हरिद्वार में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक, हरकी पौड़ी में पर लगे पोस्टर

तीर्थ नगरी हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन किए जाने की मांग के बीच हरकी पौड़ी पर चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं, जिसमें हर की पौड़ी पर ‘अहिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र’ यानी गैर हिंदू की एंट्री पर रोक लगाने का बोर्ड लगा हुआ है. आज शुक्रवार को पौड़ी की व्यवस्था संभालने वाली संस्था गंगा सभा की तरफ से ब्रह्म कुंड और उसके आसपास ये बोर्ड लगाए गए हैं. हालांकि, ये बोर्ड गंगा के नाम से नहीं, बल्कि म्युनिसिपालिटी बायोलॉज के हवाले से लगाए गए हैं.

इस तरह के बोर्ड लगान का कारण ये है कि बीते दो दिनों पहले दो युवक अरबी शेख की पोशाक में हर की पौड़ी पर घूमते-फिरते नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. जिस पर गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पहले से मौजूद नियमों के तहत चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग हर की पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश के नियमों को लेकर जागरूक हो सकें और गैर से लेकर फर्जी लोगों की एंट्री ना कर सकें.

पोस्टर लगाने का क्या है उद्देश्य
वहीं इस मामले में हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बोर्ड लगाने का उद्देश्य यही है कि सभी को यहां के नियमों और मर्यादाओं की जानकारी रहे, ताकि इन नियमों का उल्लंघन कोई भी ना कर सके. पहले भी हूबहू ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे, जो क्षतिग्रस्त हो गए थे, इसलिए अब हमारा यहीं उद्देश्य है कि सनातन धर्म के इस पवित्र और धार्मिक स्थल की पवित्रता को बनाए रखना, ताकि आने वाला हर पर्यटक यहा की घाटों पर सनातन धर्म की पवित्रता को बनाए रखे.

जाने क्यों है हरिद्वार धार्मिक स्थल
आपको बता दें कि धार्मिक स्थल हरिद्वार पर्यटकों के लिए एक अहम स्थान है. क्योंकि, हरिद्वार हिंदू धर्म में चार तीर्थों में प्रमुख स्थान रखता है, जहां दूर-दूर से भक्त गंगा स्नान करने और दान कर पुण्य प्राप्त करने आते हैं.

वहीं श्री गंगा सभा संस्था हर की पौड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने का कार्य करती है. इस संस्था की नींव महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने रखी गई थी. श्री गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गौतम ने हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है और उनकी इस मांग का साधु-संतों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भी समर्थन कर रहे हैं.



