जाएगी शीतलता, सदियों पुरानी है परंपरा


प्रबंध निदेशक ने अन्य समस्त विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें तथा लक्ष्य के सापेक्ष शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराएं जिससे आमजन को योजनाओं लाभ मिल सके. बैठक में लोकनिर्माण, विद्युत विभाग, जलनिगम, शिक्षा विभाग, पर्यटन, समाज कल्याण एक्स महिला एवं बाल विकास, नगर निगम.सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे.

तुलसी घाट पर पर्यावरण कार्यशाला: महिलाओं ने सीखा कार्बन फुटप्रिंट कम करने का हुनर...
तुलसी घाट पर पर्यावरण कार्यशाला: महिलाओं ने सीखा कार्बन फुटप्रिंट कम करने का हुनर...
वाराणसी: स्थानीय तुलसी घाट पर मंगलवार को संकट मोचन फाउंडेशन और ‘मदर्स फॉर मदर’ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया.कार्यशाला को संबोधित करते हुए ‘मदर्स फॉर मदर’ की अध्यक्षा आभा मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाया जाए तो संरक्षण के प्रयासों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने महिलाओं से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक विशेष प्रश्नावली के माध्यम से अपने व्यक्तिगत कार्बन फुटप्रिंट का आकलन किया. विशेषज्ञों ने उन्हें ऊर्जा की बचत, प्लास्टिक के कम उपयोग, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने जैसे उपायों की जानकारी दी. साथ ही कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए व्यावहारिक कार्ययोजना भी तैयार कराई गई.ALSO READ:गंज शहीदा मस्जिद पर नया ट्विस्ट लगी नई नोटिस, फिर रेलवे ने हटाई बढ़ा संशय...कार्यशाला में यह भी बताया गया कि ‘मदर्स फॉर मदर’ संस्था तकनीक और कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. संस्था के प्रयासों से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बन रही हैं.इस अवसर पर अशोक पांडेय, गोपाल पांडेय, विकल्प दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की प्रतिबद्धता जताई.
गंज शहीदा मस्जिद पर नया ट्विस्ट लगी नई नोटिस, फिर रेलवे ने हटाई बढ़ा संशय...
गंज शहीदा मस्जिद पर नया ट्विस्ट लगी नई नोटिस, फिर रेलवे ने हटाई बढ़ा संशय...
वाराणसी:काशी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित गंज शहीदा मस्जिद को लेकर मंगलवार को एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया. मस्जिद के मुख्य द्वार पर अचानक एक नई नोटिस चस्पा कर दी गई. नोटिस में 13 जून को रेलवे प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की बात लिखी गई थी.नोटिस लगते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व मस्जिद कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक रेलकर्मी मस्जिद के गेट पर नई नोटिस लगाकर चला गया.नई नोटिस में कहा गया था कि काशी रेलवे स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार के पास स्थित मस्जिद के संबंध में 13 जून को जारी नोटिस को रेलवे प्रशासन रद्द करता है. नोटिस पर उत्तर रेलवे वाराणसी का उल्लेख भी किया गया था.जैसे ही इसकी जानकारी फैली मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. दोपहर से शाम तक स्थानीय नागरिक, मस्जिद कमेटी के सदस्य और आसपास के लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे. सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि आखिर रेलवे प्रशासन ने अपना पुराना फैसला वापस क्यों लिया.हालांकि शाम करीब 5:50 बजे मामले ने नया मोड़ ले लिया. रेलवे अधिकारी आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और मस्जिद के गेट पर लगी नई नोटिस को हटवा दिया.मौके पर मौजूद रेलवे के आईडब्ल्यू काशी विनय सिंह ने बताया कि यह नई नोटिस रेलवे प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई थी. किसने इसे चस्पा किया इसकी जानकारी नहीं है. जानकारी मिलते ही आरपीएफ की मौजूदगी में उसे फाड़ दिया गया. उन्होंने साफ कहा कि रेलवे की ओर से पहले जारी नोटिस ही मान्य है.वहीं इस पूरे घटनाक्रम में नया दावा तब सामने आया जब नोटिस चस्पा करने वाले रेलकर्मी सुनील ने बताया कि उसने यह नई नोटिस रेलवे अधिकारियों के कहने पर लगाई थी. बाद में उन्हीं के निर्देश पर उसे फाड़कर हटा दिया गया.अब इस पूरे मामले में सवाल और संशय दोनों गहराते जा रहे हैं. आखिर नई नोटिस किसने जारी की किसके आदेश पर लगाई गई और फिर क्यों हटाई गई. देर शाम तक रेलवे प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही.
 री-नीट फर्जी परीक्षा देते हुए, बीएचयू की नर्सिंग छात्रा गिरफ्तार...
री-नीट फर्जी परीक्षा देते हुए, बीएचयू की नर्सिंग छात्रा गिरफ्तार...
वाराणसी : आईएमएस-बीएचयू (IMS BHU) की बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा पूनम कुमारी को बिहार के लखीसराय जिले में री-नीट परीक्षा में दूसरी अभ्यर्थी की जगह फर्जी परीक्षा देते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैयह मामला बड़े सॉल्वर गिरोह का हिस्सा है, जिसमें कुल 30 लोगों को पकड़ा गया है.गिरोह में मेडिकल-नर्सिंग के 12 छात्र-छात्राएं शामिल है.पुलिस के अनुसार पूनम कुमारी झारखंड के गिरिडीह जिले के बरमसिया गांव की निवासी है. वह 2025 बैच की बीएससी नर्सिंग छात्रा है.लखीसराय के एक परीक्षा केंद्र पर मूल अभ्यर्थी मधु प्रिया की जगह फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर वह परीक्षा देने बैठी थी.गिरोह ने इस फर्जीवाड़े के लिए पूनम से 10 लाख रुपये की डील की थी, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस में दिए जा चुके थे. बाकी रकम रिजल्ट और कॉलेज एलॉटमेंट के बाद देने की बात हुई था. गिरोह में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें एम्स के छात्र भी बताए जा रहे हैं।इस घटना से बीएचयू परिसर में हड़कंप मच गया है. आईएमएस-बीएचयू के निदेशक ब्रिगेडियर एसएन संखवार ने कहा, “अभी हमें पूरी जानकारी नहीं मिली है.लखीसराय पुलिस से संपर्क नहीं हुआ है. यदि हमारी छात्रा इसमें शामिल पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.छात्रा पर पहले भी था केसजानकारी के अनुसार पूनम कुमारी पर यह पहला मामला नहीं है. वर्ष 2021 में भी बीएचयू के दंत संकाय (Dental Faculty) की एक छात्रा को नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में सारनाथ के सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल से गिरफ्तार किया गया था.उस समय भी अभ्यर्थी की मां को भी पकड़ा गया था.ALSO READ : लखनऊ अग्निकांड के बाद वीडीए का एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर कई कोचिंग सेंटर सील...पुलिस जांच में जुटीलखीसराय पुलिस की टीम सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. प्रेरणा कुमार (पुलिस अधिकारी) ने कहा, “हम पूरे गिरोह की जांच कर रहे हैं. बायोमेट्रिक कर्मियों की मिली भगत की भी छानबीन की जा रही है.